शुक्रवार, 26 जनवरी 2024

टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर परेड निकाली

टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर परेड निकाली

संदीप मिश्र 
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धामपुर नगर क्षेत्र में ट्रैक्टर परेड निकाली। परेड में करीब 100 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इससे पहले तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। कहा कि देश और प्रदेश में जब से डबल इंजन की सरकार आई है। किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। यहां तक की गन्ने का रेट भी महंगाई को देखते हुए घोषित नहीं किया, जबकि महंगाई चरम पर है।
शुक्रवार को किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ पंडित मदन मोहन मालवीय चौक पर एकत्रित हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने परेड निकालने से पहले भारत माता के जयकारे लगाए। उसके बाद सभा की। जिसमें तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरीराज सिंह, महेंद्र सिंह, पदम सिंह, चंद्रपाल सिंह, राम कुमार सिंह, नरदेव सिंह आदि ने कहा कि उन्हें ट्रैक्टर परेड निकालने की कोई खुशी नहीं है, बल्कि ट्रैक्टर परेड निकालकर उन्होंने प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार को किसान विरोधी होने का एतराज दर्ज किया है।
बताया कि भाजपा सरकार में किसान दुखी हैं। इस सरकार से किसानों को काफी उम्मीद थी। लेकिन भरोसे पर सरकार ने पानी फेर दिया। कोई भी मांग आज तक पूरी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि 750 से अधिक किसान पिछले दिनों दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन के चलते शहीद हो गए। सरकार ने शहीदों की आज तक मदद करना तो दूर सुध तक नहीं ली।
इसके बाद ब्लॉक संरक्षक रामकुमार सिंह जाट ने हरी झंडी दिखाकर ट्रैक्टर परेड को रवाना किया। ट्रैक्टर परेड पंडित मदन मालवीय चौक से शुरू होकर नगीना चौक, पुराना धामपुर चुंगी, शेरकोट चुंगी,आरएसएम चौक, शीला टॉकीज, रानी बाग चौकी और शुगर मिल होते हुए तहसील में पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...