शनिवार, 7 मार्च 2020

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 आप सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।


वायरस से मरने वालों की संख्या 3406

बीजिंग। दुनियाभर में कोरोनावायरस का फैलना जारी है। चीन में शुक्रवार को 28 और लोगों की मौत के साथ, दुनियाभर के 17 देशों में मरनेवालों की संख्या 3406 हो गई है। वहीं, संक्रमण के 99 नए मामले सामने आए।


चीन के हुबेई प्रांत और इसके शहर वुहान में जहां नए मरीजों की संख्या में कमी आई है, वहीं दूसरे प्रांतों में संक्रमण के नए केस सामने आ रहे हैं। दूसरे देशों से चीन लौटे 24 लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। दूसरी तरफ, अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा- संक्रमण की खतरे की वजह से अमेरिका में केलिफोर्निया के तट पर खड़े किए गए क्रूज शिप ग्रांड प्रिंसेस में फंसे 21 और यात्री संक्रमित पाए गए हैं।
दुनिया के के 84 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं और अब तक 1,00,329 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बीमारी के केंद्र चीन में सबसे ज्यादा 3070 मौतें हुई हैं और यहां 80,653 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। संक्रमण के चलते चीन के बाद इटली में सबसे ज्यादा 148 और ईरान में 107 लोगों की जान गई है। शुक्रवार को डब्ल्यूएचओ ने दुनिया से कहा- यह वक्त पीछे हटने का नहीं, बल्कि मिलकर काम करने का है। चीन के वुहान के सी-फूड और पोल्ट्री मार्केट से वायरस फैला। वुहान की आबादी 1.1 करोड़ है। वायरस लोगों से लोगों में फैल रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वायरस तेजी से कैसे फैला और इतना खतरनाक कैसे हुआ? एशिया में दक्षिण कोरिया, ईरान सबसे ज्यादा इससे प्रभावित है। ईरान में पीड़ितों की संख्या 3513 पहुंच गई है। दक्षिण कोरिया में 6593 केस सामने आए हैं। जापान में 1065 लोग कोरोना की जद में हैं।


धारा-16: जज के सामने पहुंचे धरनारत लोग

धारा /16 का जवाब देने मजिस्ट्रेट के समक्ष अधिवक्ताओं के साथ पहोँचे मंसूर पार्क में धरना दे रहे लोग


मंसूर अली पार्क में धरना दे रहे लोगों पर थाना


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। शाहगंज,खुलदाबाद,करैली में नामज़द किए गए लोगो पर धारा१०७ /११६ सीआरपीसी और धारा १४४ के उलंघन में १८८ आईपीसी धारा के तहत १६ लोगों पर नामज़द और सैकड़ो  पर अज्ञात में मुक़दमा क़ायम किया गया था। सभी १६ लोग अपने अपने अधिवक्ताओं संग भेजी गई नोटिस का जवाब देने को सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय पर जवाब दाखिल करने पहोँचे ।सिटी मजिस्ट्रेट की अनूपस्तिथी में उनके पेशकार को जवाब रिसीव कराया गया।अधिवक्ता राजवेन्द्र सिंह ने नोटिस मिलने वालों में पार्षद रमीज़ अहसन,सिम्मी ठेकेदार,ज़ीशान रहमानी,फरहत उसमानी,असलम चौधरी,मुज़फ्फर बाग़ी,शुऐब अन्सारी,अब्दुल्ला तेहामी,गुड्डू,युसूफ खान,विक्की,सायरा अहमद,उमर खालिद,इरशाद उल्ला,अफसर महमूद,शाह आलम,शम्स तबरेज़,इफ्तेखार,शाने आलम आदि की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट की अनूपस्तिथी में पेशकार को जवाब रिसीव कराया ।अधिवक्ता बी बी पाल,कपिल यादव,सत्येन्द्र आज़ाद,राजीव सिंह,आर के गौतम,रंजीत यादव,काशान सिद्दीक़ी,नौशाद,सईद,बादशाह,नसीम गुड्डू,आलम,इब्ने,निखिल भूषण,सरताज, अहमद,उसमान,फहीम,शमसुल आदि धरनारत लोगों को मिली नोटिस का जवाब देने ज़िला न्यायालय मे मौजूद रहे।अधिवक्ता राजवेन्द्र ने कहा की शासन प्रशासन शान्तिपूर्क धरना दे रहे लोगों के मनोबल को तोड़ने के लिए विभिन्न धाराओं का ग़लत प्रयोग कर संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है।उनहोने कहा की मान्नीय सुप्रीम कोर्ट ने भी धारा १४४के अन्तर्गत जो कहा है उसके हिसाब से भी ५५ दिन से धरना दे रहे लोगों की ओर से कोई उलंघन नहीं किया गया ऐसे में उक्त धाराएँ असंवैधानिक हैं और इनहे वापिस लिया जाना चाहिये।


चंबा सड़क हादसे में 2 की मौत, 2 गंभीर

चंबा। जिला के साहो मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो घायल हुए हैं। दो घायलों को पहले मेडिकल कालेज चंबा पहुंचाया गया,जहां से एक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।


जानकारी के अनुसार शनिवार साढ़े 10 बजे के करीब साहो मार्ग  सिलाघराट से चंबा की ओर आ रही कार बरोर से समीप खाई में गिर गई। इस हादसे में पीड़ित गुज्जर समदाय से बताए जा रहे है। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और स्थानीये लोगों की मदद से घायलों को खाई से बहार निकाला। हादसा इतना दर्दनाक था की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए है।


हिमाचल में बर्फबारी जारी, तापमान गिरा

शिमला। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार सुबह भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला में भी बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। कुफरी, नारकंडा , चौपाल, खड़ापत्थर में बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते तापमान में सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।


जाखू में भी बर्फबारी हो रही है। बर्फ गिरने से यातायात पर असर पड़ा है। प्रदेश के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है और निचले इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। शनिवार  सुबह परीक्षा देने जा रहे बच्चों को ठंड व बाऱिश के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिमला पुलिस ने एडवाजरी जारी की है। जिसके चलते जल्दी ही सड़कों पर यातायात बहाल होने की संभावना है।किन्नौर, लाहुल स्पीति , भरमौर, कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ  धौलाधार की चोटियां भी सफेद हो गई है। बर्फ गिरने से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। उधर कांगड़ा सहित प्रदेश के निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के ऊंचाई वाले अधिकांश इलाकों मेंबर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के चंबा कांगड़ा , कुल्लू, मंडी , शिमला व सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


प्रसपा ने लगाए भाजपा पर कई आरोप

अकाशुं उपाध्याय 
गाजियाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश सचिव सेवाराम कसाना ने भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा छोड़ने पर बदले की भावना से कार्रवाई करते हुए, राजनीतिक षड्यंत्र के तहत जीडीए के द्वारा भोपुरा तिराहे पर बनी हुई हमारी दुकानें तोड़ी गई है। यही नहीं दिल्ली हिंसा के पीछे भी भाजपा की साजिश और षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा है यह सब भाजपा प्रतिशोध की भावना से कर रही है। दिल्ली में करारी हार मिलने के बाद भाजपा तिलमिला गई है। दिल्ली में जनता के द्वारा नकारने पर भाजपा ने प्रतिशोध की भावना के तहत दिल्ली में हिंसा भड़काई है। यदि जनता ने भाजपा पर समय रहते शिकंजा नहीं कसा तो परिणाम बहुत भयानक हो सकते हैं। जनता को विभिन्न तरीके से त्रस्त करने पर तुली हुई है भाजपा। अब समय आ गया है। जनता को भाजपा पार्टी से मुंह फेर लेना चाहिए। भाजपा सरकार की वास्तविकता पर निर्णय लेने का समय आ गया है।


किसानों की भरपाई के लिए डीएम को ज्ञापन

ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों बेमौसम हुई बारिश आंधी ओलावृष्टि से बर्बाद हुई। फसल का सर्वे कराकर किसानों को राहत राशि दिलाए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। 


ज्ञापन में जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से जिले में हो रही बारिश से किसानों में मायूसी छा गई है। समस्त जनपद में बारिश व ओलावृष्टि के कारण किसानों की पक्की हुई फसल नष्ट हो चुकी है। फसल नष्ट हो जाने से किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है किसान पहले ही कल जी के तले दबा हुआ था।बेमौसम हुई बारिश से किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। उन्होंने फसल का सर्वे कराकर राहत राशि दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर मोहम्मद आसिफ यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बंटी शुक्ला संजय जाटव महेंद्र पनारी कल्याण सिंह अजय तोमर अभय जैन कुलदीप पाठक राकेश रजक आदि के हस्ताक्षर अंकित थे।


8 अंतरराज्यीय साइबर अपराधी अरेस्ट

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। साइबर अपराध करने वाले 08 अंतरराज्जीय अभियुक्त मय लैपटाॅप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, नगदी तथा काजगात सहित स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा गिरफ्तार


श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार श्रीमान् पुलिस अधीक्षक अपराध के कुशल नेतृत्व में नौकरी लगवाने एवं बीमा करवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर गिरफ्तार करने हेतु स्वाट/सर्विलांस टीम को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर दिनांकः 07.03.2020 को स्वाट/सर्विलांस टीम केद्वारा राजनगर, आर0डी0सी0 में चल रहे इस प्रकार के अवैध काॅल सेन्टर पर कार्यवाही करते हुए 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से लैपटाॅप, मोबाइल फोन, नौकरी दिलाने हेतु फर्जी कागजात, भारी मात्रा में सिमकार्ड एवं नगदी तथा अन्य इलैक्ट्रानिक उपकरण बरामद किये गये हैं। इस सम्बन्ध मंे थाना कविनगर पर मु0अ0सं0-471/2020 धारा 419,420,467,468,471,120बी भादंवि व 66/66सी/66डी आईटी एक्ट पंजीकृत कराया गया है। 
पूछताछ का विवरण/मोडसआपरेन्डाई:-
  अभियुक्तगण ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम लोग विभिन्न जाॅब पोर्टल जैसे नौकरी डाॅट काॅमआदि से नौकरी के लिए आवेदन किये हुए लोगों का डाटा रूपये देकर खरीदते हैं। प्राप्त डाटा के आधार पर आवेदकों के फोन पर नौकरी देने के नाम पर हम लोगों के द्वारा फोन/ई-मेल किये जाते हैं, साथ ही लोगों को विश्वास में लेकर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र/इन्टरव्यू लेटर/काॅल लेटर उनके नम्बर पर प्रेषित किये जाते हैं और उन्हे एक व्हाटशएप नम्बरदेकर उनसे सम्पर्क किया जाता है। लेटर भेजने के बाद उनसे रजिस्ट्रेशन/इन्टरव्यू काॅस्ट के नाम पर रूपये अपने गूगल पे/फोन पे/पेटीएम एकाउन्ट में डलवा दिया जाता है। उसके बाद जिस नम्बर से कैन्डीडेट को काॅल किया जाता था, उसे हम कुछ समय के लिए बन्द कर देते थे। दिन-भर में सैकड़ों लोगों को फोन किया जाता था, ज्यादातर ऐसे काॅल दूरस्थ प्रदेशों जैसे महाराष्ट्र, तेलांगना, उडीसा, पश्चिम बंगाल, आंधप्रदेश इत्यादि के नम्बरों पर किया जाता था, जिससे पीड़ित बार-बार पुलिस के पास ना जाए। दिन भर में लगभग 10-12 लोगझांसे में आ जाते थे, जिनसे हम रूपये डलवा लेते थे। हमारे गैंग के कुछ सदस्य काॅल करने एवं प्राप्त धन के ट्राजेक्सन के लिएसिम-कार्ड तथा बैंक एकाउन्ट उपलब्ध कराते थे, जिन्हें प्राप्त धन का 30 प्रतिशत इसके एवज् में कमीशन के तौर पर दिया जाता था। 
इस कार्य के लिए गैंग के कुछ सदस्य कुछ बेबसाइट के माध्यम से प्रतिष्ठित कम्पनियों के फर्जी मोनोग्राम/लाॅगो लगाकर नियुक्ति पत्र/काॅल लेटर तैयार करते थे, साथ ही बिट-ली जैसे बेबसाईट से टैक्स्ट मैसेज भेजने के लिए लिंक भी तैयार करते थे।  
गिरफ्तार अभियुक्तललित शर्मा ने बताया कि इंशोरेन्स कम्पनी के विवादों के समाधान के लिए/नई पाॅलिसी बेचने के लिए/आर्कषक बोनस देने के लिए भी हमारे द्वारा काॅल करके लोगों से रूपया फोन-पे/गूगल-पे में जमा कराया जाता था  होना बताते थे। इस प्रकार गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा विगत कई वर्षाें से निरन्तर नौकरी/इंशोरेन्स के नाम पर लाखों की धोखा-धड़ी की गयी है। इनके द्वारा नौकरी डाॅट काॅम से जो डाटा खरीदा जाता था, उसकी वैधानिकता के सम्बन्ध में जांच की जा रही है, इनके द्वारा कारित घटनाओं के बारे में पूछताछ कर कई राज्यों के विभिन्न शिकायत कर्ताओं के द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायतों का विवरण प्राप्त हुआ है जिसका उल्लेख किया जा रहा है तथा पूछताछ में आगे भी अनेक घटनाओं के बारे में जानकारी होने की सम्भावना है।ऐसे मुख्य शिकायतों का विवरण निम्नानुसार है।
अभियुक्तगण द्वारा देश के विभिन्न प्रान्तों के ठगी के पीड़ित व्यक्तियों तथा उनसे ठगी की गयी धनराशि का विवरण:-


क्र0सं0 पीड़ित व्यक्ति का नाम धनराशि 
1 निखिल सर्वेदय निवासी मुम्बई महाराष्ट्र 180000
2 अब्दुल खान महाराष्ट्र 90000
3 सौविक मिस्त्री कोलकाता  82600
4 कैलाश रामेश्वर पार्क लोनी गाजियाबाद उ0प्र0 77000
5 भानु एटा उ0प्र0 50000
6 विशाल रूपचन्द काम्बले ब्रहम्पुरी महाराष्ट्र 30000
7 नागार्राजुन रेडी आन्धप्रदेश  28000
8 सुष्मा रेडी हैदराबाद  27000
9 रोहित संगम देहली 22000
10 रमेश शहीदानिकेडा टन्डा  20000
11 सत्यजीत उडीसा  20000
12 सोमनाथ करमाकर बाकपुरा बेस्ट बंगाल  20000
13 रोहित खरे तमिलनाडु 18000
14 शिवप्रिया चैन्नई  15000
15 गन्टिका कार्तिका विशाखापट्टनम 13000
16 प्रिन्स हुगली कर्नाटका  13000
17 नरेश हैदराबाद 10000


 अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरे राज्यों मंे निम्न एफआईआर दर्ज होने की जानकारी प्राप्त हुई है। 
1.  मु0अ0सं0-266/19 धारा 420 भादवि एवं 66सी/डी आईटी एक्ट थाना ठाणे मुम्बई
 वादी अब्दुल वासिद निवासी मुम्बई।
  इसके अतिरिक्त जनपद मंे पूर्व में घटित इसी तरह के अपराधों में पंजीकृत प्रथम सूचना रिपोर्ट में भी इनकी संलिप्तता के प्रकरण प्रकाश में आये हैं, जिनके बारे में गहनता से जांच की जा रही है। विवरण निम्नानुसार है:-


1.  मु0अ0सं0-17/2020 धारा 420, 406, 506 भादवि थाना लोनी जनपद गाजियाबाद।
2. मु0अ0सं0-2245/2019 धारा 420 भादवि, 66 सू0प्रौ0अधि0 थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद।
3. मु0अ0सं0-395/2020 धारा 420,467,468,471,406,504,506,120बी भादवि थाना साहिबाबाद जनपद  गाजियाबाद।
4. मु0अ0सं0-571/2020 धारा 66 सू0प्रौ0अधि0 थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद।
5. मु0अ0सं0-88/2019 धारा 420 भादवि थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद।
6. मु0अ0सं0-799/2019 धारा 420, 406 भादवि थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद।
7. मु0अ0सं0-144/2020 धारा 420, 406, 506 भादवि थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम, उम्र, शिक्षा एवं व्यवसाय:-
1. स्वतन्त्र शर्मा पुत्र महेन्द्र प्रताप शर्मा निवासी नेहरूनगर थाना सिहानीगेट गाजियाबाद।
 उम्र-49 वर्ष शिक्षा-इण्टरमीडिएट व्यवसाय-पूर्व में मेडीकल स्टोर चलाता है। 
 (गैंग का मुख्य सदस्य जिसके द्वारा स्वयं फर्जी काॅल लेटर/नियक्ति पत्र तैयार किया जाता था) 
2. ़तुषार उर्फ आकाश तौमर पुत्र श्री सुरेश तौमर निवासी वेदविहार कालौनी थाना मोदीनगर  गाजियाबाद।
 उम्र-40 वर्ष शिक्षा-स्नातक व्यवसाय-पूर्व में कपड़े की दुकान चलाता था।  
 (टैक्स्ट मैसेज के साथ लिंक अटैच कर आवेदक को भेजता था)
3. विक्रम सिंह यादव पुत्र स्व0 लाल सिंह यादव निवासी कृष्णा नगर बागू थाना विजयनगर  गाजियाबाद।
 उम्र-45 वर्ष शिक्षा-स्नातक
 (फर्जी बैंक एकाउन्ट/यूपीआई नम्बर उपलब्ध कराता था जिसके एवज में कमीशन प्राप्त करता था। )
4. ललित शर्मा पुत्र शिशुपाल शर्मा निवासी विवेकानन्द नगर थाना कविनगर गाजियाबाद।
 उम्र-34 वर्ष शिक्षा-इण्टरमीडिएट एवं कम्प्यूटर डिप्लोमा व्यवसाय-बेबसाईट डिजायनर
 (इन्शोंरेन्स से सम्बन्धित फ्राड का मुख्य मास्टर माइन्ड)
5. प्रीतम सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी मंगूपुरा नया मुरादाबाद जनपद मुरादाबाद।
 उम्र-40 वर्ष शिक्षा-स्नातक व्यवसाय-लेवर ठेकेदार
 (फर्जी बैंक एकाउन्ट/यूपीआई नम्बर उपलब्ध कराने में सहयोगी)
6. विशाल कुमार पुत्र विनय कुमार निवासी विवेकानन्दनगर थाना कविनगर गाजियाबाद।
 उम्र-24 वर्ष शिक्षा-एम0काॅम0 व्यवसाय-बी0पी0ओ0 जाॅब
 (कैन्डीडेट को काॅल करके झांसा देने वाला)
7. संजय भारद्वाज पुत्र स्व0 सतीश भारद्वाज निवासी गोविन्दपुरम थाना कविनगर गाजियाबाद।
 उम्र-32 वर्ष शिक्षा-हाईस्कूल व्यवसाय-विद्युत विभाग में संविदा कर्मी।
 (कैन्डीडेट को काॅल करके झांसा देने वाला)
8. हिमांशु शर्मा पुत्र संजीव शर्मा निवासी एनआईटी फरीदाबाद हरियाणा। 
 उम्र-20 वर्ष शिक्षा-11 व्यवसाय-पूर्व में कपडे का सेल्समेन 
 (कैन्डीडेट को काॅल करके झांसा देने वाला)


वांछित अभियुक्तों के नाम:-1. प्रवीन शर्मा निवासी देहरादून उत्तराखण्ड।
2. विकास निवासी बागू थाना विजयनगर गाजियाबाद।


बरामदगी का विवरण:-1. लैपटाॅप-05 
2. मोबाइल फोन-28
3. सिमकार्ड-71
4. नगदी-55200 रूपये
5. अशोक लीलैण्ड कम्पनी के फर्जी जाॅब आॅफर लैटर 
6. बजाज फाइनैन्स कम्पनी के फर्जी लोन अप्रूवल लैटर
7. टाटा एवं एल एण्ड टी के जाॅब आँँफर फर्जी लैटर
8. विभिन्न बैंको के एटीएम/डैबिट/क्रैडिट कार्ड।


कांग्रेस के लिए लामबंद अल्पसंख्यक वर्ग

अल्पसंख्यक पूरी तरह से काँग्रेस के साथ एकजुट--- तमजीद अहमद


अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी मिस्बहुल ऐन का पदाधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत


कौशाम्बी। अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी मिस्बहुल ऐन को बनाये जाने पर उनके स्वागत में एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने कहा कि अल्पसंख्यक पूरी तरह से कांग्रेस के साथ एकजुट है। माईनारटी डिपार्टमेंटन के जिला चेयरमैन के भरवारी स्थित आवास पर जिला चेयरमैन तमजीद अहमद की अध्यक्षता में  एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें नवनियुक्त अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी मिस्बहुल ऐन का जोरदार स्वागत कांग्रेसियों द्वारा किया गया।


इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष तमजीद अहमद ने कहा जिस तरह से काँग्रेस पार्टी संविधान और देश के लिए लड़ रही है। अब सभी को एक प्लेटफॉर्म पर खड़ा होकर पार्टी को मजबूत करना होगा। जिला प्रभारी मिस्बहुल ऐन ने कहा पार्टी हित में सब एकजुट है और माईनारटी डिपार्टमेंट पूरी तरह से पार्टी हित में हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। जिला उपाध्यक्ष शहीद सिद्दीकी ने कहा कि अब यह लड़ाई एकजुट होकर और मजबूती से लड़ी जायेगी।


इस मौके पर मक़सूद कुरैशी, तौहीद अहमद, तस्लीम अहंमद, लल्लू , अदनान, हेमंत, राजकुमार, असलम, अहमद आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।


सुशील केशरवानी


मैनपूर में शांति समिति की बैठक आयोजित

मैनपुर। होली के समीप आते ही थाना परिसर थाना मैनपुर में शांति समिति का बैठक आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से तहसीलदार महोदया रजनी भगत व थाना प्रभारी मैनपुर में नवीन पदस्थापना में आए।


थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर जी व सुरेश निषाद नंद कुमार नेताम वही मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष व जनपद सदस्य मैनपुर क्षेत्र क्रमांक 3 से मनोज मिश्रा व्यापारी प्रकोष्ठ से कैलाश गुप्ता मोहित द्विवेदी भूतपूर्व जनपद सदस्य भोला जगत गुलाम मेमन संजय गुप्ता संजय त्रिवेदी उमाशंकर साहू राधेश्याम पटेल गए चंद कुमारा सुधीर ठाकुर खेदु नेगी जन्मेजय नेताम पंकज ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार हसन खान बालकृष्ण ध्रुव पुलस्त शर्मा शामिल रहे वही होली त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक का आयोजन थाना मैनपुर में किया गया शांति समिति का बैठक आयोजन निम्न बिंदुओं पर चर्चा कर तय किया गया कि सोशल मीडिया पर अफवाह एवं भ्रामक खबर फैलाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कड़ी कार्यवाही की जाएगी नशीली सामग्री व परिवहन एवं सेवन पर निषेध होगा खुले में दोपहिया चार पहिया वाहनों में समूह में दोपहिया में तीन सवारी चलना प्रतिबंधित है थाना प्रभारी द्वारा होली त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाते हुए सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की गई है वहीं तहसीलदार महोदय द्वारा कहा गया कि छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस की दस्तक की आशंका को देखते हुए फैली सनसनी के मद्देनजर एहतियातन बरतते हुए कीचड़ व गंदे सामग्री के प्रयोग ना करने की अपील की है वही शांतिपूर्ण तरीका से होली त्यौहार मनाने की अपील की है।


सीआरपीएफ ने क्षेत्र में कम्बल वितरण किए

संजीव कुमार


औरंगाबाद। सुदूर दक्षिणी नक्सल क्षेत्रो में नक्सलियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीआरपीएफ बटालियन G/153 बटालियन ने अतिनक्सल प्रभावित गांव में शनिवार को ग्रामीणों के बीच कम्बल का वितरण किया।


कम्बल वितरण का कार्यक्रम नागरिक सहायता कार्यक्रम के तहत किया गया ,जिसमें बादम और पिछुलिया के बुजुर्ग ग्रामीणों ने इसका लाभ लिया।उनके बीच 25 कम्बल का वितरण किया गया।इस दौरान मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि,सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्र जो अतिनक्सल प्रभावित है।इनका जीविकोपार्जन का साधन जंगल से लकड़ियां चुनकर बेचना और मजदूरी है।ऐसे इलाके में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बहुत जरूरी है।कम्बल वितरण का कार्यक्रम बेहद ही सराहनीय है। इस तरह से सीआरपीएफ के द्वारा नागरिक सहायता कार्यक्रम के तहत अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।कार्यक्रम के जरिये ग्रामीणों को लाभ मिलता है।सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने कहा कि,सीआरपीएफ की कोशिश है कि,अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक से अधिक कार्यक्रम चलाकर लाभान्वित किया जाए। यह एक अतिपिछड़ा इलाका है।नक्सली भोले भाले ग्रामीणों को दिग्भ्रमित करते हैं।जिसके वजह से इन क्षेत्रों में विकास नही हो पाता है।समाज के मुख्यधारा से जुड़े बिना विकास संभव नही है।इसलिए अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दें और समाज का विकास करें।इस दौरान सीआरपीएफ के जवान,जिला पुलिस बल और ग्रामीण मौजूद रहे।


भ्रष्ट अधिकारियों को पासपोर्ट जारी नहींं

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि अगर किसी सरकारी कर्मचारी को भ्र्ष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है या फिर उसके खिलाफ मुकदमें को मंजूरी दे दी गयी है,वह पासपोर्ट नहीं हासिल कर पायेगा। भ्रष्ट्र अफसरों को पूर्व में जारी पासपोर्ट भी रद्द होंगे। कार्मिक मंत्रालय ने केंद्रीय सर्तकता आयोग और विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर इस संबंध में लागू मौजूदा दिशा-निर्देशों की समीक्षा करने के बाद इस आशय का आदेश जारी किया है।


केंद्र के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी में रहकर आय से अधिक संपत्ति ही नहीं बल्कि आकूत दौलत कमाने वाले अफसरों के अरमानों पर पानी फिर गया है। ज्यादातर अफसर कोर्ट कचहरी का काम निपटाकर विदेशों में बसने की योजना पर अमल कर रहे थे | लेकिन केंद्र के इस फैसले से उन्हें तगड़ा झटका लगा है | भ्रष्ट्र अफसरों के खिलाफ EOW , ACB और स्थानीय पुलिस अब उनका पासपोर्ट रद्द करने के लिए सीधे पासपोर्ट दफ्तर को सिफारिश कर सकती है | मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में दर्जनों ऐसे अफसर है , जिनके खिलाफ EOW ,ACB , पुलिस के अलावा सीबीआई और आयकर-ईडी भी जांच में जुटी है | कई अफसरों के खिलाफ अदालत में चालान पेश कर दिया गया है | जबकि कई अफसरों की अभियोजन स्वीकृति केंद्रीय गृह मंत्रालय में लंबित है | ऐसे तमाम अफसरों का अब पासपोर्ट भी जब्त होगा | बताया जाता है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय में चंद अफसरों के ही मामले लंबित है | ऐसे तमाम अफसरों का अब पासपोर्ट भी जब्त होगा | बताया जाता है कि छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में पदस्थ कई अफसरों ने अपने कार्यकाल में करोड़ों रूपये विदेश भेजने में रूचि दिखाई थी | सालाना कई बार वे देश विदेश आवाजाही भी करते है | हालांकि विदेशों में रकम ठिकाने लगाने के बाद ऐसे अफसर क़ानूनी चक्कर में भारत में अपनी चप्पलें रगड़ रहे थे | उन अफसरों पर भी गाज गिरना तय मानी जा रही है | सरकारी आदेश के मुताबिक, अगर किसी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है या फिर उसके खिलाफ मुकदमे को मंजूरी दे दी गई है, तो वह पासपोर्ट नहीं हासिल कर पाएगा। कार्मिक मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय और केंद्रीय सतर्कता आयोग के साथ मिलकर मौजूदा दिशानिर्देशों की समीक्षा के बाद यह फैसला किया है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा केंद्र सरकार के सभी विभागों के सचिवों को जारी आदेश के मुताबिक, ऐसे कर्मचारियों को पासपोर्ट मंजूरी के लिए सतर्कता अनापत्ति जरूरी है। अगर कोई अधिकारी निलंबित है या उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर हो चुकी है तो सतर्कता आयोग अनापत्ति को रोक सकता है। आदेश के मुताबिक, सरकारी बाबुओं की पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए सतर्कता अनापत्ति तब भी रोकी जा सकती है, अगर सक्षम प्राधिकार ने भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम या किसी अन्य आपराधिक मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी हो या अदालत ने मामले का संज्ञान ले लिया हो। इसके अलावा सभी विभागों को यह जांचने को कहा गया है कि क्या उनके यहां काम करने वाले बाबुओं को भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के मामले में पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 6 (2) का प्रावधान इससे जुड़ा है या नहीं। यह धारा संबंधित प्रशासन को आवेदक को पासपोर्ट देने से इनकार करने का अधिकार देती है अगर भारत से बाहर उसकी मौजूदगी किसी देश के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रभावित कर सकती है या केंद्र सरकार को यह लगता है कि आवेदक को यात्रा दस्तावेज जारी करना जनहित में नहीं है।


वायरस को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य आपातकाल है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 8.3 अरब डॉलर के आपातकालीन पैकेज पर हस्ताक्षर किए हैं।


अमेरिकी संसद ने इस बीमारी के फैलने से रोकने के लिए पिछले सप्ताह पारित किया था। अमेरिकी सीनेट ने प्रतिनिधि सभा द्वारा इसी तरह के सर्वदलीय अनुमोदन के बाद गुरुवार को इस पैकेज को पारित किया। दोनों सीनेट और सदन के पैनल बातचीत के जरिए इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि इस रकम को संघीय सार्वजनिक स्वास्थ्य विभागों को टीका, जांच और कारगर इलाज के लिए मुहैया कराया जाएगा। इस योजना के तहत स्थानीय, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वायरस के प्रसार से निपटने के लिए लगभग 7.8 अरब डालर की राशि प्रदान की जाएगी और यह चिकित्सा लाभार्थियों को टेलीहेल्थ कार्यक्रमों का उपयोग करने की अनुमति देने के लिए 50 करोड़ डॉलर का अधिकार भी देता है। गौरतलब है कि अमेरिका में अब तक इस वायरस से 12 लोगों की मौत हो गयी है और यह कम से कम 15 प्रांतों में फैल चुका है। करीब 180 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। बता दें कि चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण अब तक दुनिया के ज्यादातर देशों तक पहुंच चुका है।


मेट्रो ने बीएमडब्ल्यू कार को कुचला

लॉस एंजिल्स। अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में मेट्रो ट्रैक को पार करने की कोशिश कर रही एक BMW कार को ट्रेन ने कुचल दिया। लॉस एंजिल्स पुलिस ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर इस घटना का वीडियो शेयर किया वीडियो में दिखता है कि एक BMW कार मेट्रो ट्रैक के पास आकर रुकती है। ट्रैफिक सिग्नल गिरा हुआ है कार गिरे हुए ट्रैफिक सिग्नल को नजरअंदाज करके जैसे ही आगे बढ़ती है। दूसरी तरफ से आई मेट्रो ट्रेन उसको टक्कर मार देती है। KTLA के अनुसार यह घटना दक्षिणी लॉस एंजिल्स में मंगलवार सुबह 11 बजे से पहले हुई थी। हालांकि इतनी बुरी तरह कार के कुचले जाने के बावजूद ड्राइवर को मामूली चोटों ही आई और वह सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहा।


लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग ने इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यह एक दुखद परिणाम भी हो सकता था’ इसके साथ ही पुलिस विभाग ने बाकी ड्राइवरों को रेलवे ट्रैक के आस-पास सावधान रहने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ‘सौभाग्य से ड्राइवर को मामूली चोटें ही आई। लेकिन हम सबको इससे सीख हासिल करनी चाहिए। रेलवे ट्रैक के आस-पास ध्यान से रहे और हमेशा सभी ट्रैफिक सिग्नल्स को फॉलो करना चाहिए’। घटना के वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने बाद कई लोगों ने सवाल किया कि इतनी भीषण टक्कर होने के बाद भी ड्राइवर कैसे बच गया। पुलिस के खबरी मोसेस कैस्टिलो ने बुधवार को घटना के बारे में ट्वीट किया मोसेस ने बताया कि कार का ड्राइवर सही-सलामत था। उसे बस मामूली चोटें आई थीं इसके अलावा LAPD के कमांडर मार्क रीना ने ट्विटर पर कुचली गई कार की एक तस्वीर भी शेयर की गई।


वसीम ने सभी प्रारूपों से लिया सन्यास

नई दिल्ली। वसीम जाफर ने शनिवार को खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा संभाल चुके मुंबई के इस खिलाड़ी ने 41 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कहा।


भारतीय टीम के लिए 2000 में डेब्यू करने वाले जाफर ने 31 टेस्ट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एक दोहरा शतक, पांच शतक और 11 अर्धशतकों के बूते 1944 रन बनाए थे। 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंट जोंस में उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 212 रन की पारी खेली थी। हालांकि उन्हें सिर्फ दो ही वन-डे में खेलने का मौका मिला। 2008 में आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेलने के बाद वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक्टिव हो गए।


प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन से कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले जाफर का जन्म 16 फरवरी 1978 को मुंबई में हुआ था। दाएं हाथ के इस शानदार बल्लेबाज को डोमेस्टिक इंडियन क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है। करीब दो दशक तक खेलने के बाद भी इस खिलाड़ी के भीतर कभी रन बनाने की भूख खत्म नहीं हुई।
WP-GROUP


1996/97 में मुंबई की ओर से अपना करियर शुरू करने वाले वसीम ने 9 दिसंबर 2019 को घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 41 साल की उम्र में 2019-20 का सीजन खेलते हुए जाफर 150 रणजी मैच खेलने वाले भारत के पहले और इकलौते क्रिकेटर बने थे। यह कारनामा उन्होंने विदर्भ की ओर से आंध्र के खिलाफ किया था।


इस सूची में उनके बाद सबसे ज्यादा रणजी मैच खेलने का रिकॉर्ड देवेंद्र बुंदेला के नाम है, जबकि अमोल मजूमदार 136 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड 40 शतक जडऩे वाले वसीम साल 2018 में रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 11000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।


यस बैंक के खाताधारकों का पैसा सुरक्षित

नई दिल्ली। यस बैंक को फिर से पटरी पर लाने के लिए स्‍टेट बैंक आगे आया है। SBI चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि बैंक में जमा खाताधारकों के पैसे पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यस बैंक को संकट से निकालने के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की जरूरत है। स्‍टेट बैंक फिलहाल इसमें 2450 करोड़ रुपये निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी टीम RBI की ओर से जारी ड्राफ्ट स्कीम पर काम कर रही है।


रजनीश कुमार ने कहा कि SBI यस बैंक के 49 फीसदी शेयर खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि यस बैंक की री-स्‍ट्रक्‍चरिंग का ड्राफ्ट प्‍लान तैयार है। और वह पब्लिक डोमेन में है। आरबीआई को सोमवार को वह रिपोर्ट सौंपी जाएगी। कई निवेशकों ने निवेश की इच्‍छा जताई है। स्‍कीम को देखकर उन्‍होंने हमसे संपर्क किया है। यदि कोई भी 5 प्रतिशत से ऊपर का निवेश करना चाहता है तो उसे रिजर्व बैंक के मानकों का अनुपालन करना होगा।


बता दें कि RBI ने 5 मार्च को नकदी संकट से जूझ रहे निजी क्षेत्र के यस बैंक के निदेशक मंडल को भंग करते हुए उस पर प्रशासक नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही बैंक के जमाकर्ताओं पर पैसे निकालने की लिमिट भी 50,000 रुपये तय की तय कर दी। फिलहाल यह रोक 5 मार्च से 3 अप्रैल तक लगी रहेगी। बैंक का नियंत्रण SBI के नेतृत्व में वित्तीय संस्थानों के एक समूह के हाथ में देने की तैयारी की गई है।


मंदिर निर्माण में 1 करोड देंगे सीएम ठाकरे

अयोध्या। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शनिवार को अयोध्या के दौरे पर पहुंचे हैं। महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर उद्धव ठाकरे यहां रामलला का आशीर्वाद लेने पहुंचे। अयोध्या पहुंचने पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं यहां रामलला का आशीर्वाद लेने आया हूं। पिछले डेढ़ सालों में मेरा यह तीसरा दौरा है। मैं यहां पूजा अर्चना भी करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी से अलग हुआ हूं, हिंदुत्व से नहीं। बीजेपी का मतलब हिंदुत्व नहीं है। हिंदुत्व अलग है और बीजेपी अलग है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण के लिए महाराष्ट्र की तरफ से एक करोड़ की धनराशि देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि वो दिन याद है जब मेरे पिताजी यहां आए थे। महाराष्ट्र के गांव-गांव से यहां पत्थर भेजे गए हैं। बता दें कि उद्धव ठाकरे रामलला के दरबार में माथा टेकेंगे, लेकिन उद्घव न तो सरयू आरती करेंगे न ही किसी प्रकार की जनसभा होगी। कोरोना वायरस के खतरे को लेकर दोनों कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। शिवसेना प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बताया है कि कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री भी आह्वान कर चुके हैं, गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से एडवाइजरी जारी हो चुकी है, यही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल चुके हैं।


अलग धर्म में शादी करने पर मुफ्त घर

तिरुवंतपुरम। दक्षिण भारतीय राज्य केरल को अपने प्रगतिशील सोच विचार के तरीकों के लिए जाना जाता है। उसका असर सरकार के कामकाज पर भी दिखता है। अब केरल सरकार ने एक नई पहल शुरू की है।


दरअसल, कई मामलों मेंं लोग अलग धर्म में शादी करना चाहते हैं लेकिन परिवार और समाज के भय से शादी नहीं कर पाते हैं। अब केरल सरकार ने इस परेशानी को खत्म करने का फैसला लिया है। केरल सरकार ने अलग धर्म में शादी करने वालों के लिए एक नई पहल की शुरूआत की है। केरल सरकार अलग धर्म में शादी करने वालों को सुरक्षा मुहैया कराएगी, इसके साथ ही उन्हें मुफ्त में आवास भी देगी। इस पहल का नाम रखा गया है ‘सुरक्षित घर’। इस योजना में सरकार दूसरे धर्म के जीवनसाथी को चुनने वालों को सुरक्षित घर मुहैया कराएगी। इन घरों में दूसरे धर्म में शादी करने वाले जोड़े एक साल तक शरण ले सकेंगे।


इस योजना का ऐलान करते हुए राज्य की स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय मंत्री के. के. शैलजा ने विधानसभा को बताया कि सरकार की इस योजना को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस अनूठी पहल को शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से सभी आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं।


ब्रायन लारा से तेंदुलकर का सामना

मुंबई। लंबे समय बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सामना विंडीज लिजेंड्स ब्रायन लारा से होगा। अनअकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसका लाइव प्रसारण कलर्स सिनप्लेक्स पर देखा जा सकता है। सचिन के लिए यह बेहद भावुक पल होगा, क्योंकि सचिन तेंदुलकर वानखड़े स्टेडियम में आखिरी टेस्ट खेलने के बाद पहली बार इस पिच पर उतरेंगे। आज होने वाला मैच लोगों को रोड सेफ्टी को लेकर जागरुक करने के लिए खेला जाएगा। भारत में हर चार मिनट में सड़क हादस में एक इंसान की जान चली जाती है। ऐसे में यह मैच बेहद खास माना जा रहा है। आज होने वाला मैच सचिन बनाम लारा के तौर पर देखा जा रहा है। सचिन के प्रशंसक मैदान पर उनके उतरने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं उनका पसंदीदा शॉट कवर ड्राइव को देखने को उत्सुक हैं।


 अनामिका


दलित की झोपड़ी में खाया रोटी-साग

पटना। जब भूख लगी तो साइकिल लेकर एक दलित के घर तेजप्रताप यादव चल दिए। दलित के घर जाकर तेज प्रताप ने झोपड़ी में मक्के की रोटी और साग खाया। शुक्रवार को तेज प्रताप जंदाहा गए थे।


मन हो गया प्रसन्नः इसको लेकर तेजप्रताप ने कहा कि जंदाहा में कल कार्यक्रम के बाद थोड़ी भूख सी लगी थी। कुछ ही दूरी पर झोपड़ियों वाली एक दलित बस्ती दिखी। फिर क्या साइकिल उठाया और पहुंच गया। पहुंचा तो पता चला कि एक बहन ने मक्के की रोटी और साग बनाया है। यह खाना खा कर मन अतिप्रसन्न हुआ।


सभा को किया संबोधितः तेजप्रताप ने "तेज रफ्तार, तेजस्वी सरकार" के बैनर तले जंदाहा के मुर्तजापुर गांव में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नीतीश सरकार पर हमला बोला। कहा कि 15 साल की कुशासनी सरकार है। इस दौरान तेज प्रताप ने लोगों को बिहार में हुए 55 घोटालों को जनता के बीच गिनाया और सभी घोटालों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। शुक्रवार को कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए आरजेडी के विधायक तेज प्रताप यादव भी मैदान में उतर गए। तेज प्रताप यादव ने चुनावी अभियान पर निकलने के दौरान स्लम में पहुंचकर गरीब परिवारों के बीच मास्क वितरण किया। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए सभी को पहल करनी होगी।


 मनीष कुमार


हादसे में 2 पुलिसकर्मी समेत 4 की मौत

भागलपुर। शनिवार सुबह भागलपुर के सबौर थाना इलाके के ग्लोकल अस्पताल के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 2 पुलिसकर्मी समेत 4 की लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जाता है कि बायपास के वंशीटिकर चौक पर शनिवार सुबह लोदीपुर थाने की जिप्सी, यूपी नम्बर की एक कार और एक ट्रक में टक्कर हो गई। जिसमें 2 पुलिसकर्मी समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच अस्पताल मायागंज में भर्ती करवाया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही सबौर थाना की पुलिस, लोदीपुर थाना, ओद्योगिक थाना, बरारी थाना सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई है। हादसे का कारण ओवरटेक बताया जा रहा है।


अनामिका


पंजाब में वायरस की दस्तक,2 संक्रमित

अमित शर्मा


चंडीगढ़। कोरोना वायरस ने पंजाब में दस्तक दे दी है। इटली से लौटे होशियारपुर के 3 संदिग्ध मरीजों में से 2 की प्राथमिक टैस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, जिसके बाद उन्हें अमृतसर स्थित जी.एम.सी. एच. में दाखिल किया गया है। राज्य सरकार अब उनकी पुणे से आने वाली फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। बहरहाल पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की है जिसमें कई तरह की सावधानियों का उल्लेख किया गया है। कोरोना वायरस को लेकर पंजाब सरकार की हड़बड़ाहट भी झलकने लगी है। शुक्रवार शाम को राज्य सरकार द्वारा राज्यपाल की तरफ से जारी एक नोटीफिकेशन का हवाला देते हुए कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने संबंधी कई तरह की सावधानियां बरतने की सूची भी जारी की गई, साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि कोरोना वायरस को लेकर लिए जाने वाले फैसलों के लिए कौन-कौन से स्तर के अधिकारी अधिकृत रहेंगे, लेकिन चंद ही घंटों बाद राज्य सरकार द्वारा बयान जारी करके कहा गया कि पंजाब ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित नहीं किया है, पहले जारी बयान में महामारी एक्ट के तहत सिर्फ सावधानी बरतने के लिए एडवाइजरी थी। इसे राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्राथमिक तौर पर किए जाने वाले कार्यों के तौर पर देखा जाना चाहिए।


सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि लोगों को कोरोना वायरस से डरने की नहीं बल्कि एहतियात बरतने की जरूरत है ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके। स्वास्थ्य सलाह में कहा गया है कि किसी के साथ हाथ न मिलाएं, किसी के गले लगकर न मिलें, खुले में न थूकें, जिस व्यक्ति को बुखार है उसको भीड़ में जाने से परहेज करना चाहिए और जिस व्यक्ति को खांसी या बुखार है उस व्यक्ति से लगभग 1 मीटर की दूरी रखी जाए। यदि किसी व्यक्ति को खांसी या बुखार है तो उसे अपना मुंह मास्क या रूमाल से ढककर रखना चाहिए तथा उसे लाजिमी तौर पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में रिपोर्ट करनी चाहिए।


होली बाद भाजपा की नई टीम का गठन

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा होली के बाद कर सकते हैं। यह जानकारी हाल ही में पार्टी सूत्रों से मिली है। अमित शाह की पुरानी टीम से नड्डा की नई टीम कितनी अलग होगी, किन नए चेहरों को इसमें मौका मिलेगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।


वैसे तो फरवरी के आखिरी सप्ताह में ही नई टीम के गठन की संभावना थी। लेकिन नड्डा के अपने बेटे की शादी समारोह व कुछ अन्य व्यस्तताओं के चलते नई टीम का गठने नहीं हो सका। पार्टी सूत्रों का कहना है कि,10 मार्च को होली बीतने के बाद नड्डा राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर सकते हैं।


जेपी नड्डा 20 जनवरी 2020 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। अमूमन हर राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन के संचालन में अपनी सुविधा के लिए नई राष्ट्रीय टीम बनाता है। इस फेरबदल के क्रम में जहां राष्ट्रीय टीम में पहले से मौजूद कुछ सदस्यों की जिम्मेदारियां बदलतीं हैं, वहीं कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया जाता है।


आने वाले समय में बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और हिमाचल प्रदेश समेत सात से नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि नड्डा एक रणनीति के तहत इन राज्यों के कुछ नए चेहरों को राष्ट्रीय टीम में मौका दे सकते हैं।


सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के कोटे से राष्ट्रीय टीम में तीन पद पहले से ही खाली हैं। मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने से पहले तक श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे। इस प्रकार श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थनाथ के स्थान पर यूपी से दो चेहरों को जगह मिलना तय माना जा रहा।


भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम की घोषणा हो जानी चाहिए थी। मगर कुछ कारणों से ऐसा नहीं हो सका है। लिहाजा अब मार्च में नई राष्ट्रीय टीम घोषित हो जाने की संभावना है। हो सकता है कि होली बीतने के कुछ ही दिनों में नई टीम के सदस्यों की सूची जारी हो जाए।”


'काशी' में चिता भस्म से खेलेंगे होली

वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज महादेव ने महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर भूत गणों के साथ चिता भस्म की होली खेली है। रंगभरी एकादशी के मौके पर गौरा को विदा करा कर कैलाश ले जाने के साथ ही भगवान भोलेनाथ काशी में अपने भक्तों को होली खेलने और हुड़दंग की अनुमति प्रदान करते हैं। काशी मोक्ष की नगरी है और मान्यता है कि यहां भगवान शिव स्वयं तारक मंत्र देते हैं।


लिहाजा यहां पर मृत्यु भी उत्सव है और होली पर चिता की भस्म को उनके गण अबीर और गुलाल की भांति एक दूसरे पर फेंककर सुख-समृद्धि-वैभव संग शिव की कृपा पाने का उपक्रम करते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव इस श्मशान में अपने गढ़ों के साथ चिता भस्म की होली खेलते हैं। पातालपुरी के महंत बालकदास ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार यहां मृत्यु भी एक उत्सव है और इस उत्सव में साल में एक बार बाबा विश्वनाथ खुद शामिल होते हैं।


जहां वो अपने भक्तों के साथ होली खेलते हैं। इस होली में पूरी काशी शामिल होती है, जहां चिता की राख से होली खेली जाती है। इस होली में चिताओं के भस्म से हर कोई सराबोर रहता है और काशी का कोना-कोना हर-हर महादेव से जयघोष से गुंजायमान होता है। इस उत्सव में विदेशी सैलानी भी हिस्सा बनते हैं।


माननीयों के संग होली खेल हुए आत्म विभोर

होली की उमंग बच्चों के संग; माननीयों के संग गुलाल अबीर खेल बच्चें हुए आत्म विभोर


वसन्तोत्सव समारोह का साक्षी बना चन्द्र शेखर बाबा केशव महाविद्यालय संवरा का कैम्पस


चिलकहर (बलिया)। वसन्तोत्सव; फागुन का अलमस्त महीना खिलखिलाती मुस्कराती इठलाती प्रकृति का मनोरम दृश्य,खट्टी मीठी यादो को होलिका की ज्वाला मे भस्म कर पुराने संवत का समापन एवं नव-उर्जा नव-पौरुष का सृजनकारक नव संबत्सर का आगाज, रंग अबीर गुलाल का मस्ती भरा पावन पर्व होली (फगुवा) वैसे तो 9-10 मार्च को है परन्तु विद्यालयों में 8 मार्च से अवकास के मद्दे-नजर एस के राँयल एकेडमी संवरा (बलिया) मे नौनिहालों की इच्छाओं को देख विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा चन्द्रशेखर बाबा केशव महाविद्यालय संवरा के प्रांगण मे शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।


होली समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के कद्दावर युवा नेता संजय यादव,- पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं वर्तमान सदस्य जिला पंचायत बलिया ने माता सरस्वती के चित्र धूप दीप दिखा पुष्प अर्पित कर किया जिनके साथ अरविंद कुमार सिह सदस्य जिला पंचायत,डा0 ब्रज राज सिंह व्यवस्था प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक स़ंघ रसडा,गौरी शंकर सिंह ग्राम प्रधान एवं ब्लाक अध्यक्ष ग्राम पंचायत संघ चिलकहर डा0 ब्रजभुषण चौबे ग्राम प्रधान गोपालपुर, राधेश्याम चौबे अधिवक्ता, चन्द्र भूषण सिंह उर्फ गजानन सिंह,मेही लाल गुप्ता अभिकर्ता जीवन बीमा निगम, अंशुमान सिह उर्फ सीपू, मनीष कुमार जयसवाल, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।


माननीयो ने छोटे बच्चों के साथ  रंग गुलाल अबीर खेल कर वातावरण को स्नेहिल बना दिया वही बच्चे अबीर गुलाल खेल उनका पैर छू -आशीर्वचन ले आविर्भूत दीखे।कार्यक्रम में योगेंद्र कुमार तिवारी, राजीव कुमार पाण्डेय, सूर्य प्रताप सिंह, आलोक चौबे, विजय कुमार उपाध्याय, विजय कनौजिया, कृष्णा पासवान सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।होली मिलन समारोह मे आये हुए अतिथियो को चन्द्र शेखर बाबा केशव महाविद्यालय के प्रबंधक सुधीर कुमार पाण्डेय ने अंग वस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया।


 कार्यक्रम का संचालन स्वदेशी जागरण मंच बलिया के जिला सह - संयोजक संजीव कुमार पाण्डेय तथाअध्यक्षता सुनील कुमार इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य रत्नेश श्रीवास्तव ने किया।


3 बीडीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई

दुदही विकास खंड में गन्दगी का साम्राज्य
जिला पंचायत राज अधिकारी का आदेश बेअसर


अधिकारी पर भारी पड़ रहे सफाई कर्मी


तहसील प्रभारी राधेश्याम शास्त्री
तमकुहीराज, कुशीनगर। जनपद का अति पिछड़ा क्षेत्र विकास खंड दुदही अधिकारियों को कहें अथवा जनप्रतिनिधियों को,इनके द्वारा हमेशा उपेक्षित ही रहा है।
बात है जनपद के दुदही विकास खंड क्षेत्र की यहां सफाई कर्मियों की मनमानी चरम पर पहुंच गया है।
विकास खंड क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मी प्र्रदेश सरकार के मंसा को ठेंगा दिखा कर कार्य करने के बजाय क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों सहित अन्य साव॑जनिक स्थानों पर राजनीति करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गांवों में सफाई करने के बजाय अपने घरों पर आराम फरमा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में इन कर्मियों के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है।
देहात, ग्रामीण क्षेत्र कौन पूछे। सफाई कर्मियों की मनमानी दुदही विकास खंड कार्यालय व इसके आसपास बाउंड्री वॉल के अन्दर विकास  खंड कार्यालय में तैनात कर्मियों के आफिस व क्वार्टरों के आगे पीछे तथा बाउंड्री के अंदर गन्दगी का नजारा देखने से पता चल जाएगा कि दुदही विकास खंड में तैनात अधिकारीगण कितने सक्रिय व विकास पुरुष हैं।
हम तो डूबेंगे आपको  भी ले डूबेंगे। यदि विकास खंड में संक्रमित रोग फैला तो-------?
आप दुदही विकास खंड में गन्दगी का नजारा फोटो  देखें
, अधिकारी व कर्मचारी कितने सक्रिय हैं। नवागत जिलाधिकारी महोदय को इसे  तत्काल अपने संज्ञान में लेकर जांच-पड़ताल कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करना चाहिए।
अब देखना यही है कि आगे क्या होता है व् मुख्यमंत्री आवास की तीन ब्लाकों की खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए शुक्रवार दिनांक ६ मार्च२०२०को जिले के तेज तर्रार मुख्य विकास अधिकारी (सी०डी०ओ0), आनन्द कुमार ने जिले के तीन  खण्ड विकास अधिकारी (वी०डी०ओ०), के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दिया ‌है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया है कि दुदही, सेवरही व खंडडा के वी ०डी०ओ० को बार -बार चेतावनी देने के बाद भी
आवास निर्माण में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है।शासन की प्राथमिकता में शुमार इस योजना में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। चेताया कि अन्य ब्लॉक भी लक्ष्य के सापेक्ष हर हाल में २० मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण करा लें, अन्यथा कार्रवाई होगी।


2 महीने का वेतन न मिलने पर हड़ताल

बीएचईएल भोपाल यूनिट के स्किल डेवलपमेंट कंपनी द्वारा ठेका श्रमिको को 2 महीने से वेतन नही देने पर ठेका श्रमिको ने की हड़ताल।
शेख़ नसीम 


भोपाल। बीएचईएल भोपाल यूनिट की स्किल डेवलपमेंट कंपनी द्वारा कंपनी के काम कर रहे ठेका श्रमिको को 2 महीने से वेतन नही दिया गया है जिसकी वजह से कम्पनी के वर्करों ने काम बंद कर कंपनी के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया हैं।


भेल स्थित मैदान पर सैकड़ो मजदूरों ने शुक्रवार और शनिवार को विरोध स्वरूप काम बंद कर दिया हैं 2 महीने से वेतन नही मिलने की वजह से श्रमिको का घर चलाना मुश्किल हो रहा हैं कई मजदूर अपने बच्चों की एग्जाम फीस भर नही पाए हैं आगामी होली का त्यौहार भी बिल्कुल नज़दीक हैं उसकी तैयारी भी नही कर पा रहे हैं मजदूरों के साथ घर के खाने-पीने के खर्च के अलावा भी रोजमर्रा की कई ज़रूरते हैं जिसे वो पूरी नही कर पा रहे है और कम्पनी अपने अड़ियल रवैये पर अड़ी हुई हैं और मजदूरों की परेशानिया कंपनी को नज़र नही आ रही हैं इसलिए कंपनी के वर्करों ने काम बंद कर बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी हैं।


जब दैनिक जनजन का आसरा के पत्रकार ने इन मजदूरों से बात की तो मजदूरों ने बताया की हमे 2 महीनों से वेतन नही मिला है और पिछले साल का बोनस भी रोक दिया हैं दूसरी कंपनियों ने अपने वर्करों को त्यौहार के मद्देनजर पूरा वेतन भी दिया हैं और बोनस भी दे दिया हैं लेकिन स्किल डेवलपमेंट कंपनी हमारे साथ सौतेला व्यवहार करके पक्षपात कर रही हैं इसलिए हमने काम बंद कर कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को कंपनी के मैनेजर और शॉप इंचार्ज के सामने रख रहे हैं लेकिन ये लोग जानबूझकर मजदूरों का वेतन और बोनस रोक रहे हैं।


कंपनी के वर्करों का कहना हैं की जब तक कंपनी हमे 2 महीने का वेतन और पिछले साल का बोनस नही देते तब तक वर्कर काम बंद करके बेमियादी हड़ताल करेंगे।


आतंकियों ने अमेजन से खरीदा आईईडी

नई दिल्ली। पुलवामा में हुए फिदायीन हमले मामले पर NIA ने कश्मीर में रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामला में एनआईए ने एक बड़ा खुलासा भी किया है, जिसमें कहा गया है कि हमले में जिस IED केमिकल को इस्तेमाल किया वह अमेजन से खरीदा था और Amazon ब्वॉय ने इसे सप्लाई किया था।


दरअसल वर्ष 2019 में 14 फरवरी के दिन CRPF काफिले पर पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बेहद खतरनाक हमले को अंजाम दिया था, जिसमें 40 भारतीय जवानों की मौत हो गई थी। इस मामले में NIA अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और अब NIA ने कश्मीर में रहने वाले दो ओर लोगों को अरेस्‍ट किया है। एनआईए प्रवक्ता ने अरेस्‍ट किए गए दो लोगों के नाम भी बताए है, इनमें से एक का नाम वैज उल इस्लाम 19 वर्षीय और दूसरे का नाम मोहम्मद अब्बास राथेड़ 32 वर्षीय है, जो पुलवामा के हाकरीपोरा का रहने वाला है। तो वहीं वैज उल इस्लाम श्रीनगर निमैं लंबे समय से जैश के लिए काम कर रहा था। उसने जैश के आतंकी और आईईडी एक्सपर्ट मोहम्मद उमर को अपने घर में पनाह दी थी। उमर अप्रैल-मई 2018 में कश्मीर आया था।


एनआईए प्रवक्ता के मुताबिक, शुरुआती जांच में वैज ने कबूला कि उसने अमेजन से केमिकल ऑर्डर किया था। इसी से आईईडी बनाया गया। साथ ही बैटरी और अन्य सामान भी मंगाए। इसके लिए पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने निर्देश दिए थे। अमेजन से आइटम मंगाने के बाद वैज ने खुद जैश के आतंकियों को उसे सुपुर्द किया’’।‘अब्बास लंबे समय से जैश के लिए काम कर रहा था। उसने  जैश के आतंकी और आईईडी एक्सपर्ट मोहम्मद उमर को अपने घर में पनाह दी थी। उसने जैश आतंकियों आदिल अहमद डार (आत्मघाती हमलावर), समीर अहमद डार और कामरान (दोनों पाकिस्तानी नागरिक) को कई बार अपने घर पर पनाह दी थी।



भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग घायल हो गए हैं। हादसा मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड में हुआ। यहां पर एक स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उतर गए. स्कॉर्पियो एनएच-28 पर जा रही थी, तभी ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।


हादसे के बाद सड़क जामः मुजफ्फरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी है। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना सरमसपुर हेल्थ केयर के सामने की है। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में मरने वालों की शिनाख्त की जा रही है।


यूपी की थी स्कॉर्पियोः पुलिस ने कहा कि हादसा शनिवार तड़के हुआ है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि इस दुर्घटना में जो स्कॉर्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है वह उसका रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तर प्रदेश का था।


जेसीबी की मदद ली गईः घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को एंबुलेंस में रखकर श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया है। मरने वाले सारे लोग मुजफ्फरपुर के हथौड़ी के रहने वाले थे। पुलिस फिलहाल जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो को हटाने का काम कर रही है। ताकि रोड पर लगे जाम को हटाया जा सके। पुलिस ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है।


यूपी में 'होली स्पेशल' कई ट्रेनें लगाई

गोरखपुर। रंगों का त्योहार ‘होली’ हिंदुओं के सबसे बड़े महोत्सव में से एक है। इस त्योहार को परिजनों के साथ मनाने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अगर देश के विभिन्न शहरों में रहने वाले लोगों को घर जाने के लिए ट्रेन न मिले तो उनके लिए यह पल बहुत कष्टकारी होता है। अब इन यात्रियों की समस्या का समाधान भारतीय रेलवे ने कर दिया है। यात्रियों के लिए रेलवे ने कई होली स्पेशल ट्रेन शुरू की है। रेलवे ने होली के मौके पर चार ट्रेनों को मुंबई से गोरखपुर रूट पर चलाने का ऐलान किया है। सेंट्रल रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ये ट्रेनें 6 मार्च, 7 मार्च, 13 मार्च और 14 मार्च को रेल यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाएंगी। पहली ट्रेन (02597) 6 मार्च को गोरखपुर से सुबह 8 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए रवाना होगी और गोंडा, बस्ती, लखनऊ, कानपुर व झांसी होते हुए अगले दिन दोपहर 12: 20 बजे मुंबई पहुंचेगी। यही ट्रेन 13 मार्च 2020 को गोरखपुर से दूसरा चक्कर भी लगाएगी।
वहीं, ट्रेन नंबर 02598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 7 मार्च 2020 को दोपहर 2:10 बजे रवाना होगी और दादर, कल्याण, नासिक, इटारसी, भोपाल, विदिशा, कानपुर, लखनऊ ओर खलीलाबाद के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 7 मार्च को चलकर 8 मार्च को रात 8 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।


उप शिक्षा निदेशक ने की समीक्षा बैठक

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली। स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों की समग्र उन्नति के लिए शिवगढ़ बीआरसी सभागार में चल रहे  निष्ठा प्रशिक्षण में चौथे दिन उप शिक्षा निदेशक राजेंद्र प्रसाद पहुंचे और उन्होंने शिक्षकों को बताया कि, समाज में सबसे बड़ी आलोचना शिक्षकों की हो रही है। इसलिए हम सब शिक्षकों को समय से आना होगा और समय से जाना होगा रिजल्ट तो आएगा इसकी चिंता मत करें।
       उन्होंने बताया कि, हम शिक्षकों के अंदर जो प्रतिभा है वह हमको  ईश्वर ने दी है। हमको यह नहीं देखना चाहिए। हमको बच्चों को ब्लैक बोर्ड में पढ़ाते समय  चाक और स्याही हाथ में लग जाएगी कौन क्या कह रहा है। इसके बारे में हम लोगों को नहीं सोचना है। उन्होंने एक दोहे के माध्यम से उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि, साधु ऐसा चाहिए, जैसा सूप सुमाय, सार-सार को गहि रहै, थोथा देई उड़ाय। अर्थात इस संसार में ऐसे सज्जनों की जरूरत है जैसे अनाज साफ़ करने वाला सूप होता है। जो सार्थक को बचा लेता है और निरर्थक को उड़ा देता है।


      ऐसा ही अध्यापकों को बनना है जिसके लिए सरकार आपके साथ खड़ी है और आप लोगों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। हम लोग शिक्षक हैं सबसे अलग हैं सबसे अच्छा आचरण हम लोगों का होना चाहिए। जब आप अच्छे होंगे तो आपका जिला अच्छा होगा। आपका प्रदेश अच्छा होगा। आपका देश अच्छा होगा।
      उप शिक्षा निदेशक की बातों पर सभी शिक्षक गम्भीरता से सुन रहे थे, उन्होंने वहां पर मौजूद शिक्षकों से 3 दिन से चल रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली तो शिक्षकों ने बखूबी जवाब दिया।
        इस अवसर पर बछरावां खण्ड शिक्षा अधिकारी बछरावां पद्म शेखर मौर्य, महराजगंज बीइओ सुरेश कुमार, नरेंद्र कुमार, शिखा बाजपेई, रुचि लोगानी, आशुतोष यादव, संतोष कुमार, हरिकेश सिंह सहित प्रशिक्षक मौजूद रहे।


होली में हुड़दंग पर निश्चित होगी कार्रवाई

होली में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर थानाध्यक्ष ने चौकीदारों को दिए निर्देश
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली। होली त्यौहार को शान्ति प्रिय ढंग से मनाने के उद्देश्य से शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने चौकीदारों के साथ बैठक की। 
आपको बता दें कि, बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहाकि, आप सभी लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहना है। होली में यदि कोई अराजक तत्व हुड़दंग मचाकर  माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष राकेश ने कहा कि, यदि किसी प्रकार से माहौल खराब होने की संभावना महसूस होती है तो, बगैर देरी किए थाने में सूचना अवश्य दें।
थानाध्यक्ष ने कहा कि, होली के त्यौहार में पुलिस की बिल्कुल पैनी नजर रहेगी। यदि किसी व्यक्ति ने शराब पीकर हुड़दंग मचाया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि, होली के त्यौहार को शांति प्रिय ढंग से मनाने के लिए चौकीदारों के साथ एक बैठक की गई थी। जिसमें सभी चौकीदारों को सतर्क रहने की बात कही गई है और यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करता है। तो चौकीदार  तत्काल उसकी सूचना थाने में देंगे। जिसके लिए पूरी टीम तैयार रहेगी।
       बैठक में क्षेत्र के करीब 65 चौकीदार उपस्थित रहे।


हरदोई पुलिस ने वृद्ध दादी की मदद की

*ये ऐसे पल है,जो इंसानियत की नई इबादत लिखते है!*


मानवता भरी पुलिस की यह भी छवि,की वृद्ध दादी की मदद


हरदोई। संवेदनशीलता की शानदार उदाहरण इससे अच्छा शायद ही जल्दी मिले, एक वृद्ध माँ अपनी शिकायत लेकर थाने आयी,महिला हेल्पडेस्क में बैठी महिला कांस्टेबल अनुपम ने माँ जी पास बैठाया और उनकी परेशानी सुनी, उसी वक्त उनकी नजर वृद्ध माँ की साड़ी पर पड़ी जो कि फटी हुई थी,फिर क्या सबसे पहले वृद्ध माँ को पानी पिलाया और फिर तुरंत एक साड़ी लाकर दिया,और उनकी शिकायत का निराकरण का वादा कर वृद्धा को घर जाने के लिए कहा,लेकिन भावुक माँ बिना कुछ कहे आंखों में आंसू लिए बेटी को आशीर्वाद दिया। ये ऐसे पल है,जो इंसानियत की नई इबादत लिखते है, मदद निजी थी,छोटी थी लेकिन इस मदद में सबसे ज्यादा जो थी वो थी मानवता,और पुलिस की छवि में एक शानदार सितारा।


धन्यवाद अनुपम, आप समाज के लिए आदर्श हो। आपने अपने नाम को सार्थक किया,अनुपम जी वर्तमान में हरदोई जिले के थाना पाली में कार्यरत है।


तस्लीम बेनकाब


शामली पुलिस ने लौटाई खोए हुए मोबाइल

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। पुलिस अधीक्षक शामली के आदेशानुसार व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद शामली के निर्देशन मे मिंसिग मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत साइबर सेल, जनपद शामली के द्वारा खोये हुये 15 एन्ड्रोइड मोबाइल फोन (कीमत करीब 02 लाख रूपये) बरामद किये गये है । खोये हुये मोबाइल फोन प्राप्त होने पर मोबाइल धारकों मे बहुत अधिक उत्साह देखा गया । जिनके द्वारा शामली पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।


भड़काऊ भाषणों पर सख्त जज की विदाई

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा की सुनवाई के दौरान भड़काऊ भाषणों को लेकर सख्त रुख अपनाने और दिल्ली पुलिस को फटकार लगाने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस एस मुरलीधर को भव्य विदाई दी गई।


दरअसल, जस्टिस मुरलीधर अपनी ईमानदारी और बेबाक बयाऩों के लिए न्यायिक बिरादरी में काफी सम्मान की नजर से देखे जाते हैं। उनके तबादले के आदेश के बाद जस्टिस मुरलीधर को वकीलों और अन्य न्यायिक कर्मचारियों ने एक समारोह में भावपूर्ण विदाई दी। ऐसा पहली बार हुआ जब किसी जज को इतनी बड़ी संख्या में वकीलों और जजों ने विदाई दी हो।


दरअसल जस्टिस मुरलीधर का तबादला पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में कर दिया गया है। जिसके बाद उन्होंने कल दिल्ली हाईकोर्ट में अपना अंतिम दिन बिताया और पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के जज का कार्यभार ग्रहण कर लिया।



'जन औषधि दिवस' पर भावुक हुए पीएम

नई दिल्ली। जन औषधि दिवस पर एक महिला से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। पीएम से बात करते हुए एक महिला ने कहा कि उसने भगवान तो नहीं देखा है, लेकिन नरेंद्र मोदी को देखा है। यह कहते हुए महिला पीएम नरेंद्र मोदी से बात करते हुए रोने लगी। महिला से बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। जन औषधि दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला दीपा शाह ने कहा कि वो लकवा मरीज है, पहले दवा खरीदने में उसके 5000 रुपये खर्च हो जाते थे। लेकिन जबसे उसने जन औषधि से दवाएं लेनी शुरू की, उसका दवाओं का खर्चा 1500 हो गया। महिला ने कहा कि वह बाकी बचे पैसों से घर चलाती है और फल खरीदती है। जन औषधि दिवस के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनऔषधि दिवस सिर्फ एक योजना को सेलिब्रेट करने का दिन नहीं है, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों, लाखों परिवारों के साथ जुड़ने का दिन है, जिनको इस योजना से बहुत राहत मिली है। पीएम ने कहा कि ये देश के हर व्यक्ति तक सस्ता और उत्तम इलाज पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने संतोष जताया कि अब तक 6 हजार से अधिक जनऔषधि केंद्र पूरे देश में खुल चुके हैं।


'बच्चे दो ही अच्छे' सिद्धांत या कानून

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार कई सुधारों की ओर बढ़ रही है। इस कड़ी में सरकार कई कड़े फैसले ले रही है। खबर है कि योगी सरकार जल्द ही परिवार नियोजन को लेकर बड़ा और कड़ा फैसला सूबे की योगी आदित्‍यनाथ सरकार दो से ज्‍यादा बच्‍चों वाले व्‍यक्ति के लिए कड़े नियम बनाने जा रही हैं।


ऐसे व्‍यक्तियों को सामाजिक कल्‍याण योजनाओं या पंचायत चुनाव में भाग लेने की अनुमति पर रोक लगा सकती है। राज्‍य सरकार एक नई जनसंख्‍या नीति बना रही है जिसमें ये प्रावधान किए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की तैयार हो रही प्रस्तावित जनसंख्या नीति से ऐसे संकेत मिले हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ देने में उन्हीं दंपतियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके दो या उससे कम बच्चे होंगे। दो से ज्यादा बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जा सकती है।


वहीं सरकारी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। हाल में समाप्त हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में भी राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने दूसरे राज्यों की तर्ज पर जनसंख्या नीति बनाने की बात कही थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा था कि कुछ राज्य पंचायत चुनाव और सरकारी नौकरी में आने की अर्हता को आबादी नियंत्रण उपायों से जोड़ रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि नई नीतियां जल्‍द ही घोषित की जाएंगी।


उन्‍होंने कहा, ‘अन्‍य राज्‍यों की जनसंख्‍या नीतियों का अध्‍ययन किया जा रहा है और उनमें से सबसे अच्‍छी नीतियों को लिया जाएगा और देश की सबसे अधिक आबादी वाले राज्‍य में लागू किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि विशेषज्ञों का एक दल एक मसौदा नीति का अध्‍ययन कर रहा है। इससे पहले वर्ष 2000 में जनसंख्‍या नीति की समीक्षा की गई थी।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


मार्च 08, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-210 (साल-01)
2. रविवार , मार्च 08, 2020
3. शक-1941,फाल्गुन - शुक्ल पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 06:41,सूर्यास्त 06:15
5. न्‍यूनतम तापमान 13+ डी.सै.,अधिकतम-21+ डी.सै., बारिश की संभावना रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)



पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...