शनिवार, 7 मार्च 2020

वायरस से मरने वालों की संख्या 3406

बीजिंग। दुनियाभर में कोरोनावायरस का फैलना जारी है। चीन में शुक्रवार को 28 और लोगों की मौत के साथ, दुनियाभर के 17 देशों में मरनेवालों की संख्या 3406 हो गई है। वहीं, संक्रमण के 99 नए मामले सामने आए।


चीन के हुबेई प्रांत और इसके शहर वुहान में जहां नए मरीजों की संख्या में कमी आई है, वहीं दूसरे प्रांतों में संक्रमण के नए केस सामने आ रहे हैं। दूसरे देशों से चीन लौटे 24 लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। दूसरी तरफ, अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा- संक्रमण की खतरे की वजह से अमेरिका में केलिफोर्निया के तट पर खड़े किए गए क्रूज शिप ग्रांड प्रिंसेस में फंसे 21 और यात्री संक्रमित पाए गए हैं।
दुनिया के के 84 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं और अब तक 1,00,329 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बीमारी के केंद्र चीन में सबसे ज्यादा 3070 मौतें हुई हैं और यहां 80,653 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। संक्रमण के चलते चीन के बाद इटली में सबसे ज्यादा 148 और ईरान में 107 लोगों की जान गई है। शुक्रवार को डब्ल्यूएचओ ने दुनिया से कहा- यह वक्त पीछे हटने का नहीं, बल्कि मिलकर काम करने का है। चीन के वुहान के सी-फूड और पोल्ट्री मार्केट से वायरस फैला। वुहान की आबादी 1.1 करोड़ है। वायरस लोगों से लोगों में फैल रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वायरस तेजी से कैसे फैला और इतना खतरनाक कैसे हुआ? एशिया में दक्षिण कोरिया, ईरान सबसे ज्यादा इससे प्रभावित है। ईरान में पीड़ितों की संख्या 3513 पहुंच गई है। दक्षिण कोरिया में 6593 केस सामने आए हैं। जापान में 1065 लोग कोरोना की जद में हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...