शनिवार, 7 मार्च 2020

हिमाचल में बर्फबारी जारी, तापमान गिरा

शिमला। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार सुबह भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला में भी बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। कुफरी, नारकंडा , चौपाल, खड़ापत्थर में बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते तापमान में सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।


जाखू में भी बर्फबारी हो रही है। बर्फ गिरने से यातायात पर असर पड़ा है। प्रदेश के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है और निचले इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। शनिवार  सुबह परीक्षा देने जा रहे बच्चों को ठंड व बाऱिश के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिमला पुलिस ने एडवाजरी जारी की है। जिसके चलते जल्दी ही सड़कों पर यातायात बहाल होने की संभावना है।किन्नौर, लाहुल स्पीति , भरमौर, कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ  धौलाधार की चोटियां भी सफेद हो गई है। बर्फ गिरने से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। उधर कांगड़ा सहित प्रदेश के निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के ऊंचाई वाले अधिकांश इलाकों मेंबर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के चंबा कांगड़ा , कुल्लू, मंडी , शिमला व सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...