शुक्रवार, 12 जनवरी 2024

'शामली' परिषद ने यूपी में 18वां स्थान प्राप्त किया

'शामली' परिषद ने यूपी में 18वां स्थान प्राप्त किया

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। शामली नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत अपने नाम एक रिकार्ड कायम करते हुए उप्र में 18वां स्थान प्राप्त किया है। जबकि देशभर में शामली का 104वां स्थान है। 
उधर नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण राव ने शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। शामली नगर पालिका परिषद निरंतर साफ-सफाई व स्वच्छता को लेकर अभियान चला रखा है। 
सभी वार्डों में साफ-सफाई के साथ घर -घर कूड़ा कलेक्शन का काम चल रहा है। ऐसे में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2023 में स्वच्छता के मानकों को पूरा करने पर केंद्र सरकार की ओर जारी सर्वेक्षण की श्रेणी में 104वां स्थान प्राप्त किया है। जबकि उप्र में शामली का स्थान 18वें नंबर पर है। इसी के आधार पर राष्ट्रीय पुरस्कार (स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अवार्ड सेरेमनी) की घोषणा की गई। 
गुरुवार को नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन अरविंद संगल को सम्मानित किया गया। इससे नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सभासदों में भी खुशी व्याप्त है। बता दें कि उप्र की लगभग 700 नगर पालिका एवं देशभर की 4992 नगर पालिका शामिल थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...