शुक्रवार, 26 जनवरी 2024

गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने 'राष्ट्रीय ध्वज' फहराया

गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने 'राष्ट्रीय ध्वज' फहराया 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 75वें गणतंत्र दिवस समारोह पर 21 तोपों की सलामी भी दी गई। कर्तव्य पथ के लिए राष्ट्रपति मुर्मू बग्घी पर सवार होकर कर्तव्य पथ के लिए निकलीं। उनके साथ चीफ गेस्ट इमैनुएल मैक्रों भी रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने कर्तव्य पथ पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपित जगदीप धनखड़ का स्वागत किया है। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी नजर आए। कर्तव्य पथ के लिए राष्ट्रपति मुर्मू बग्घी पर सवार होकर कर्तव्य पथ के लिए निकलीं। उनके साथ चीफ गेस्ट इमैनुएल मैक्रों भी रहे। पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे। भारत-चीन सीमा पर बर्फीले इलाकों में तैनात आईटीबीपी के हिमवीरों ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां 'गणतंत्र दिवस'

हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां 'गणतंत्र दिवस'

संदीप मिश्र 
बरेली। शुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने तिरंगा फहराने के बाद गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और बरेली जोन कार्यालय पर एडीजी पीसी मीना ने ध्वजारोहण किया। जिलेभर के स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय और गैर सरकारी संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया। 
गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड को दुल्हन की तरह सजाया गया। मुख्य गेट से लेकर अंदर तक सजावट की गई। मैदान में रंगोली सजाई गई। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने खुली जीप में परेड की सलामी ली। कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा होने के बावजूद परेड में शामिल जवानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। परेड के दौरान पूरा मैदान तालियों से गूंजता रहा। जवानों का उत्साह देख दर्शक भी देशभक्ति से सराबोर हो गए।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल-कॉलेज, औद्योगिक इकाइयों और आवासीय कॉलोनियों आदि में तिरंगा फहराया गया। सुबह आठ बजे से कार्यक्रमों की शुरूवात हो गई। महापुरुषों और अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण किया गया। बाजार में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। पूर्व संध्या पर लोगों ने दुकानों से तिरंगा, बैज, बैंड और स्टीकर आदि की खरीददारी की। शाम होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमग हो उठा।

एसएसपी को मिला डीजीपी कमेंडेशन, पुलिस कर्मी भी हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान 2012 बैच के हैं। एडीजी पीसी मीना व आईजी डॉ. राकेश सिंह ने डीजीपी का प्रशस्ति पत्र दिया। यह प्रशस्ति पत्र उन्हें पिछले साल सावन के दिनों में जब शहर दंगे की चपेट में आया था तो तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी की जगह उन्हें भेजा गया था। उन्होंने न केवल स्थिति सुधारी बल्कि प्रदेश में पहली बार दो स्मैक तस्करों पर पिट एनडीपीएस एक्ट लगाकर उल्लेखनीय काम किया। वह कासगंज में एसपी के रूप में डीजी का गोल्ड मेडल, मऊ में डीजी का सिल्वर मेडल और सीतापुर में डीजी के प्लेटिनम डिस्क से सम्मानित हो चुके हैं। अब उन्हें एक बार उनके उत्कर्ष काम के लिए समान्नित किया गया है। इसके साथ ही एसटीएफ यूनिट के प्रभारी सीओ अब्दुल कादिर को शौर्य के आधार पर डीजी के प्रशंसा चिह्न सिल्वर दिया गया। एसटीएफ में तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह चौहान को मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र दिया गया। बरेली रेंज आईजी कार्यालय के इंस्पेक्टर गोपनीय पद पर तैनात मोहम्मद शोएब को डीजी का सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया गया। साथ ही दरोगा मिलाप सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यवीर राणा, अनीस अहमद और आरक्षी चालक रामविलास को भी सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पीएसी के गुल्म नायक जयप्रकाश शर्मा को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया।

आईएफएस पटनायक को कार्यालय में अटैच किया

आईएफएस पटनायक को कार्यालय में अटैच किया 

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने आईएफएस सुशांत पटनायक को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव के पद से हटाकर उन्हें वन मुख्यालय स्थित हॉफ कार्यालय में अटैच कर दिया। पटनायक पर विभाग की महिला कर्मचारी से अभद्रता का आरोप है। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करने के साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
प्रमुख सचिव वन ने कहा, महिला संबंधी शिकायत गंभीर है। वन विभाग के अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत मिलते ही कार्रवाई की गई है। दिसंबर 2022 को शासन ने आईएफएस एसपी सुबुद्धि को उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव के पद से हटाकर मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक को बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया था।
मेरे पिता का हाल ही में निधन हो गया है, इस पर मैं उड़ीसा गया था, परसों आकर विभाग में कार्यभार ग्रहण किया, इस पर सभी लोग शोक संवेदना दे रहे थे। मुझ पर महिला कर्मचारी से अभद्रता का जो आरोप लगाया जा रहा है, उससे मैं खुद स्तब्ध हूं।

गणतंत्र दिवस, सीएम योगी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

गणतंत्र दिवस, सीएम योगी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और सभी से ‘समर्थ-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया।
योगी आदित्यनाथ ने लिखा-आस्था भी, विरासत भी, विकास भी… ‘कर्तव्य पथ’ पर ‘नया उत्तर प्रदेश’! योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट किया ”प्रदेश वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!’’
उन्होंने कहा,” यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने अमर सेनानियों के स्मरण के साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है। आइए, ‘समर्थ-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित हों! जय हिंद!” मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस मौके पर पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज भी फहराया।
देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सलामी लेने के साथ हुई। परेड की कमान जनरल ऑफिसर कमांडिंग, दिल्ली क्षेत्र, लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार संभाल रहे हैं। मेजर जनरल सुमित मेहता, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय दिल्ली क्षेत्र परेड के सेकेंड-इन-कमांड हैं।
परमवीर चक्र और अशोक चक्र समेत सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के विजेता परेड कमांडर के पीछे चल रहे हैं। इनमें परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) और सूबेदार मेजर संजय कुमार (सेवानिवृत्त), अशोक चक्र विजेता मेजर जनरल सीए पीठावाला (सेवानिवृत्त), कर्नल डी श्रीराम कुमार और लेफ्टिनेंट कर्नल जसराम सिंह (सेवानिवृत्त) शामिल हैं।
परमवीर चक्र दुश्मन के सामने बहादुरी और आत्म-बलिदान के सबसे विशिष्ट कार्य के लिए दिया जाता है, जबकि अशोक चक्र दुश्मन के सामने बहादुरी और आत्म-बलिदान के अलावा अन्य कार्यों के लिए भी दिया जाता है। परेड में सशस्त्र बल स्वदेश विकसित आयुधों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिनमें मिसाइल प्रणाली, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली और बीएमपी-2 इन्फेंट्री लड़ाकू वाहन आदि मुख्य आकर्षण हैं। पहली बार कर्त्तव्य पथ पर मार्च करते हुए तीनों सेनाओं से महिलाओं की एक टुकड़ी शामिल हो रही है, जिसका नेतृत्व सैन्य पुलिस की कैप्टन संध्या कर रही हैं।
इसमें तीन अतिरिक्त अधिकारी कैप्टन शरण्या राव, सब लेफ्टिनेंट अंशू यादव और फ्लाइट लेफ्टिनेंट शृष्टि राव हैं। पहली बार, परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों ने भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की। परेड की शुरुआत इन महिला कलाकारों ने शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि बजाते हुए मधुर संगीत के साथ की।
परेड में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 16 झांकियां भाग ले रही हैं, वहीं केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की नौ झांकियां इसका हिस्सा बन रही हैं। गणतंत्र दिवस परेड की अवधि करीब 90 मिनट है।

बच्चन ने बच्चों के साथ 'गणतंत्र दिवस' मनाया

बच्चन ने बच्चों के साथ 'गणतंत्र दिवस' मनाया

कविता गर्ग 
मुंबई। आज देश 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा है। हर कोई अपने-अपने खास अंदाज में ये खास दिन मना रहा है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने राष्ट्रीय पर्व के इस मौके पर अनूठी पहल की है। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया है। इसका एक वीडियो भी उन्होंने साझा किया है, जो दिल को छू लेने वाला है। इसके साथ बिग बी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

बच्चों के साथ अमिताभ बच्चन
साझा किया दिल छूने वाला वीडियो
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे मूक बधिर बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में राष्ट्रगान चल रहा है। सभी बच्चे साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान गा रहे हैं। उनके साथ-साथ बिग बी भी सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान पर प्रस्तुति दे रहे हैं। यह वीडियो आपका दिल छू लेगा। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद’।

अमिताभ बच्चन
यूजर्स ने की बिग बी की तारीफ
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं। हर कोई इस खास पहल के लिए बिग बी की तारीफ कर रहा है। साथ ही लोग देश के राष्ट्रीय पर्व की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपके लिए हमारे दिल में विशेष सम्मान है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘एक बार फिर आपने दिल छू लिया हमारा। आप वाकई सबसे अलग हैं’।

अयोध्या में अमिताभ बच्चन
अयोध्या आने के लिए कहा शुक्रिया
इसके अलावा कुछ यूजर्स इस पोस्ट पर अमिताभ बच्चन को अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रिया कहते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप अयोध्या आए अमित जी बहुत अच्छा लगा मेरे हाई लेवल के स्टार श्री राम जी से मिलने’। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन 22 जनवरी को अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अयोध्या पहुंचे। यहां पीएम ने बिग बी से मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल जाना था।

कौशाम्बी: 'गणतंत्र दिवस' का पर्व धूमधाम से मनाया

कौशाम्बी: 'गणतंत्र दिवस' का पर्व धूमधाम से मनाया

एकल अभियान अंचल कार्यालय कौशाम्बी में मनाया गया गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम

कौशाम्बी। एकल अभियान अंचल कार्यालय बबुरा मंझनपुर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अंचल संरक्षक मुकुन्दी लाल व डॉ बृजेश द्विवेदी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मुकुन्दी लाल व डॉ. बृजेश द्विवेदी ने गणतंत्र दिवस के विषय मे जानकारी देते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिये एवं एकल अभियान के सभी कार्य एवं कार्यक्रम मे सहयोग करने का आग्रह किए। जिसमे अंचल सचिव अमरेश कुमार उर्फ कल्लू पंडा,अंचल कोषाध्यक्ष रानू विश्वकर्मा, अंचल उपाध्यक्ष रमाकान्त, संस्कर शिक्षा अध्यक्ष सत्यनारायण, संस्कार शिक्षा उपाध्यक्ष चंदभान गुप्ता, सम्भाग आरोग्य योजना प्रमुख ज्ञान सिंह अंचल अभियान प्रमुख कृष्ण मूरत सिंह अंचल कार्यालय प्रमुख उधम सिंह,शिवमोहन, राजेश प्रसाद ओमप्रकाश संगीता देवी,मधु सिंह,सुषमा श्रीवास्तव,बीरेंद्र सिंह,रमेश चंद्र, जीवनलाल, अंचल समिति से अभयराज विश्वकर्मा, कल्लू सोनी, राजू वर्मा,बाल चन्द्र,राजू प्रजापति,राजकुमार व आदि समिति बन्धु उपस्थित रहे।
अनिल कुमार

परेड में आमंत्रित लोगों की सुरक्षा के इंतजाम किए

परेड में आमंत्रित लोगों की सुरक्षा के इंतजाम किए 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। मुख्य कार्यक्रम राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हो रहा है। इस बार होने वाली होने परेड खास है। इस वर्ष की परेड में भाग लेने वाले आमंत्रित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस समारोह में मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं. अभी तक हमेशा परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है, लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज किया।
भारतीय नौसेना की झांकी में दो अहम औऱ समसामयकि विषयों को दर्शाया गया है। बाद में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल का महिला बैंड अमर सेनानी की जोशील धुन बजाते हुए नजर आया।
बॉम्ब सैपर्स, बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर का टुकड़ी की अगुवाई 115 इंजीनियर रेजिमेंट की मेजर दिव्या त्यागी ने किया। पिछले दो दशकों में बॉम्बे सैपर्स ने भारतीय सेना के इतिहास में अपने लिए एक स्पेशल स्थान बनाया है। कुछ देर बाद ही नौसेना का ब्रास बैंड और नौसेना के मार्चिंग दस्ते ने कर्तव्य पथ पर दस्तक दी।
राजपूताना राइफल्स का नेतृत्व लेफ्टिनेंट संयम चौधरी ने किया। इस राइफल्स का आदर्श वाक्य ‘वीर भोग्य वसुंधरा’ है। जबकि युद्ध घोष ‘राजा रामचंद्र की जय है।’ इसके बाद जम्मू-कश्मीर लाइ रेजिमेंटल सेंटर 01 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर और आर्टिलरी सेंटर, हैदराबाद का संयुक्त बैंड दस्ता कर्णप्रिय धुनें बजाते हुए नजर आए.

टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर परेड निकाली

टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर परेड निकाली

संदीप मिश्र 
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धामपुर नगर क्षेत्र में ट्रैक्टर परेड निकाली। परेड में करीब 100 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इससे पहले तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। कहा कि देश और प्रदेश में जब से डबल इंजन की सरकार आई है। किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। यहां तक की गन्ने का रेट भी महंगाई को देखते हुए घोषित नहीं किया, जबकि महंगाई चरम पर है।
शुक्रवार को किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ पंडित मदन मोहन मालवीय चौक पर एकत्रित हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने परेड निकालने से पहले भारत माता के जयकारे लगाए। उसके बाद सभा की। जिसमें तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरीराज सिंह, महेंद्र सिंह, पदम सिंह, चंद्रपाल सिंह, राम कुमार सिंह, नरदेव सिंह आदि ने कहा कि उन्हें ट्रैक्टर परेड निकालने की कोई खुशी नहीं है, बल्कि ट्रैक्टर परेड निकालकर उन्होंने प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार को किसान विरोधी होने का एतराज दर्ज किया है।
बताया कि भाजपा सरकार में किसान दुखी हैं। इस सरकार से किसानों को काफी उम्मीद थी। लेकिन भरोसे पर सरकार ने पानी फेर दिया। कोई भी मांग आज तक पूरी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि 750 से अधिक किसान पिछले दिनों दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन के चलते शहीद हो गए। सरकार ने शहीदों की आज तक मदद करना तो दूर सुध तक नहीं ली।
इसके बाद ब्लॉक संरक्षक रामकुमार सिंह जाट ने हरी झंडी दिखाकर ट्रैक्टर परेड को रवाना किया। ट्रैक्टर परेड पंडित मदन मालवीय चौक से शुरू होकर नगीना चौक, पुराना धामपुर चुंगी, शेरकोट चुंगी,आरएसएम चौक, शीला टॉकीज, रानी बाग चौकी और शुगर मिल होते हुए तहसील में पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-98, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, जनवरी 27, 2024

3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 8 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...