शुक्रवार, 12 जनवरी 2024

एसएसपी ने 5 निरीक्षकों को स्थानांतरित किया

एसएसपी ने 5 निरीक्षकों को स्थानांतरित किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने पांच निरीक्षकों को स्थानांतरित किया है। जिसमें उमेश रोरिया को सिविल थाना प्रभारी बनाया गया है।
एसएसपी अभिषेक सिंह ने एएचटीयू प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह सिंधू को पुरकाजी थाना प्रभारी बनाया है। इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटीयू, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर उमेश रोरिया को सिविल लाइन थाना प्रभारी, बनाया गया है, जबकि सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय सिंह व पुरकाजी थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध को गैर जनपद स्थानांतरित होने पर कार्यमुक्त कर दिया है।

बच्चों को 'स्वच्छता' की शपथ ग्रहण कराई: डीएम

बच्चों को 'स्वच्छता' की शपथ ग्रहण कराई: डीएम 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हुए जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में शामिल हुए स्कूली बच्चों को स्वच्छता की शपथ ग्रहण कराई गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच स्मार्टफोन का भी वितरण जिला अधिकारी द्वारा किया गया। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभागार में स्वामी विवेकानन्द की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस महोत्सव का आयोजन जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर किया गया। 
इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मां शारदेय वन्दन भी किया गया। 
कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित सभी अधिकारियों, प्रधानाध्यापकांे एवं छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। उन्होने कहा कि हम प्रदेश में स्वच्छता को बनाये रखने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर सम्भव बदलाव लाएंगें। हम यह भी वचन लेते है कि हम प्लास्टिक पोलोथिन का उपयोंग नही करेंगें और अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को भी पोलोथिन का उपयोग ना करने के लिए सतत रूप से प्रेरित करेंगें। शपथ के दौरान उन्होनें कहा कि जब भी हम अयोध्या जाएंगें तो हम वहां स्वच्छता के सभी कार्यों में सहयोग करेगें और अयोध्या को स्वच्छ अयोध्या बनाने मे पूर्ण सहयोग देंगें। जिलाधिकारी द्वारा स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। उन्होने कहा कि हमें उनके बताए मार्गाे पर आगे बढना चाहिए एवं नितांत दूसरों की सेवा करनी चाहिए। 
 उन्होने कहा कि युवा वर्ग अपनी लगन और मेहनत से आगे बढे तथा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाये। उन्होने अपने व्यक्तिगत जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि आप अपने अन्दर विश्वास जगाये और किसी कार्य को पूर्ण लगन एवं मनोयोग से करते है तो उसमे निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व गजेन्द्र कुमार द्वारा भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के विशेष घटनाओं को छात्रों के साथ साझा करते हुए कहा कि कोई भी अपनी उम्र से युवा नही होता है। युवा होने के लिए उनके अन्दर इच्छा शक्ति एवं कुछ कर गुजरने का साहस अति आवश्यक है। यदि आपमें युवा होते हुए भी उत्साह और साहस की कमी है तो आपको स्वंय के बारे मे चिन्तन की आवश्यकता है। अपर जिलाधिकरी वित्त/राजस्व ने राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत वितरित किये जा रहे स्मार्टफोन के उपयोग पर बात करते हुए कहा कि इन स्मार्टफोन का उपयोग शिक्षा एवं ज्ञान को बढाने के लिए किया जायें। सरकार द्वारा इसमें आपसे संबंधित कोर्स को डिजीटल फॉर्म में उपलब्ध कराया गया है इसलिए इनका उपयोग अपनी बौद्विक क्षमता के विकास के लिए किया जाना चाहिए। इस अवसर पर चौ0 छोटूराम पी0जी0 कॉलेज के छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी द्वारा स्मार्ट फोन का वितरण भी किया गया। जिसमें कुल 26 स्मार्ट फोन का वितरण निम्न छात्र-छात्राओं को किया गया। प्राची, तनु, तनु काकरान, उजैर विशाल, दिपांशु ऋषभ, विशाल, शिवम, वैभव, विशाल, युगल, गौरव, राणा, राजीव, नीतेश, सोनू, सीमा, सरिता, अभिषेक, उन्नति, आफरीन, आशुतोष, राघव, ध्रुवनरायन इत्यादि छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण मौके पर किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गजेन्द्र कुमार, युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर प्रिंस जैन, प्रधानाध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन 

गोपीचंद 
नासिक। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज(रजि0) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन नासिक (महाराष्ट्र) में हुआ। जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिलबाग सिंह सैनी जी द्वारा की गई वंही मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोर कमेटी के चेयरमैन श्री दिनेश सैनी जी भी उपस्थित रहे। बैठक संयोजन का कार्य राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री पी0एम0सैनी, महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय राउत, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सुजाता इल्लवे, प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री उपेश कनाडे, श्रीमती वर्षा नाथ व प्रदेश पदाधिकारियों के संयुक्त सहयोग से किया गया। 
इस दौरान विभिन्न प्रदेशों से आये हुए राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों को  सम्मानित करने का कार्य किया गया। बैठक का संचालन करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव(संगठन) राजकुमार सैनी ने बैठक एजेंडा सभी के समक्ष रखते हुए इसके अंतर्गत पूर्व बैठक कार्यवाही की समीक्षा करते हुए संगठन सदस्यता, प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा जिला कार्यकारिणी के गठन, 11 अप्रैल महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती, 03 जनवरी माता सावित्रीबाई फुले जयंती मनाने, लोकसभा व राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव बारे विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए: 
1. 11 अप्रैल 2024 महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती  को बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी।
2. इस वर्ष राष्ट्रीय महिला संसद का आयोजन किया जाएगा जिसकी रूपरेखा तैयार करके योजना पर कार्य महिला इकाई द्वारा किया जायेगा, और राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सैनी निवर्तमान विधायक इसके लिए योजना प्रबंधन का कार्य देखेंगी।
3. इसी वर्ष युवा इकाई के द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री प्रदीप सैनी इसके लिए योजना प्रबंधन का कार्य देखेंगे। 
4. जनवरी महा के अंत तक सभी इकाइयों के (युवा,महिला व मुख्य) प्रदेश अध्यक्ष अपने अपने प्रदेशों की जिला इकाई, कम से कम 100 व्यवसायियों के ब्यौरा सूची भेजने का कार्य करेंगे।
5. 03 जनवरी को महिला शिक्षिका दिवस घोषित करने व महिला शिक्षण संस्थानों में उनकी मूर्ति स्थापित करने का प्रयास प्रदेश/जिला इकाइयों के द्वारा किया जायेगा है। 
6. लोकसभा चुनावों के अंतर्गत सभी प्रदेश अध्यक्ष अपने अपने प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले लोगों का ब्यौरा राष्ट्रीय टीम को सौंपने का कार्य करेंगे।
7. जिन प्रदेशों में प्रभारियों की नियुक्ति के बाद उन्हें कार्य करने में असुविधा हो रही है, वहां पर शीघ्र बदलाव करके प्रदेश कार्य को गति प्रदान करने का कार्य किया जायेगा।
8. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 01 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर लगातार त्रैमासिक  बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों/सदस्यों के स्थान पर उसी प्रदेश से अन्य किसी को उनका स्थान देने का प्रस्ताव पारित किया गया। 
9. जिन पदाधिकारियों ने रशीद बुक लेने उपरान्त तीन मास से भी अधिक का समय बीतने पर भी रशीद व राशि जमा नही कराई है, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उस पर आगे की कार्यवाही हेतु अमल में लाए।
इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश इकाई के द्वारा प्रदेश इकाई का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रदान करने का कार्य किया गया, और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री प्रदीप सैनी जी के द्वारा श्री गोपी चन्द सैनी को उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष  की जिम्मेदारी की घोषणा की गई।

बंगाल का नाम 'बांग्ला' किए जाने की डिमांड उठाई

बंगाल का नाम 'बांग्ला' किए जाने की डिमांड उठाई 

मिनाक्षी लोढी 
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल का नाम एक बार फिर से बदलने की मांग उठाते हुए पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर बांग्ला किए जाने की डिमांड उठाई है। 
शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को चिट्ठी भेजकर राज्य का नाम बदलने की मांग की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल का नया नाम सुझाते हुए कहा है कि राज्य का नाम बांग्ला कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अपनी दलील में कहा है कि यदि बंबई का नाम बदलकर मुंबई किया जा सकता है और उड़ीसा का नाम ओडिशा हो सकता है तो फिर हमारी क्या गलती है। कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि हमने राज्य विधानसभा के भीतर पश्चिम बंगाल का नाम बदलने के संबंध में प्रस्ताव पारित कर दिया था और हमने केंद्र के सामने अपनी पूरी बात भी रख दी है। लेकिन लंबा समय गुजरने के बावजूद पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर अभी तक बांग्ला नहीं रखा गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य का नाम बदले जाने के फायदे गिनाते हुए कहा है कि ऐसा हुआ तो हमें निश्चित रूप से फायदा होगा, क्योंकि अल्फाबेटिकल हम थोड़ा ऊपर आ जाएंगे क्योंकि पश्चिम बंगाल के साथ से वेस्ट हट जाएगा। इससे कंपटीशन की तैयारी करने वाले छात्रों को भी फायदा पहुंचेगा।

'शामली' परिषद ने यूपी में 18वां स्थान प्राप्त किया

'शामली' परिषद ने यूपी में 18वां स्थान प्राप्त किया

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। शामली नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत अपने नाम एक रिकार्ड कायम करते हुए उप्र में 18वां स्थान प्राप्त किया है। जबकि देशभर में शामली का 104वां स्थान है। 
उधर नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण राव ने शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। शामली नगर पालिका परिषद निरंतर साफ-सफाई व स्वच्छता को लेकर अभियान चला रखा है। 
सभी वार्डों में साफ-सफाई के साथ घर -घर कूड़ा कलेक्शन का काम चल रहा है। ऐसे में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2023 में स्वच्छता के मानकों को पूरा करने पर केंद्र सरकार की ओर जारी सर्वेक्षण की श्रेणी में 104वां स्थान प्राप्त किया है। जबकि उप्र में शामली का स्थान 18वें नंबर पर है। इसी के आधार पर राष्ट्रीय पुरस्कार (स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अवार्ड सेरेमनी) की घोषणा की गई। 
गुरुवार को नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन अरविंद संगल को सम्मानित किया गया। इससे नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सभासदों में भी खुशी व्याप्त है। बता दें कि उप्र की लगभग 700 नगर पालिका एवं देशभर की 4992 नगर पालिका शामिल थी।

मशहूर पॉर्न स्टार फील्ड्स की 24 की आयु में मौत

मशहूर पॉर्न स्टार फील्ड्स की 24 की आयु में मौत

अखिलेश पांडेय 
लीमा। पेरू की मशहूर पॉर्न स्टार थैना फील्ड्स की मौत हो गई है। उसने महज एक महीना पहले पॉर्न फिल्म इंडस्ट्री में उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वह इस सप्ताह अपने घर पर मृत पाई गईं। फील्ड्स पेरू के प्रसिद्ध सितारों में से एक थी। उनकी उम्र महज 24 साल थी। उनके एक साथी, जो कि पॉर्न फिल्मों के निर्माता हैं, ने उनकी मौत की पुष्टि की है। फील्ड्स के करीबी दोस्तों में से एक एलेजांद्रा स्वीट ने कहा कि मैं इस खबर से काफी दुखी हूं। मेरे पास इसकी और अधिक जानकारी नहीं है।
स्वीट ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ एक मैसेज भी शेयर किया है। उन्होंने फील्ड्स को सकारात्मक तरीके से याद करने का आग्रह किया है। फील्ड्स की मौत पर मिल्की पेरू ने भी शोक व्यक्त किया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “हमें इस खबर पर भरोसा नहीं हो रहा है। हम आपके बिना नहीं रह सकते हैं। हम आपको एक बार और देखना चाहते हैं।” कंपनी ने लिखा, “हमें उम्मीद है कि कोई हमें इस बुरे सपने से जगाएगा। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। हमें अपने जीवन का हिस्सा बनने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद।”
आपको बता दें कि फील्ड्स ने करीब एक महीना पहले आरोप लगाया था कि उन्हें इस इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न का सामाना करना पड़ता है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसका खुलासा किया था।

पीएम मोदी ने अटल सेतु का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने अटल सेतु का उद्घाटन किया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का शुक्रवार को उद्घाटन किया। भारत का यह सबसे लंबा पुल जोकि देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है, दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई में न्हावा-शेवा से जोड़ता है। मुंबई और नवी मुंबई की दूरी सिर्फ 20 मिनट में तय हो सकेगी। 
छह लेन का ट्रांस-हार्बर पुल 21.8 किमी लंबा है और 16.5 किमी लंबा सी-लिंक है। यह पुल आगामी नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और मुंबई और पुणे के बीच यात्रा के समय को कम करेगा। इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा। पुल की आधारशिला दिसंबर 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने रखी थी।
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को पूर्वी मुंबई में ईस्टर्न फ्रीवे को दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव से जोड़ने वाली भूमिगत सड़क सुरंग की आधारशिला भी रखी। 9.2 किमी लंबी सुरंग 8700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई जाएगी।

हनुमान चालीसा के पाठ से ‘भूत पिशाच’ दूर रहते हैं

हनुमान चालीसा के पाठ से ‘भूत पिशाच’ दूर रहते हैं

अविनाश श्रीवास्तव 
पटना। भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार करने वाले विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि हनुमान चालीसा के पाठ से ‘भूत पिशाच’ दूर रहते हैं। भाजपा की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बेंगलुरु दक्षिण से सांसद सूर्या स्वामी विवेकानंद की जयंती पर यहां आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
सूर्या ने कहा, ‘‘मैंने बिहार में अपने एक कार्यकर्ता से पूछा कि उनकी राय में ‘घमंडिया’ (‘इंडिया’ गठबंधन के लिए अपमानजनक शब्द) के नेता 22 जनवरी के समारोह के निमंत्रण को क्यों अस्वीकार कर रहे हैं।’’ भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित ‘युवा समागम’ में उन्होंने कहा, ‘‘कार्यकर्ता ने कहा कि क्योंकि भक्त ‘भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे’ का जाप करते हैं।’’
इस टिप्पणी के बाद कार्यक्रम में ठहाके गूंजने लगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय, स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद और राज्य इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी जैसे कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए।
समारोह से इतर पत्रकारों से बात करते हुए प्रसाद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी और लोकसभा में लोकसभा मे पार्टी अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले समारोह में शामिल नहीं होने का निर्णय ‘‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’’ का प्रतीक है।
उन्होंने दावा किया, ‘‘यह कांग्रेस के लिए शर्मनाक है जो राम राज्य लाने का सपना देखने वाले महात्मा गांधी की विरासत की कसम खाती है। कांग्रेस को अपने पतन की सीमा का एहसास नहीं है। लोकसभा में कभी कांग्रेस 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करती थी, लेकिन अब यह पार्टी लगभग 50 सीटों पर सिमट गई है। आगामी चुनावों में पार्टी खुद को जनता का सामना करने में असमर्थ पाएगी।’’

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-84, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, जनवरी 13, 2024

3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त: 05:18।

5. न्‍यूनतम तापमान- 9 डी.सै., अधिकतम- 23+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...