शुक्रवार, 7 जून 2024

स्वास्थ्य: 'स्वीट डिश' बनाने की रेसिपी, जानिए

स्वास्थ्य: 'स्वीट डिश' बनाने की रेसिपी, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
ड्राई फ्रूट्स (सूखे मेवे) हमारी सेहत के सच्चे दोस्त होते हैं। इनका नियमित सेवन करने पर हमें ताकत तो मिलती ही है, साथ ही शरीर के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) भी विकसित होती है।
ये किसी भी तरह से हमारे अंदर जाए, हमारे लिए फायदेमंद होते हैं। इनके हलवा का जलवा देखते ही बनता है। इसका स्वाद बेहतरीन होता है और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह काफी लाभकारी है। स्वाद काफी कुछ बनाने के तरीके पर निर्भर करता है। आज हम आपके लिए इसकी आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे यह स्वीट डिश सभी लोगों को पसंद आएगी।

सामग्री...

आधा कप काजू
आधा कप बादाम
1 कप बिना बीज के खजूर
1 कप अंजीर
आधा कप अखरोट
आधा छोटा कप पिस्ता
5-6 चम्मच नारियल बुरादा
1 चम्मच पिसी हुई हरी इलायची
आधा चम्मच पिसी हुई काली इलायची
आधा कप पिसे हुए मखाने
4 बड़े चम्मच दूध
2 बड़े चम्मच देसी घी।

विधि...

सबसे पहले बादाम, पिस्ता, काजू, अखरोट और मखाने को मिक्सी में पीस लें।
मिश्रण को दरदरा ही रखें, ज्यादा महीन न पीसें। चाहें तो मेवा पीसने से पहले टुकड़ों में काट सकते हैं, ताकि अच्छे से पिस जाए।
इसके बाद इसे एक बर्तन में निकाल लें। अब ब्लेंडर में खजूर, अंजीर, दूध, इलायची, नारियल बुरादा और एक चम्मच घी डालें और ब्लैंड करें।
अब एक पैन या कड़ाही लें और उसमें एक चम्मच घी डालें। इसमें मेवे का मिश्रण डालकर भूनें।
इसके बाद अंजीर-खजूर और दूध वाला मिश्रण डालें और चलाते हुए पकाएं। इसे ज्यादा तेज आंच पर न पकाएं। 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
हलवे को ठंडा होने दें। इसे हलवे की तरह भी खा सकते हैं और बर्फी या लड्डू बनाकर भी तैयार कर सकते हैं।

भैरव के मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया

भैरव के मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया 

काल भैरव के मंदिर में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 7 रामनगर झंझागढ में काल भैरव के मंदिर में शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस विशाल भंडारे में काल भैरव के हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन कर्ताओ द्वारा काल भैरव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया है।  काल भैरों के स्थान पर भंडारा में इस वर्ष भी हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लिया। मौके पर नगर पालिका भरवारी के अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष पासी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के संचालन की अध्यक्षता कर रहे शिवनरेश, आयोजक रामबहादुर पटेल उर्फ दुबरी, मनोज शर्मा आयोजक, गुड्डन तिवारी, जितेंद्र पटेल, संजय आदि के सौजन्य से विशाल भंडारा मनाया गया हैं। जिसमें हजारों भक्तो को प्रसाद ग्रहण कराया गया हैं।
अजीत कुशवाहा

'सीआईएसएफ' कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

'सीआईएसएफ' कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अमित शर्मा 
शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी के बाद से हंगामा मचा हुआ है। इस मामलें में आरोपी सीआईएसएफ कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं, इससे पहले सीआईएसएफ ने आरोपी महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए थे। इस मामले में संबंधित थाना पुलिस ने CISF की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला जवान कुलविंदर कौर के खिलाफ IPC की धारा 323 और धारा 341 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों जमानती धाराएं हैं और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बता दें, कि मंडी से लोकसभा चुनाव जीतकर 6 जून को कंगना रनौत दिल्ली लौट रही थी, कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बवाल खड़ा हो गया। यहां सिक्योरिटी चेक के बाद CISF की एक महिला जवान कुलविंदर कौर ने उनको थप्पड़ मार दिया। कंगना रनौत की शिकायत CISF ने आरोपी महिला कर्मी को सस्पेंड कर दिया और अब FIR भी दर्ज करा दी है। इस पूरी घटना के समय CISF की उस महिला कांस्टेबल का बयान भी सामने आया था, जिसपर कंगना ने मारपीट के आरोप लगाए। वीडियो में आरोपी जवान कहती दिख रही है, 'इसने बोला था किसान आंदोलन में 100-100 रुपये में महिलाएं बैठती थीं। वहां मेरी मां भी थी'।

घटना के बाद कंगना ने शेयर किया था अपना वीडियो

अब थप्पड़ कांड पर कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर की थी। उन्होंने कहा था, 'मैं बिल्कुल सेफ हूं। ठीक हूं। आज जो चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ, वो सिक्योरिटी चेक के साथ में हुआ। मैं वहां सिक्योरिटी चेक करने के बाद जैसे ही निकली, दूसरे केबिन में जो महिला थी उसने मेरे वहां से क्रॉस करने का इंतजार किया और साइड से आकर मेरे चेहरे पर चाटा मारा और गालियां देने लगी। तो जब मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो वो बोलने लगी कि वो किसान आंदोलन को सपोर्ट करती हैं। लेकिन मेरा कन्सर्न है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, उसे हम कैसे हैंडल करेंगे ?'

4 साल पहले किए कंगना के ट्वीट से नाराज थी आरोपी कांस्बेटल

कंगना रनौत ने 4 साल पहले किसान आंदोलन के समय एक ट्वीट किया था। कंगना रनौत ने इस ट्वीट में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन के दौरान पंजाब की 80 साल की एक बुजुर्ग महिला किसान की गलत पहचान करते और उन्हें बिलकिस बानो कहा था। कंगना ने जो ट्वीट किया था, उसमें एक बुजुर्ग महिला दिखाई दे रही थीं, जो भले ही झुककर चल रही थीं, लेकिन उन्होंने किसान आंदोलन का झंडा बुलंद किए हुए था। उनका नाम मोहिंदर कौर था। 

CISF ने दिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी प्रदान करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि अब तक उनके खिलाफ कोई सतर्कता जांच या सजा नहीं हुई है, उनके पति भी उसी हवाई अड्डे पर तैनात हैं। वहीं, घटना को गंभीर मामला बताते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने गंभीर कार्रवाई की मांग की और कहा कि पैनल ने इस मामले को CISF के साथ उठाया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोग खुद ही सुरक्षा का उल्लंघन कर रहे हैं।

बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया: मौसम

बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया: मौसम 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। राजधानी में लोग चिलचिलाती गर्मी से बेहाल हैं। शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। धूल भरी आंधी के साथ तेज सतही हवा 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। ऐसे में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिलने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस होने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
शुक्रवार को सुबह से ही कड़ी गर्मी हुई। इससे लोग परेशान रहे। दोपहर में सूरज के तेवर और कड़े हो गए। इससे उमस भरी गर्मी महसूस की गई। शाम के समय कुछ इलाकों धूल भरी आंधी के साथ तेज हवा चली। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 43 दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर 57 फीसदी रही।

नजफगढ़ में 45 के पार पहुंचा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नरेला में 44.9, पीतमपुरा में 44.3, पूसा में 44, जाफरपुर व रिज में 43.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

खराब श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में हवा की गति कम होने से आबोहवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 रहा, जोकि खराब श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को हवा मध्यम श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 273 रहा, यह खराब श्रेणी है। गुरुग्राम में 271, नोएडा में 232, फरीदाबाद में 216 व गाजियाबाद में 177 एक्यूआई दर्ज किया।

शुक्रवार को दिल्ली का तापमान

अधिकतम तापमान- 43 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस

शनिवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान

तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने का अनुमान।
अधिकतम तापमान- 42 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 29 डिग्री सेल्सियस।

स्टार सोफिया ने बेहद हॉट बोल्ड फोटो शेयर किया

स्टार सोफिया ने बेहद हॉट बोल्ड फोटो शेयर किया

कविता गर्ग 
मुंबई। गुजराती गर्ल और सोशल मीडिया स्टार सोफिया अंसारी ने शुक्रवार को अपने बेहद हॉट बोल्ड फोटो शेयर किया है। जिसे देखकर उनके फैंस पर काबू हो रहे हैं। आपको बता दें, कि सोशल मीडिया स्टाफ सोफिया अंसारी ने इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन फॉलोअर्स का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसके उपलक्ष्य में उन्होंने हॉट फोटोस शेयर किए हैं।
आपको बता दें कि सोफिया अंसारी आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सेक्सी वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिन्हें देखकर उनके फैंस बेकाबू होते रहते हैं, तो फिर अंसारी की बहुत-बहुत बधाइयां उनके फैंस की संख्या को लगातार बढ़ा रही है। उनके वीडियो, सेक्सी वीडियो इंटरनेट पर आते ही धमाल मचा देते हैं।

5 लोगों के अवशेष, 11 टन कचरे को साफ किया

5 लोगों के अवशेष, 11 टन कचरे को साफ किया

अखिलेश पांडेय 
काठमांडू। नेपाली सेना ने अपने लगभग दो महीने लंबे पर्वत सफाई अभियान 2024 के तहत एवरेस्ट क्षेत्र से पांच पर्वतारोहियों के अवशेष और 11 टन कचरे को साफ किया है। नेपाली सेना ने अपने इस सफाई अभियान की शुरुआत साल 2019 में की थी और ये इसी से जुड़ा चौथा सफाई अभियान था।
नेपाली सेना ने माउंट एवरेस्ट 8848.86 मीटर की सबसे ऊंची चोटी, माउंट ल्होत्से और एवरेस्ट बेस कैंप के पास माउंट नुप्त्से क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। अपने सफाई अभियान के दौरान नेपाली सेना की टीम ने अपने चार इंसानी शव और एक मानव कंकाल मिले जो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के दौरान हादसे का शिकार हो गए और इससे उनकी मौत हो गई थी।
नेपाली सेना ने 7 अप्रैल को अपने अभियान के घोषणा करते हुए कहा कि इस पर्वत सफाई अभियान का उद्देश्य हिमालय में मानव निर्मित प्रदूषण पर नियंत्रण रखना है और पूरे इलाकों को गंदगी से बचाने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पहाड़ों पर प्रदूषण बड़ी समस्या बन गया है।

11 अप्रैल से शुरू हुआ था अभियान

सेना ने 11 अप्रैल से शुरू किए अपने सफाई अभियान शुरुआत में 10 टन कचरा साफ करने का लक्ष्य रखा था। सेना के मेजर आदित्य कार्की के नेतृत्व में अपनी 12 सदस्यीय टीम द्वारा माउंट पर भेजा था। इस टीम के साथ 18 सदस्यीय शेरपा टीम द्वारा मदद की गई थी।
वहीं, बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर 55 दिवसीय अभियान के सफल समापन का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान थल सेनाध्यक्ष प्रभु राम शर्मा ने कहा, प्रतिकूल मौसम और परिस्थितियों के बावजूद, लगभग 11,000 किलोग्राम कचरा, चार लाशें और एक कंकाल मिला। इस अवसर पर सेना प्रमुख ने कचरा और मानव अवशेषों को इकट्ठा करने में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए शेरपा गाइडों सहित पर्वत सफाई अभियान के सदस्यों को भी सम्मानित किया।

12 शव और 180 मीट्रिक टन कचरा किया इकट्ठा

रिपोर्ट के अनुसार, सफाई टीम माउंट एवरेस्ट पर भी सफलतापूर्वक चढ़ गई। जिसमें कहा गया है कि 2019 में अभियान शुरू होने के बाद से माउंट एवरेस्ट चोटी सहित इन पर्वतीय क्षेत्रों से 12 शव और 180 मीट्रिक टन कचरा इकट्ठा किया गया है।

'शपथ ग्रहण' समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति मुइज्जू

'शपथ ग्रहण' समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति मुइज्जू

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारत के साथ चल रहे तनाव के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 9 जून को नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आएंगे। उन्होंने पीएम मोदी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। भारत ने पड़ोसी प्रथम नीति के तहत नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मॉरीशस, बांग्लादेश और मालदीव जैसे देशों के राष्ट्राध्यक्षों को शपथ ग्रहण समारोह का न्यौता भेजा है। मुइज्जू ने सप्ताहांत में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।  रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति मुइज्जू कई अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ समारोह के लिए शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुइज्जू की पहली आधिकारिक भारत यात्रा के बारे में मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले, मुइज्जू ने बुधवार को मोदी को बधाई दी थी। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मोदी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई थी। मालदीव का राष्ट्रपति बनने के बाद मो. मुइज्जू का यह पहला भारत दौरा होगा। हालांकि मुइज्जू चीन के समर्थक माने जाते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति बनने के बाद परंपरा तोड़ते हुए भारत के बजाय इसीलिए चीन का दौरा सर्व प्रथम किया था। इसके अलावा भारतीय सैनिकों को मालदीव से हटाने का फैसला करके उन्होंने भारत के साथ तनाव का बीज बो दिया। हालांकि बाद में उनके रुख में नरमी आने लगी। लिहाजा लगातार बीजेपी और एनडीए की तीसरी जीत पर मुइज्जू ने ‘एक्स’ पर कहा था, ‘‘मोदी, भाजपा और भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 2024 के आम चुनाव में लगातार तीसरी बार सफलता मिलने पर बधाई।’’ उन्होंने कहा था, ‘‘मैं दोनों देशों की समृद्धि और स्थिरता के लिए अपने साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना चाहता हूं।’

सरकार बनाने हेतु राष्ट्रपति के सामने दावा पेश किया

सरकार बनाने हेतु राष्ट्रपति के सामने दावा पेश किया

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। एनडीए की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 में मिले बहुमत के अंतर्गत गठबंधन सरकार बनाने के लिए राष्ट्रपति के सम्मुख दावा पेश किया गया है। इस बाबत एनडीए की ओर से राष्ट्रपति को घटक दलों का समर्थन-पत्र सौंपा गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ग्रहण की तैयारियां राजधानी में शुरू कर दी गई है। लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के परिणामों में एनडीए को मिले बहुमत के बाद आज गठबंधन की सरकार बनाने का दावा एनडीए नेताओं की ओर से राष्ट्रपति के सम्मुख पेश किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे एनडीए घटक दल के नेताओं ने राष्ट्रपति को समर्थन पत्र का लेटर भी सौंपा है। जिसके चलते अब राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है।

गेंदबाज हारिस पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप लगाया

गेंदबाज हारिस पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप लगाया 

इकबाल अंसारी 
वाशिंगटन डीसी/इस्लामाबाद। अमेरिका एवं वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में इतिहास के सबसे बड़े उलट-फेर का शिकार होते हुए अमेरिका के हाथों सुपर ओवर में पराजित होने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाज पर बॉल टेंपरिंग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शुक्रवार को अमेरिका के सीनियर क्रिकेटर रस्टी थेराॅन ने सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ पर गेंद के साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया है। 
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज की गेंदबाजी पर सवाल खड़े करते हुए अमेरिका के सीनियर क्रिकेटर रस्टी थेराॅन ने कहा है कि कैसे दो ओवर पहले ही बदली गई गेंद को रिवर्स स्विंग मिलने लगी थी ? अमेरिका के वरिष्ठ क्रिकेटर रस्टी थेराॅन की ओर से उठाएं गए बॉल टेंपरिंग के इस मामले को अगर आगे भी तूल मिलता है तो ऐसे हालातों में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ मुश्किल में पड़ सकते हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल इस पूरे मामले की जांच भी कर सकता है।  उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में अमेरिका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बैटिंग करने का आमंत्रण दिया था। निर्धारित 20 ओवरों के कोटे में पाकिस्तान की टीम 7 विकेट खोकर 159 रन बना पाई थी। दिए गए टारगेट का पीछा करने के लिए उतरी अमेरिका की क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 159 रन बना लिए थे। जिसके चलते सुपर ओवर तक गए इस मुकाबले में जहां पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने छह गेंदों में 18 रन दे डाले, वहीं क्रीज पर उतरे पाकिस्तान के बल्लेबाज छह गेंदों पर केवल 13 रन ही बना सके।

एनडीए की बैठक, मोदी के पैर छूते नजर आए नीतीश

एनडीए की बैठक, मोदी के पैर छूते नजर आए नीतीश 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी की अगुआई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार बनाने वाली है। इसी क्रम में शुक्रवार 7 जून को एनडीए की संसदीय दल की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में गजब नजारा देखने को मिला। एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू के मुखिया और इस सरकार में ‘किंगमेकर’ की भूमिका निभा रहे नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी के पैर छूते नजर आए।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी से हाथ मिलते हैं फिर उनके आगे थोड़ा झुकते हुआ हाथ नीचे करते नजर आते हैं। जिसके बाद वो नरेंद्र मोदी के हाथों को चुमते हैं। हालांकि, वीडियो में नीतीश कुमार पूरी तरह नरेंद्र मोदी के पैर छूते हुए नजर नहीं आ रहे पर देखकर ऐसा ही रहा कि वो पैर छूने की कोशिश कर रहे थे।

पहली दफा नहीं हुआ है ऐसा

ये पहला मौका नहीं है, जब नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा किया हो। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अप्रैल में बिहार की एक रैली में भी सीएम नीतीश मंच पर पीएम मोदी के पैर छूते नजर आए थे। अगर उम्र के तकादे से देखें तो नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी हमउम्र हैं। दोनों ही 73 साल के हैं। हालांकि, नीतीश कुमार का जन्मदिन मार्च में और नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सितम्बर में होता है, इस हिसाब से सीएम नीतीश, पीएम मोदी से 6 महीने बड़े हुए।

नीतीश कुमार ने मीटिंग के दौरान क्या कहा?

कार्यक्रम में बोलते हुए, बिहार के सीएम ने कहा, “बिहार के सभी लंबित काम किए जाएंगे। यह बहुत अच्छी बात है से कि हम सभी एक साथ आए हैं और हम सभी आपके (पीएम मोदी) साथ मिलकर काम करेंगे। रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन मैं चाहता था कि आप आज ही शपथ लें। जब भी आप शपथ लेंगे, हम आपके साथ होंगे… हम सब आपके नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे…”।

NDA गठबंधन के वरिष्ठ नेता मंच पर आए एक साथ नजर

टीडीपी के एन चंद्रबाबू नायडू, शिवसेना के एकनाथ शिंदे, एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, अनुप्रिया पटेल, पवन कल्याण जैसे गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्य मंच पर मौजूद एनडीए नेताओं में से थे। एनडीए के पास 293 सांसद हैं, जो 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के आंकड़े 272 से काफी ऊपर है।

एक्स पर पोर्न वीडियोज अपलोड करने की इजाजत

एक्स पर पोर्न वीडियोज अपलोड करने की इजाजत 

अखिलेश पांडेय 
वाशिंगटन डीसी। आज के दौर सोशल मीडिया का है। इस प्लेटफॉर्म पर आए दि हर तरह के नए नए फोटो-वीडियोज अपलोड होते रहते हैं। हालांकि इसको लेकर यूजर्स काफी एक्टिव रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने हाल ही में अपनी पॉलिसी चेंज कर दी है। जिसके बाद एलन मस्क ने एक्स पर पोर्न वीडियोज अपलोड करने की इजाजत दे दी है। ये कंटेंट किसे दिखेंगे और किसे नहीं, इसे लेकर कंपनी ने गाइडलाइन भी जारी की है। एक्स पर एडल्ट कंटेंट को अनुमति मिलने के मायने अलग है।

एडल्ट कंटेंट की पोस्टिंग को अनुमति 

हालांकि, एक्स पर एडल्ट कंटेंट की मंजूरी के बाद एक सवाल खड़ा होता है कि क्या भारत में एक्स बैन होगा? जबकि भारत में पॉर्न वेबसाइट्स बैन कर दिया गया हैं। ऐसे में एडल्ट कंटेंट परोसने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स कैसे काम कर सकता है। एलॉन मस्क खुद दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न्यूडिटी प्रमोट करने का आरोप लगाते रहे हैं। हालांकि, उनके प्लेटफॉर्म पर एडल्ट कंटेंट की पोस्टिंग को अनुमति दे दी गई है।

क्या है X की नई पॉलिसी? 

एक्स पर पहले भी कई ऐसे अकाउंट्स हैं, जो एडल्ट कंटेंट शेयर करते हैं। ऐसे अकाउंट्स को एनएसएफडब्ल्यू (Not Safe For Work) कहा जाता है। चूंकि, एक्स पर पहले से ही ऐसे अकाउंट्स मौजूद हैं, इसलिए इस पॉलिसी ने बहुत से लोगों को आश्चर्य में नहीं डाला है। 
रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स सहमति से NSFW कंटेंट पोस्ट कर सकते हैं, जब तक कि इसे मुख्य तौर पर लेबल किया गया हो। प्लेटफॉर्म की तरफ से इस बात को साफ कर दिया गया है कि एआई जनरेटेड वीडियो और छवियों की भी लेबलिंग करनी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अपनी एडल्ट कंटेंट पॉलिसी में लिखा है कि हम मानते हैं कि यूजर्स तब तक सेक्सुअल थीम्स पर कंटेंट क्रिएट, डिस्ट्रीब्यूट और कंज्यूम कर सकते हैं, जब तक उसे सर्वसम्मति से बनाया और डिस्ट्रीब्यूट किया जाए। सेक्सुअल एक्सप्रेशन, विजुअल या टेक्स्ट फॉर्मेट में आर्टिस्टिक एक्सप्रेशन का वैध तरीका हो सकता है।

ऐसे मिलेगा कंटेंट का एक्सेस ? 

जानें सीमाएं और गाइडलाइन 
कंपनी का कहना है कि वे कम उम्र वाले यूजर्स को इस तरह के पोस्ट्स से बचाएंगे। इस तरह के कंटेंट्स की पहुंच बच्चों या ऐसे लोगों तक नहीं होगी, जो इन्हें देखना नहीं चाहते हैं। ऐसे लोग जो रेगुलर एडल्ट कंटेंट पोस्ट करते हैं, उन्हें अपनी पोस्ट को सेंसिटिव मार्क करना होगा। ऐसे लोग जिन्होंने अपनी उम्र को वेरिफाई नहीं किया है, उन्हें ऐसे कंटेंट का एक्सेस नहीं मिलेगा। 

क्या भारत में बैन हो जाएगा X?
अब ऐसे में एक आम सवाल बहुत से लोगों के जेहन में आ रहा है कि भारत में पॉर्न साइट्स पर बैन है। लेकिन, एक्स ने सीधे तौर पर ऐसा कंटेंट अपलोड करने की मंजूरी दे दी है तो क्या भारत में बैन एक्स हो जाएगा। तो इसका जवाब फिलहाल तो ना है। हालांकि भविष्य में इसपर एक्शन लिया जा सकता है। बता दें कि दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी ऐसे कंटेंट मौजूद होते हैं, लेकिन उन्होंने इसे सीधे तौर पर मंजूरी नहीं दी है। ऐसे कंटेंट्स को रिपोर्ट करने पर रिमूव कर लिया जाता है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-231, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, जून 08, 2024

3. शक-1945, ज्येष्ठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 40 डी.सै., अधिकतम- 23+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पीएम नेतन्याहू की सरकार को बर्बर करार दिया

पीएम नेतन्याहू की सरकार को बर्बर करार दिया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी सरकार को कांग्रेस...