शुक्रवार, 17 मई 2024

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब हिंदी दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। रश्मिका पिछले कुछ सालों में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहीं। वह आखिरी बार रणबीर कपूर स्टारर ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ में नजर आई थीं। अब रश्मिका अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पाः द रूल में दिखाई देंगी। इस बीच अभिनेत्री का एक वीडियो सुर्खियों में है। इस वीडियो में रश्मिका मंदाना अटल सेतु पुल की तारीफ करती नजर आ रही हैं। वीडियो पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रश्मिका के पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री की तारीफ की है और वीडियो को संतोषजनक बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की रश्मिका मंदाना की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रश्मिका मंदाना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लोगों को जोड़ने और उनके जीवन को बेहतर बनाने से उन्हें संतोष मिलता है। वीडियो में रश्मिका हाल ही में बने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर नजर आ रही हैं। हार्बर लिंक को अटल सेतु नाम दिया गया है। रश्मिका इस वीडियो में अटल सेतु की तारीफ कर रही हैं। वह कहती हैं- जहां लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में 2 घंटे लगते थे, वहां अब वे सिर्फ 20 मिनट में पहुंच सकते हैं।

रश्मिका मंदाना की पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर की

रश्मिका मंदाना के इस वीडियो और पोस्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिएक्शन देते हुए लिखा,”बिलकुल! लोगों को जोड़ने और जीवन को बेहतर बनाने से ज्यादा संतोषजनक कुछ भी नहीं।''

रश्मिका मंदाना ने की अटल सेतु पुल की तारीफ

वीडियो में रश्मिका मंदाना ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह अटल सेतु पुल की तारीफ करती नजर आ रही हैं। पुल की खूबी बताते हुए उन्होंने ये भी कहा कि समुद्र पर बना ये सबसे लंबा पुल है, जो 22 किलोमीटर का है। वह कहती हैं- ‘इसके बारे में किसी ने भी नहीं सोचा भी था। ये इंजीनियरिंग का चमत्कार है। शानदार इंफ्रास्टक्चर को देखकर गर्व महसूस होता है।’ रश्मिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “दक्षिण भारत से उत्तर भारत… पश्चिम भारत से पूर्वी भारत… लोगों को जोड़ रहे हैं, दिलों को जोड़ रहे हैं! हैशटैग मेरा भारत।”

विशाल 'न्याय संकल्प सभा' को संबोधित किया

विशाल 'न्याय संकल्प सभा' को संबोधित किया

संदीप मिश्र 
रायबरेली। कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की नेता श्रीमती सोनिया गांधी, जननायक राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव  और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने रायबरेली में संयुक्त रूप से अत्यंत विशाल "न्याय संकल्प सभा" को संबोधित किया। हम देश से अन्याय मिटाकर, न्याय की स्थापना करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इंडिया गठबंधन शुक्रवार को अमेठी और रायबरेली में विशाल संयुक्त चुनावी जनसभाएं हुई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी ने संबोधित  किया। इस अवसर पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी, कांग्रेस के नेता श्री भूपेश बघेल, श्री केसी वेणु गोपाल, श्री अविनाश पाण्डेय, श्री प्रमोद तिवारी समेत गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।सभी नेताओं ने रायबरेली से इंडिया गठबंधन कांग्रेस के प्रत्याशी श्री राहुल गांधी और अमेठी से इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी श्री किशोरी लाल शर्मा को ऐतिहासिक वोटों से जिताने की अपील की। रायबरेली में जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी ने कांग्रेस के प्रत्याशी श्री राहुल गांधी को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने शिक्षा दी थी कि सबका आदर करो, सबका सम्मान करो।कमजोर की रक्षा करो। जनता के अधिकार के लिए जिससे भी लड़ना पड़े न्याय के लिए लड़ जाओ। डरना मत, क्योंकि तुम्हारी जड़े और परम्पराएं बहुत मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि रायबरेली ने हम लोगों को हमेशा आशीर्वाद दिया। मेरा आंचल जीवन भर यहां के लोगों के अशीर्वाद और प्रेम से भरा रहा। आपके प्रेम ने मुझे कभी अकेले नहीं पड़ने दिया। मेरा सब कुछ आपका दिया हुआ है। मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं। जैसे आपने मुझे अपना माना वैसे राहुल को अपना मान कर रखना।राहुल गांधी ने कहा कि मैं अमेठी में फूड पार्क बनाना चाहता था मोदी जी ने रोक दिया। गठबंधन युवाओं को पक्की नौकरी देगा। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अमेठी का था, हूं और रहूंगा। मेरे लिए रायबरेली और अमेठी दोनों एक जैसे हैं। जो काम रायबरेली के लिए होगा, वहीं विकास अमेठी के लिए भी होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों, नौजवानों, महिलाओं, हर वर्ग के लिए फैसले लेगी। कांग्रेस की सरकार ने इस देश को मनरेगा, खाद्यान्य का अधिकार, सूचना का अधिकार दिया। गरीबो को आज 5 किलो के हिसाब से राशन मिलता है। इंडिया गठबंधन की सरकार 10 किलो के हिसाब से राशन देगी। श्री राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी चार जून के बाद देश के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। किसानों, नौजवानों सभी ने मन बना लिया है कि अब इस देश को नरेन्द्र मोदी नहीं चाहिए। इंडिया गठबंधन की संयुक्त जनसभा व रैली में लाखों भीड़ देखने को मिली।

गृहमंत्री शाह ने केजरीवाल पर निशाना साधा

गृहमंत्री शाह ने केजरीवाल पर निशाना साधा 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि शराब घोटाला से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार करके जेल भेजे गए अरविंद केजरीवाल कहीं भी जाएंगे तो उन्हें देखते ही लोगों को शराब घोटाला याद आएगा। कई लोगों को दो दारू की बड़ी बोतल भी दिखाई देगी। 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजधानी दिल्ली में शराब नीति घोटाला को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल लोकसभा के चुनाव प्रचार के लिए देश में कहीं भी जाएंगे तो लोगों को शराब घोटाले का अक्स उनमें नजर आएगा‌। कई लोगों को तो केजरीवाल के रूप में दारू की बड़ी बोतल भी दिखाई देगी। 
उन्होंने कहा है कि 400 सीटें लाकर भारतीय जनता पार्टी देश की राजनीति में स्थिरता लाना चाहती है। क्योंकि हमें देश की सेवाओं को सुरक्षित रखना है। भारतीय जनता पार्टी की 10 साल की उपलब्धियां का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि पिछले 10 सालों के भीतर हमने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के अलावा तीन तलाक को खत्म किया है। राम मंदिर का निर्माण कराने के अलावा सरकार यूसीसी लेकर आई है। उन्होंने 400 सीटें आने के बाद बहुमत का दुरुपयोग किए जाने को लेकर कहा है कि बहुमत का दुरुपयोग करने का इतिहास भारतीय जनता पार्टी का नहीं है। बल्कि इंदिरा गांधी के समय में कांग्रेस द्वारा बहुमत का दुरुपयोग करते हुए इमरजेंसी लागू की गई थी।

अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की: पीएम

अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की: पीएम 

कविता गर्ग 
मुंबई। पीएम मोदी ने मुंबई में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूरे देश में लोकसभा के चुनावों का माहौल है और लोकसभा चुनाव के चार चरणों के बाद अब पांचवे चरण के मतदान के लिए प्रचार तेज हो गया है। बीजेपी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे है जिसमें आज वे मुंबई के शिवाजी पार्क में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे है। जिसमें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे भी मंच पर मोदी के साथ मौजूद है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में एक साथ एक ही मंच से जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि महाराष्ट्र में पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान होना है। इस चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर वोटिंग होनी है। यह महाराष्ट्र का आखिरी चरण का मतदान होगा, जिसमें से मुंबई की 6 सीटों पर वोटिंग होगी। इन्हीं 6 सीटों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के शिवाजी पार्क में जनसभा को संबोधित कर रहे है।  राजनैतिक द्रष्टिकोण से शिवाजी मैदान को काफी खास माना जाता है क्योकि इसी मैदान पर उद्धव ठाकरे ने पहली बार महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने पर अपने पद की शपथ ला थी और हर साल शिवशेना (यूबीटी) की दशहरा रैली होती है वता दे की इस मैदान के लिए मनसे और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) दोनों ही पार्टियों ने आवेदन किया गया था, लेकिन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का आवेदन पहले मिलने से मुंबई महानगर पालिका ने राज ठाकरे और भाजपा को सभा करनें की अनुमती दी है।

फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का टीजर रिलीज हुआ

फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का टीजर रिलीज हुआ 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन की आने वाली फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का टीजर रिलीज हो गया है। पश्मीना रौशन फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में पश्मीना रोशन के अलावा रोहित शराफ, जिबरान खान और नैला ग्रेवाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म इश्व विश्क का सीक्वल है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अमृता राव मुख्य भूमिका में थीं। शाहिद और अमृता राव की यह पहली फिल्म थी। रमेश तौरानी और जया तौरानी निर्मित और निपुण अविनाश धर्माधिकारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 जून को सिनेमाघरो मे रिलीज होगी।

7 दिनों में 1 लाख 56 हजार 465 तीर्थयात्री पहुंचें

7 दिनों में 1 लाख 56 हजार 465 तीर्थयात्री पहुंचें 

पंकज कपूर 
देहरादून। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। दोनों धामों में 7 दिन के भीतर 1 लाख 56 हजार 465 तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच चुके हैं। यह संख्या दोनों धाम में शुरुआत के दिनों में बड़ा रिकॉर्ड है। प्रशासन द्वारा होल्डिंग सिस्टम बनाते हुए तीर्थयात्रियों को सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा कराई जा रही। इस व्यवस्था का तीर्थयात्री भी स्वागत कर रहे हैं।
चारधाम में प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस बार दर्शन को रिकॉर्ड भीड़ जुटी है। धामों में क्षमता से दोगुना तीर्थयात्रियों के पहुंचने से शुरुआत में दबाव रहा। लेकिन प्रशासन ने व्यवस्था संभालते हुए तीर्थयात्रियों की सुविधा को बैरियर, गेट सिस्टम बनाते हुए होल्डिंग पॉइंट की सुविधा दी। इससे संकरे और दबाव वाले स्थानों पर आवाजाही में बड़ी राहत मिली है। आज शुक्रवार को यमुनोत्री धाम में डामटा से लेकर जानकीचट्टी तक आवाजाही सुचारू रही है। यहां बिना पंजीकरण वाले वाहनों को होल्डिंग पॉइंट पर रोका गया। जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि दोनों धामों में में यात्रा नियंत्रित व व्यवस्थित है।
सभी होल्डिंग पॉइंट पर भोजन, पानी मेडिकल सुविधा दी जा रही है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से कहा कि यात्रा पर पंजीकरण के बाद ही आएं। पंजीकरण की तिथि से पहले और बाद में भी आवाजाही न करें। जिलाधिकारी ने कहा कि धामों को लेकर भ्रामक और अफवाह वाली जानकारी न फैलाएं। उन्होंने बताया कि अब तक यमुनोत्री धाम में 7 दिन के भीतर 6102 छोटे-बड़े वाहनों में 81151 तथा गंगोत्री धाम में 6749 वाहनों में 75314 तीर्थयात्री दर्शन को आ चुके हैं। यह संख्या पिछले सभी सालों में सर्वाधिक है। उन्होंने सरकार की चारधाम यात्रा से जुड़ी एडवाजरी का सख्ती से पालन करने तथा यात्रा पर आने से पहले यात्रा कंट्रोल रूम से मौसम, बुकिंग एवं भीड़ आदि की सही जानकारी अवश्य लें।

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन को लॉन्च करने की घोषणा

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन को लॉन्च करने की घोषणा

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी मोटोरोला ने आज अपनी प्रीमियम एज फ्रेंचाइजी के नवीनतम संस्करण के तौर पर मोटोरोला एज 50 फ्यूजन को लॉन्च करने की घोषणा की। जिसकी कीमत 20999 रुपये है। 
कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि मोटोरोला एज 50 फ्यूज़न ने अपने सेगमेंट की कई सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं के साथ 25 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में है। यह अपने 50 एमपी के प्राइमरी कैमरे में इस सेगमेंट का सबसे उन्नत सोनी-एलवायटीआईए700सी सेंसर, स्मार्ट वॉटर टच तकनीक के साथ सेगमेंट का एकमात्र आईपी 68 अंडरवाटर प्रोटेक्शन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 144हर्ट्ज़ 10-बिट पोलेड 3डी कर्व्ड डिस्प्ले पेश करता है। 
इसके अतिरिक्त, मोटोरोला एज 50 फ्यूज़न में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर, 12जीबी तक इन-बिल्ट रैम और 256जीबी स्टोरेज, 5000एमएएच बैटरी के लिए 68वॉट का चार्जर और 4 साल के सुरक्षा अपडेट के साथ 3 ओएस अपग्रेड का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ-साथ, टिकाऊ पैकेजिंग और उत्पाद डिजाइन की गुणवत्ता को आगे बढ़ाते हुए, यह स्मार्टफोन एक पर्यावरण-हितैषी पैकेजिंग में आता है, जो प्लास्टिक से मुक्त है तथा इसमें रिसाइकल की गई व रिसाइकल करने योग्य सामग्री का उपयोग किया जाता है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-210, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, मई 18, 2024

3. शक-1945, बैशाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दशमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 35 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

संदीप मिश्र 
भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वाली बुआ ने तो सपा को छोड़ दिया है। अब ये बंगाल से बुआ लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि बुआ-बबुआ के खेल से आप लोगों को सैकड़ों मील दूर रहना है। दरअसल, पीएम मोदी का पहली वाली बुआ से निशाना मायावती की तरफ था, तो वहीं बंगाल की बुआ से उनका निशाना ममता बनर्जी पर था।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं अखिलेश यादव से एक सवाल करना चाहता हूं। उन्होंने कि ममता बनर्जी यूपी-बिहार वालों को बंगाल में बाहरी कहती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कभी आपने कभी पूछा कि वह यूपी-बिहार वालों को बंगाल में बाहरी क्यों कहती हैं ? उन्होंने कहा कि हमारा देश एक है। हम सभी भारतवासी एक हैं और भारतमाता की सन्तान हैं। फिर बंगाल में टीएमसी यूपी बिहार के लोगों को गाली क्यों देती हैं?

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव जीता

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव जीता

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। सिब्बल का चुनाव एक कड़े मुकाबले में हुआ, जिसमें कई अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया था। यह जीत कपिल सिब्बल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो राजनीति और कानून दोनों क्षेत्रों में सक्रिय हैं। सिब्बल लंबे समय से देश के सबसे प्रभावशाली वकीलों में से एक हैं और उनकी इस जीत को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साह से स्वागत किया है।
सिब्बल ने इस चुनाव में जीतने के बाद कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन को और मजबूत बनाने और इसके सदस्यों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह न्यायिक प्रणाली में सुधार और न्यायाधीशों के लिए बेहतर कार्य वातावरण बनाने के लिए भी प्रयास करेंगे।
सिब्बल के इस चुनाव में जीतने से कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई लोगों का मानना है कि उनकी जीत सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में बदलाव का संकेत है। कुछ लोगों का मानना है कि उनकी जीत से न्यायालयों में और अधिक पारदर्शिता आएगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रहते हुए क्या काम करते हैं और न्यायालयों में बदलाव लाने के लिए क्या प्रयास करते हैं।

बदसलूकी के केस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई

बदसलूकी के केस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। सीएम आवास पर बदसलूकी के मामलें में AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने 3 दिन बाद आखिरकार लिखित शिकायत दर्ज करवाई। गुरुवार वो को दिल्ली पुलिस की एक टीम स्वाति के घर पहुंची और उनका बयान दर्ज किया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ स्वाति के घर पहुंचे थे। टीम करीब 4 घंटे रही। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव (PA) बिभव कुमार पर सीएम आवास में स्वाति के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप है। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिभव कुमार को नोटिस भेजकर शुक्रवार को तलब किया है।

पहले स्वाति के साथ बदसलूकी के केस को समझिए

13 मई की सुबह 9:34 बजे दिल्ली के सीएम आवास से पुलिस के पास एक फोन आया। कॉलर ने सिर्फ एक लाइन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया, ‘हमें सुबह 9:34 बजे एक PCR कॉल मिली। कॉल करने वाले ने कहा कि उसके साथ CM आवास के अंदर मारपीट की गई है। उसके बाद लोकल पुलिस और SHO ने कॉल का जवाब दिया। कुछ समय बाद, सांसद स्वाति मालीवाल पुलिस स्टेशन सिविल लाइंस आईं। हालांकि, इस मामले में उनकी ओर से उस समय कोई शिकायत नहीं दी गई।’
14 मई को संजय सिंह ने कबूल किया कि मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता हुई। उन्होंने मीडिया से कहा, ’13 मई को बहुत ही निंदनीय घटना घटित हुई। सुबह अरविंद केजरीवाल से मिलने स्वाति मालीवाल उनके आवास पर पहुंची थीं। ड्रॉइंग रूम में केजरीवाल का इंतजार कर रही थीं। इस बीच मुख्यमंत्री के पीए बिभव कुमार वहां पहुंचे और उनके साथ अभद्रता और बदतमीजी की।’

लखनऊ में आज केजरीवाल के साथ दिखे बिभव

इंडिया ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए केजरीवाल और संजय सिंह गुरुवार सुबह दिल्ली से लखनऊ पहुंचे। बिभव को लखनऊ एयरपोर्ट पर केजरीवाल के साथ देखा गया। मीडिया ने स्वाति मालीवाल केस को लेकर केजरीवाल से सवाल किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस दौरान दोनों को एक साथ गाड़ी में बैठा देखा गया।

कांग्रेस और इंडी गठबंधन की सरकार बनने का दावा

कांग्रेस और इंडी गठबंधन की सरकार बनने का दावा 

मिनाक्षी लोढी 
कोलकाता। पांचवे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने देश में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने बताया कि उनकी मांग राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। इसके साथ कांग्रेस नेता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जमकर निशाना साधा। अधीर रंजन ने ममता बनर्जी पर गठबंधन से भागने का आरोप भी लगाया।
मीडिया से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालूम है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन सरकार बनाने वाली है। हमारी मांग रहेगी कि राहुल गांधी देश के पीएम बनें।” केंद्र में सरकार बनाने के लिए ममता बनर्जी द्वारा बाहर से इंडी गठबंधन का समर्थन करने को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा, “मुझे उन पर भरोसा नहीं है, वे गठबंधन छोड़कर भाग गईं। वे भाजपा की तरफ भी जा सकती हैं। वे कांग्रेस पार्टी को नष्ट करने की बात कर रही थी कि कांग्रेस को 40 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी लेकिन अब वह यह कह रही हैं कि इसका मतलब है कि कांग्रेस पार्टी और गठबंधन सत्ता में आ रहा है।”

सीएम ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की

सीएम ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राज्य सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए धामी ने तीन दिन तक के लिए ऑफलाइन पंजीकरण बंद करने के निर्देश दिए। यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण हरिद्वार और ऋषिकेश स्थित केंद्रों पर किया जाता है। हालांकि 15 अप्रैल से शुरू हुआ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षित और सुचारू चारधाम यात्रा के लिए सरकार और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ग्राउंड जीरो पर यात्रा व्यवस्थाओं की जांच और निगरानी करें। यह सुनिश्चित करें कि सभी भक्त पंजीकरण के अनुसार दी गई तिथि पर ही दर्शन के लिए आएं। साथ ही कहा कि तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य जांच और मौसम पूर्वानुमान का पता लगाने के बाद ही आना चाहिए।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-209, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, मई 17, 2024

3. शक-1945, बैशाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 32 डी.सै., अधिकतम- 17+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पीएम नेतन्याहू की सरकार को बर्बर करार दिया

पीएम नेतन्याहू की सरकार को बर्बर करार दिया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी सरकार को कांग्रेस...