शनिवार, 20 जनवरी 2024

समारोह के संदर्भ में गलत प्रसार, एडवाइजरी जारी

समारोह के संदर्भ में गलत प्रसार, एडवाइजरी जारी 

संदीप मिश्र 
नई दिल्ली/अयोध्या। अयोध्या में  22 जनवरी को होने जा रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संदर्भ में असत्यापित, भड़काऊ और फर्जी संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने शनिवार को एडवाइजरी जारी की।
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने समाचार पत्रों, टीवी चैनलों, डिजिटल समाचार प्रकाशकों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सलाह दी है कि “ऐसी किसी भी सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने से बचें जो झूठी हो या जिसमें हेरफेर किया जा सकता हो या सांप्रदायिक सद्भाव या सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की क्षमता रखती है।”
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि “22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के पूरे भारत में आगामी उत्सव के संदर्भ में, भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पाया है कि विशेषकर सोशल मीडिया पर कुछ असत्यापित, भड़काऊ और फर्जी संदेश फैलाए जा रहे हैं, जिससे सांप्रदायिक सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ सकती है।”
इसे देखते हुए, मंत्रालय ने 20 जनवरी, 2024 को समाचार पत्रों, टेलीविजन चैनलों, डिजिटल समाचार प्रकाशकों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें ऐसी किसी भी सामग्री जो गलत हो या जिसमें किसी तरह का हेरफेर किया जा सकता हो या जिससे देश में सांप्रदायिक सद्भाव या सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की संभावना हो, को प्रकाशित या प्रसारित करने से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को भी ऊपर उल्लिखित प्रकृति की सूचना को होस्ट, प्रदर्शित या प्रकाशित न करने के लिए उचित प्रयास करने की सलाह दी गई है।”

राम मंदिर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई

राम मंदिर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई 

संदीप मिश्र 
अयोध्या। राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पूरी अयोध्या अभेद्य किले के रूप में नजर आएगी। इसके साथ ही लखनऊ में भी धारा 144 लागू कर दी गई है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान परिसर और आगंतुकों की उच्च स्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अयोध्या में भव्य राम मंदिर को कठोर सुरक्षा विवरणों से ढंक दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) द्वारा तीन-स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। मंदिर की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) को तैनात किया गया है।
आज यानी 20 दिसंबर की रात 8:00 बजे से ही अयोध्या की सभी सीमाएं सील हो जाएंगी। अयोध्या की सीमा में कोई वाहन बिना अनुमति के प्रवेश नहीं कर पाएंगे। आमंत्रित अतिथि और पास निर्गत हुए मीडिया कर्मियों को ही मिलेगा प्रवेश, अयोध्या धाम में मीडिया कर्मी चार पहिया वाहन से मूवमेंट नहीं कर पाएंगे। मीडिया कर्मियों को फाटक शीला पार्किंग में ही अपने वाहन को करना पड़ेगा पार्क, राम कथा संग्रहालय व राम की पैड़ी पर ही मीडिया कर्मी रिपोर्टिंग कर सकेंगे।जनपद की सीमा से आज रात 8:00 बजे से डायवर्सन लागू हो जाएगा।

21.6 फुट लंबी बांसुरी को अयोध्या भेजा जाएगा

21.6 फुट लंबी बांसुरी को अयोध्या भेजा जाएगा 

संदीप मिश्र 
अयोध्या। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अपने-अपने जिले की प्रसिद्ध वस्तुओं को अयोध्या भेजा जा रहा है। इसी क्रम में पीलीभीत से 21.6 फुट लंबी बांसुरी को अयोध्या भेजा जाएगा। बांसुरी को वहां के संग्रहालय में रखा जाएगा।
बांसुरी शहर के मशहूर कारीगर मरहूम नवाब अहमद की पत्नी हीना परवीन, उनके पुत्र अरमान नबी व उनके चाचा शमशाद ने साथियों के साथ तैयार किया है। उन्होंने बताया कि यह बांस वर्षों से किसी ऐतिहासिक क्षण के लिए रखा हुआ था।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रचारक हरीश रौतेला ने इस बांसुरी का पूजन किया। 26 जनवरी को यह बांसुरी अयोध्या धाम भेजी जाएगी। जहां इसे संग्रहालय में रखा जाएगा।
विश्व की सबसे लंबी बांसुरी
शहर के लाल रोड निवासी अरमान ने बताया कि 2021 में उन्होंने 16 फुट लंबी बांसुरी बनाई थी। यह बांसुरी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। यह उस वक्त की सबसे लंबी बांसुरी थी। अब 21.6 फुट की बनाई है, जो विश्व की सबसे लंबी बांसुरी होगी।
अयोध्या नगरी में गूंजेगी हिना बी और अरमान की बांसुरी
मुस्लिम परिवार की तरफ से बनाई गई बांसुरी कुछ अलग ही है। अरमान बताते हैं कि बांसुरी बनाना उनका खानदानी काम है। असम के जिस बांस से यह बांसुरी बनाई गई है वह करीब 20 साल पहले से रखा हुआ था। इस बांस को किसी विशेष प्रयोजन के लिए रखा गया था। 2021 में जब सबसे लंबी बांसुरी बनाई थी तब इसका प्रयोग करने जा रहे थे, लेकिन दूसरा बांस मिल गया तो इसे वापस उठाकर रख दिया था।
सोचा नहीं था कि भगवान श्रीराम की नगरी के लिए इस बांस का प्रयोग होगा। बांस की खासियत यह है कि इसका व्यास यानी गोलाई 3.5 इंच है। इतनी गोलाई के बांस अब नहीं आते। बांसुरी बनाने में दस दिन लग गए। बांसुरी की खासियत यह है कि दोनों तरफ से यह बज सकती है।

दोनों तरफ से यह बज सकती है बांसुरी

दोनों तरफ से सातों सुर इसमें डाले गए हैं। बनाने में करीब 70-80 हजार रुपये का खर्च आया। हैंड वर्क किया गया है। सोशल मीडिया पर हिना व उनके बेटे अरमान द्वार तैयार की गई बांसुरी काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस बांसुरी को ट्रक से अयोध्या भेजा जाएगा।

सीएम ने 96 अभ्यर्थियों को नियुक्त-पत्र सौंपे

सीएम ने 96 अभ्यर्थियों को नियुक्त-पत्र सौंपे

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित कुल 96 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नियुक्त-पत्र सौंपे। जिसमें उत्तराखण्ड वन विकास निगम के 88 और उच्च शिक्षा विभाग के 08 सहायक लेखाकार शामिल हैं। वहीं उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के माध्यम से लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती के लिए अधियाचन भेजे गए हैं। अनेक पदों पर भर्ती प्रक्रियाएं गतिमान हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी चयनित सहायक लेखाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित में कार्य करें, इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है। ईश्वर की कृपा से आपको जनसेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार के साथ ही स्वरोजगार को भी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।
वहीं इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति डॉ देवेन्द्र भसीन, सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक वन विकास निगम एस. पी. सुबुद्धि उपस्थित रहे।

सूबेदारगंज स्टेशन का नाम प्रयागराज कैंट होगा

सूबेदारगंज स्टेशन का नाम प्रयागराज कैंट होगा

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में रेलवे एवं संसद की स्थायी समिति की बैठक में सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन का नाम प्रयागराज कैंट किए जाने का प्रस्ताव एक बार फिर रखा गया। सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि महाकुंभ के पूर्व सूबेदारगंज स्टेशन का नाम प्रयागराज कैंट हो जाना चाहिए। क्योंकि अन्य शहरों के लोग सूबेदारगंज को नहीं जानते। प्रयागराज कैंट नाम होने से अन्य शहरों के लोग जान सकेंगे कि ट्रेन प्रयागराज जा रही है।
महाप्रबंधक रविंद्र गोयल की मौजूदगी में हुई बैठक में सांसद ने दिल्ली - कानपुर शताब्दी के प्रयागराज तक विस्तार, मुंबई-प्रयागराज दुरंतो को प्रतिदिन चलाने एवं प्रयागराज से पुणे होकर बंगलूरू के लिए सीधी ट्रेन चलाए जाने का सुझाव दिया। इसके अलावा पूर्वा एक्सप्रेस का फूलपुर स्टेशन पर ठहराव, सरयू एक्सप्रेस का दयालपुर स्टेशन पर ठहराव , सूबेदारगंज स्टेशन पर यात्री सुविधाएं खान–पान की व्यवस्था बढ़ाने एवं सड़क के चौड़ीकरण, यात्री एवं व्यापारी सुविधाओं का निरंतर विकास के कई सुझाव दिये। बैठक में दौसा राजस्थान की सांसद जसकौर मीना ने महवा मंडावर स्टेशन पर गोमती नगर-जयपुर के ठहराव, कोच डिस्पले बोर्ड व वेटिंग हाल की मांग की।
आगरा–बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के जयपुर तक विस्तार, आगरा-अजमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस के बिवाई स्टेशन पर ठहराव, आगरा-बांदीकुई खंड में रेल लाईनों का दोहरीकरण का प्रस्ताव दिया। इसके पूर्व बैठक की शुरूआत मेंं महाप्रबंधक रविंद्र गाेयल ने सांसद केशरी देवी पटेल और सांसद दौसा जसकोर मीना को पौधा देकर स्वागत किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने रेलवे की कार्यप्रणाली में लाइन क्षमता की वृद्धि, यात्री सुविधाओं में सुधार, गाड़ियों के संरक्षित संचालन, कर्मचारी कल्याण आदि को लेकर किए गए कार्यों का ब्यौरा रखा। संचालन उप महाप्रबंधक रजत पुरवार व प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रभात रंजन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तंवर

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तंवर

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने वाले हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। तंवर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की।
तंवर ने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी और 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। इस बीच लोकसभा के पूर्व सदस्य ने अपनी एक पार्टी भी बनाई और कुछ समय के लिए वह तृणमूल कांग्रेस में भी शामिल हुए थे।
तंवर ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा को उम्मीद है कि तंवर के शामिल होने से राज्य में उसके मतदाताओं को एकजुट करने के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। हरियाणा एक जाट बहुल राज्य है। इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव भी होंगे। हरियाणा में भाजपा 2014 से सत्ता में है।

मस्क ने 'एक्स' में नया फीचर अपडेट किया

मस्क ने 'एक्स' में नया फीचर अपडेट किया

अखिलेश पांडेय 
वाशिंगटन डीसी। अगर आप एक्स इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए ये खबर खास हो सकती है। लंबे समय के बाद एलन मस्क ने एक्स में नया फीचर अपडेट किया है। जिसकी मदद से आप ऑडियो और वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। अब तक आप व्हाट्सएप और अन्य ऐप से वीडियो या ऑडियो कॉल करते थे, लेकिन अब यह फीचर आपको एक्स में भी देखने को मिलेगा।
एक्स ने फिलहाल में ही इस फीचर के लिए ट्रायल किया। कुछ यूजर्स को एक्स पर वीडियो और ऑडियो का फीर्चर मिल भी गया है। अन्य यूजर्स के लिए जल्दी ये फीचर मिल जाएगा, उसके लिए आपको ऐप अपडेट करना होगा।

ऐसे कर पाएंगे वीडियो कॉल/ऑडियो कॉल

इस फीचर का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको एक्स प्रीमियम लेना होगा। तभी आप इस फीचर का लाभ उठा पाएंगा। इसके बाद सेटिंग में प्राइवेसी और सेफ्टी में जाकर डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर को ऑन करें। कॉलिंग के तीन ऑप्शन मिलेंगे कि कौन आपको कॉल कर सकता है और कौन नहीं। इसके लिए तीन ऑप्शन कॉन्टेक्ट लिस्ट, फॉलोअर्स और वेरिफाइड मिलेंगे।

'आईसीआईसीआई' बैंक ने शुद्ध लाभ कमाया

'आईसीआईसीआई' बैंक ने शुद्ध लाभ कमाया 

कविता गर्ग 
मुंबई। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने चालू वित्तीय वर्ष में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 10272 करोड़ रुपए का एकल शुद्ध लाभ कमाया है। जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 8312 करोड़ रुपए की तुलना में 23.5 प्रतिशत अधिक है।
बैंक ने आज यहां जारी वित्तीय लेखा जोखा में कहा कि शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) दिसंबर तिमाही में 13.4 प्रतिशत बढ़कर 18,678 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 16,465 करोड़ रुपए थी।
सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात 31 दिसंबर, 2023 को घटकर 2.30 प्रतिशत हो गया, जो 30 सितंबर, 2023 को 2.48 प्रतिशत था। शुद्ध एनपीए अनुपात 31 दिसंबर, 2023 को 0.44 प्रतिशत था, जो सितंबर में 0.43 प्रतिशत था।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-92, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. रविवार, जनवरी 21, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त: 05:18।

5. न्‍यूनतम तापमान- 9 डी.सै., अधिकतम- 21+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...