रविवार, 11 जुलाई 2021

अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाएं जाने पर प्रतिक्रिया दी

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन ने रविवार को कहा कि वह उइगर समुदाय और अन्य मुस्लिम जातीय अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार में कथित भूमिका को लेकर चीनी कंपनियों पर अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने कहा कि अमेरिका को इस अनुकूल जवाब दिया जाएगा। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका का यह कदम चीनी उद्यमों का अनुचित दमन और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और व्यापार नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

चीनी मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए जरूरी उपाय करेगा। चीन ने सुदूर पश्चिमी क्षेत्र शिनजियांग में उइगर समुदाय को लोगों को मनमाने ढंग से हिरासत में रखे जाने और उनसे जबरन श्रम कराने के आरोपों का खंडन किया है। साथ ही उसने वीजा एवं वित्तीय संबंधों पर अपनी कंपनियों और अधिकारियों के खिलाफ वीसा की पाबंदियों का तेजी से जवाब देना शुरू कर दिया है।

एवरेस्ट पर झंडा लहराने में कामयाब हुए छात्र नीरज

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के पूर्व छात्र नीरज चौधरी जिस दिन काठमांडू से माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू करने वाले थे। उसी दिन उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। लेकिन स्वस्थ होने के महज सात हफ्ते के भीतर ही वह आधार शिविर पर लौटे और अंततः एवरेस्ट के शिखर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ आईआईटी का झंडा लहराने में भी कामयाब हुए।

देश जब कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा था। राजस्थान में चौधरी (37) के परिवार वाले उनके स्वास्थ्य की चिंता में फोन कॉल का इंतजार कर रहे थे। चौधरी ने 2009-11 के दौरान आईआईटी दिल्ली से पर्यावरण विज्ञान एवं प्रबंधन में एमटेक की डिग्री हासिल की थी और वर्तमान में वह राजस्थान सरकार के जल संसाधन विभाग में कार्यरत हैं।


जेएमबी के 3 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया

कोलकाता। जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के तीन संदिग्ध आतंकवादियों को रविवार दोपहर को दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने ये गिरफ्तारियां कीं। जेएमबी के ये तीन संदिग्ध आतंकवादी कुछ महीनों से किराये के एक मकान में रह रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया सूचना मिलने के बाद तीन संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया, ”हम मामले की जांच कर रहे हैं और उनसे पूछताछ कर रहे हैं। यह बहुत शुरुआती स्तर पर है।”

सरकार की नई जनसंख्या नीति का स्वागत किया: मुंबई

कविता गर्ग                

नागपुर। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को वर्ष 2021-2030 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की नयी जनसंख्या नीति का स्वागत किया और कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो पूरे देश में इस तरह का कानून लागू किया जाना चाहिए।नागपुर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि ऐसे राज्यों में इस तरह का कानून लागू किया जाना चाहिए। जहां ”जनसंख्या विस्फोट” जैसे हालात हैं।

उत्तर प्रदेश की नयी प्रस्तावित जनसंख्या नीति से जुड़े सवाल पर फडणवीस ने कहा, ” मैं समझता हूं कि अगर जरूरत पड़ती है तो पूरे देश के लिये इस तरह का कानून बनाया जाना चाहिए। हम इसे चीन की तरह लागू नहीं करना चाहते लेकिन हमें जनसंख्या नियंत्रण करने की आवश्यकता है। हम एक लोकतंत्र में रहते हैं और अगर हम इस तरह का कानून प्रोत्साहनों के जरिए लागू करते हैं तो हम निश्चित तौर पर अपनी जनसंख्या को काबू कर सकते हैं।”

21 जुलाई को मनाया जाएंगा पर्व ईद-उल-अजहा

हरिओम उपाध्याय                

लखनऊ। मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा पर्व ईद-उल-अजहा यानी कि बकरीद का पर्व 21 जुलाई को मनाया जाएगा। रविवार को मरकजी चांद कमेटी फिरंगी महल और शिया चांद कमेटी ने चांद नज़र आने की तसदीक के साथ कुर्बानी का त्यौहार बकरीद की तारीख का ऐलान कर दिया है। ईद उल फितर के बाद मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे ज़्यादा महत्व रखने वाला पर्व बकरीद अगले बुधवार (21 जुलाई) को देश भर में मनाया जाएगा। बकरीद यानी कि ईद उल अजहा को कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन हर साहिबे हैसियत (जिसके पास जितना पैसा हो जो जानवर कुर्बान कर सकें) बकरे या दुंबे की कुर्बानी करता है और गरीबों को उसका हिस्सा बांटता है। 

बिजली गिरने से 13 महिला समेत बच्चों की मौंत हुईं

बृजेश केसरवानी              

प्रयागराज। आसपास के जनपदों में रविवार दोपहर की बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली ने जान और माल का भारी नुकसान किया। आकाश में गरजते-चमकते बादलों के बीच से वज्रपात के दौरा प्रयागराज में 13 महिलाओं-पुरुषों और बच्चों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में पशु भी मारे गए। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत से हाहाकार मचा रहा। सोरांव के रहाइसपुर मलाक बेला गांव में धान की रोपाई करते समय गीता देवी (32) पत्नी वीरेन्द्र कुमार और उसकी सास मालती देवी(55) पत्नी चौबे लाल की मौत हो गई। इसी तरह कोरांव महुली गांव में राम मूरत मिश्रा (58) पुत्र विंद्रा प्रसाद मिश्र, भगेसर गांव में बकरियां चराने गए रामराज (15) पुत्र छैलबिहारी हरिजन, पुष्पेंद्र कुमार (11) पुत्र राजेश कुमार हादसे का शिकार हुए।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव क्षेत्र के आकाशीय बिजली गिरने आरती सरोज (16) पुत्री वकील सरोज व वंदना यादव (18) पुत्री राम खेलावन यादव निवासी दानपुर गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। घूरपुर थाना क्षेत्र के रेरा केवटान बस्ती निवासी विमलेश (16) पुत्र मूरतध्वज बिंद उसके साथ रामनारायण (60) पुत्र रामदयाल बिंद बकरी चराने गए थे। वह भी साथ आ रहे थे। अचानक उनके बगल में गरज के साथ बिजली गिरी, जिसमें विमलेश और एक बकरे की मौके पर मृत्यु हो गई। रामनारायण को बेहोश हो गए

गंगापार के नवाबगंज थानाक्षेत्र के सीताकुंड गांव निवासी क्षेत्र आकाशीय बिजली की चपेट में आने रामखेलावन यादव की चार भैंसे भी मर गईं। चारों भैंसें दरवाजे पर खूंटें में बंधी थीं और अचानक कड़कड़ाहट और तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और चारों भैंसे मर गईं। अचानक हुए इस हादसे से रामखेलावन बेसुध से हो गए। मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय बाहर मोगरा गांव निवासी कमला देवी यादव (60) खेत में काम कर रही थीं। तभी आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मेजा थाना क्षेत्र के सोरांव पाती गांव निवासी ओझा भारतीय (40) पुत्र देवनारायण भारतीय क्षेत्र के बकचुंदा गांव निवासी प्रभा शंकर तिवारी के खेत में धान की रोपाई कर रहा था। तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।

कार्यकारिणी व जिला अध्यक्षों की सूची जारी होगी

राणा ओबराय           
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस कमेटी की घोषणा एक या दो सप्ताह में हो जाएगी, ऐसी संभावना दिखाई दे रही है।हरियाणा में लगभग 8 वर्षों के बाद प्रदेश कार्यकारिणी व जिला अध्यक्षों की सूची जारी होगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना के बाद अशोक तंवर के हाथ हरियाणा कांग्रेस की कमान आयी थी। परन्तु, गुटबाजी के कारण अशोक तंवर 6 साल अध्यक्ष रहने के बाद भी अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित नहीं कर सके थे। कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि युवा कांग्रेस के चुनाव बाद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षो की घोषणा कर दी जाएगी।

2 दिनों में बिजली चोरी के 5,508 मामलें सामने आएं

राणा ओबराय              
चंडीगढ़। हरियाणा के बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते 2 दिनों में बिजली चोरी के 5,508 मामले सामने आएं हैं। श्री रणजीत सिंह ने आज यहां मीडियाकर्मियों से यह जानकारी सांझा करते हुए बताया कि सीएम फ्लाइंग स्क्वायड, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के नेतृत्व में विजिलेंस और पुलिस कर्मियों की 507 टीमों का गठन करके छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मुर्गी फार्म, उद्योग, मोबाइल टावर, वाटर आरओ, पानी और दूध शीतलक संयंत्र, ईंट भट्टे, कोल्ड स्टोर और सडक़ किनारे स्थित ढाबों सहित 27,307 परिसरों की जांच की गई जिनमें से बिजली चोरी के 5,508 मामले सामने आए हैं।
श्री रणजीत सिंह ने कहा कि छापेमारी के बाद बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तुरंत प्रभाव से उनके बिजली कनेक्शन भी काटे गए। उन्होंने कहा कि अब तक 12.5 मेगावॉट से अधिक बिजली चोरी का खुलासा हो चुका है और डिफॉल्टरों पर लगभग 24 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बिजली मंत्री ने बताया कि बिजली चोरी के मामलों का खुलासा होने से प्रदेश के बिजली विभाग के राजस्व में करोड़ों रुपये कीे वृद्धि होगी। जिससे बिजली कटौती में कमी आएगी और वाणिज्य और घरेलू क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बढ़ेगी। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि जिन स्थायी उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। वे जब अपना बकाया चुकाकर नए बिजली कनेक्शन लगवाएंगे तब इससे भी बिजली क्षेत्र में अधिक राजस्व आएगा। उन्होंने कहा कि इस छापेमारी के फलस्वरूप अन्य बिजली उपभोक्ताओं में भी बिजली चोरी न करने का संदेश जाएगा।

सांसद शैलेंद्र ने विद्यालय परिसर में किया पौधारोपण

कौशाम्बी। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने सिराथू तहसील क्षेत्र के मलाक रेजमा खोजवा पुर स्थित चौधरी चरण सिंह विद्यालय परिसर में रविवार को पौधारोपण किया है। इस मौके पर पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार ने वृक्ष से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए आवश्यक है और वृक्ष हमें ऑक्सीजन देते हैं। जिससे प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पौधारोपण कर बृक्ष तैयार करे। इस मौके पर जनसत्ता दल के नेता बलबीर सिंह, मंगल सिंह, रणविजय सिंह, पवन कुमार पांडेय, राजेश कुमार मिश्रा और कार्यक्रम के आयोजक प्रीतम सिंह पटेल सहित इलाके के तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
नथन पटेल

जम्मू: आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में 3 को मारा

अनंतनाग। अनंतनाग जिले के रानीपोरा के क्वारीगाम इलाके में शनिवार को आतंकियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर आरिफ अहमद हज्जाम निवासी सदूरा शामिल है जबकि दो अन्य आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल से आतंकियों के शवों के साथ हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया है।
रानीपोरा के क्वारीगाम इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी मिलने पर पुलिस, सेना की 19 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस बीच सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की अपील भी की लेकिन आतंकियों ने इस अपील को नजरअंदाज कर गोलीबारी और तेज कर दी। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर के जिला कमांडर आरिफ अहमद हज्जाम सहित तीन आतंकियों को मार गिराया है। 
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने अनंतनाग में लश्कर के तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस पूरे अभियान में किसी प्रकार की नागरिक क्षति नहीं हुई है। सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मारे गए आतंकियों में लश्कर का दुर्दांत जिला कमांडर आरिफ हज्जाम भी शामिल है। वह छह जून 2019 में सेना की 162 टीए बटालियन के हवलदार मंजूर बेग की हत्या में भी शामिल था। बेग की आतंकियों ने उस समय हत्या की थी जब वह अवकाश पर अपने घर आया था।

13 सीटों में भाजपा को 12 प्रमुख विजय मिली

हरिओम उपाध्याय             
फतेहपुर। जिले में शनिवार को हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव व मतगणना में कुल 13 सीटों में भाजपा को 12 प्रमुख विजय मिली। वहीं सपा मात्र एक सीट पर सिमट कर रह गई। सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने तेलियानी, खजुहा, अमौली, देवमयी, विजयीपुर व धाता का मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया। जनपद के समस्त ब्लाकों में  पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम एवं ड्रोन कैमरे की निगरानी में मतदान व मतगणना का कार्य सम्पन्न हुआ।
 जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि विकास खंड ऐराया में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनुज प्रताप सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वही आज हुए चुवाव में विकास खंड अमौली में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुशीला देवी को 69, सपा की पूनम की 05, अवैध मत-05। विकास खंड विजयीपुर में भाजपा प्रत्याशी नेहा 64, सपा शिया देवी 27, अवैध मत 03। विकास खंड देवमयी में अपना दल से सोनम पटेल को 49, सपा से जयदीप को 05, निर्दल रमाकांत कै 06, अवैध मत 04। विकास खंड बहुआ में भाजपा के संतोष को 72, सपा की गंगा देवी कै 08, अवैध मत 02। 
विकास खंड तेलियानी में भाजपा की पुष्पा देवी 46, सपा आशा देवी 24, अवैध मत 01। 
विकास खंड मलवां में भाजपा समर्थित शशि को 95, सपा की सुनीला को 03, अवैध मत 03। विकास खंड हथगाम में भाजपा समर्थित रामा देवी को 67, सपा के कृष्ण कुमार को 27, अवैध मत-शून्य  । विकास खंड असोथर में भाजपा समर्थित शत्रुघन को 63, सपा की सुमन पाल को 08, अवैध मत 05। विकास खंड खजुहा में भाजपा समर्थित सुनीता देवी को 52, सपा की आरती-35, अवैध मत 03। विकास खंड हस्वा में भाछपा समर्थित विकास पासवान को 70, सपा की संगीता देवी को 28, अवैध मत 01।
 विकास खंड धाता में सपा समर्थित प्रदीपिका सिंह को 44 वही भाजपा के सोहन सिंह को 43, अवैध मत 02। विकास खंड भिटौरा में भाजपा समर्थित अमित कुमार तिवारी को 90, सपा की रेनू सिंह 07, अवैध मत 03 मिले। सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर पुलिस की सुरक्षा मे उनके घर पहुँचाया गया है। 

अदालत में मुकदमों की सुनवाई की गाइडलाइन जारी

बृजेश केसरवानी             
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार 14 जुलाई से खुली अदालत में मुकदमों की सुनवाई की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। अब वकीलों को कोर्ट में जाकर जजों के सामने बहस करने की छूट मिल गयी है। यह छूट कोविड-19 के चलते बंद थी।
कोर्ट में बहस करने की छूट के साथ-साथ वकीलों को वर्चुअल सुनवाई की भी छूट कायम रहेगी। वर्चुअल के साथ खुली अदालत में सुनवाई करने का फैसला न्यायमूर्तियों की कमेटी ने लिया है। इसके लिए महानिबंधक कार्यालय को पूर्व सूचना देनी होगी।
महानिबंधक द्वारा जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि कोर्ट परिसर में उन्हीं वकीलों को प्रवेश दिया जाएगा जिनके मुकद्दमें लगे होंगे और वैक्सीन लगवा ली होगी। प्रवेश के समय वैक्सीन प्रमाणपत्र दिखाना होगा। प्रमाणपत्र नहीं दिखाया और विरोध किया तो खुली अदालत में सुनवाई योजना स्थगित की जा सकती है।
कोर्ट परिसर में सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा तथा सामाजिक व शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन करना होगा। 
कोर्ट रूम में 10 से अधिक अधिवक्ता एक साथ नहीं रहेंगे और सभी को भीड़ लगाने से बचे रहने का निर्देश जारी किया गया है। वकीलों को गाउन न पहनने की छूट होगी।
पान, तंबाकू, गुटका आदि खाकर परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परिसर में थूकने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि समय-समय पर हाईकोर्ट परिसर, दरवाजे आदि का सेनेटाइजेशन किया जायेगा। कहा गया है कि शहर में लगातार तीन दिनों तक 50 से अधिक संक्रमित मिले तो खुली अदालत में सुनवाई स्वतः स्थगित हो जायेगी। अभी वकीलों के चेंबर बंद रहेंगे। कहा गया है कि सिस्टम सफल रहा तो चेंबर खोले जा सकेंगे।

चुनाव: पीएम को दिया भाजपा की बम्पर जीत का श्रेय

हरिओम उपाध्याय           
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की बम्पर जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘सबका साथ सबका विकास’ नीति को जनता ने सराहा है और उसी का प्रतिफल त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में देखने को मिला है।
 ब्लॉक प्रमुख चुनाव के आये परिणामों से गदगद मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार शाम को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के अब तक आये परिणामों में भाजपा और उसके सहयोगी दल 825 सीटों में से 635 पर जीत दर्ज कर चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि देर रात तक जब सभी परिणाम आ जायेंगे, उस समय यह संख्या और अधिक हो जायेगी।
योगी ने कहा कि भाजपा ने इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में 75 सीटों में से 67 पर जीत दर्ज की है। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत के जो चुनाव सम्पन्न हुए हैं, उसमें जनता ने भाजपा के प्रति अपना रुझान दिया है। उन्होंने कहा कि ये नतीजे प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र व प्रदेश की सरकारों की लोकप्रिय नीतियों के कारण ही सम्भव हुआ है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सरकार के कार्यों पर मुहर है। मुख्यमंत्री ने भाजपा की जीत के लिए पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं को भी श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के समन्वय से ही जनकल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने संगठन की रणनीति के तहत काम किया जिसके कारण भाजपा को पंचायत चुनाव में भारी सफलता मिली है। योगी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी ने करीब 85 प्रतिशत सीटों पर विजय हासिल की है। योगी ने बताया कि प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख के लिये 825 सीटों पर चुनाव हुआ, जिसमें से भाजपा ने 735 पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। सहयोगी पार्टी अपना दल को 14 सीट दी गई थी और 76 सीटों पर भाजपा के दो-दो उम्मीदवार चुनाव लड़े थे। इनमें से भाजपा ने अभी तक 635 सीटें जीती है। मुख्यमंत्री ने चुनाव में हुई जीत के लिए सभी विजयी उम्मीदवारों के साथ पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। 

आईटी मैन्यूफैक्चरिंग के सेक्टर में रिकॉर्ड निवेश हुआ

हरिओम उपाध्याय             
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने विगत चार वर्षों में आईटी नीति में भी रिकॉर्ड बनाने जा रही है। इस नीति के चलते राज्य में डिजिटल इंडिया अभियान ने रफ्तार पकड़ी है। सरकार का दावा है कि आईटी मैन्यूफैक्चरिंग के सेक्टर में रिकॉर्ड निवेश हुआ है। 
सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि आईटी नीति के कारण अब उत्तर प्रदेश मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग में देश का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ चला है। राज्य में ओप्पो, वीवो, सेमसंग, लावा और फ़ॉरमी जैसी तमाम कंपनियों ने मोबाइल फोन का निर्माण करने में पहल की है। 
प्रवक्ता ने कहा कि इन देशी और विदेशी कंपनियों के भरोसे यूपी मोबाइल फोन मैन्यू फैक्चरिंग का सबसे बड़ा हब बनने जा रहा है। अब देश के करोड़ों लोग यूपी में बने सैमसंग, वीवो, ओप्पो और लावा के मोबाइल हैंडसेट से बात करते हुए दिखाई देंगे। यह दावा देश के बड़े औद्योगिक संगठनों से जुड़े उद्योगपतियों ने भी किया है। औद्योगिक संगठनों के पदाधिकरियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में डिजिटल इंडिया अभियान के तहत मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली नीतियों की वजह से बड़ी कंपनियों ने राज्य में बड़ा निवेश किया है। 
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कुछ साल पहले तक राज्य में मोबाइल हैंडसेट के निर्माण में सूबे का नाम तक नहीं लिया जाता था। वर्ष 2014 में देश में मात्र छह करोड़ मोबाइल हैंडसेटों का निर्माण होता था। फिर वर्ष 2015 -16 में 11 करोड़ और 2016-17 में 17.5 करोड़ मोबाइल हैंडसेट का निर्माण देशभर में हुआ। अब 12 करोड़ मोबाइल हैंडसेट का निर्माण यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (यीडा) में स्थापित की जा रही वीवो की फैक्टरी में जल्दी ही होने लगेगा। 
उन्होंने बताया कि यीडा के सेक्टर 24 में वीवो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड 7000 करोड़ रुपये का निवेश का मोबाइल हैंडसेट बनाने की फैक्टरी लगा रही है। 169 एकड़ भूमि पर लगाई जा रही इस फैक्टरी के प्रथम चरण में छह करोड़ मोबाइल सेट बनाए जाएंगे। दूसरे चरण में इस फैक्टरी की क्षमता बढ़ाई जाएगी, ताकि इस फैक्टरी में हर वर्ष 12 करोड़ मोबाइल हैंडसेट बनाए जा सके। वीवो की इस फैक्टरी में 60 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। वीवो की इस फैक्टरी में बनाए जाने वाले हर मोबाइल से जीएसटी के रूप में सरकार को राजस्व प्राप्त होगा। सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि वीवो के अलावा चीन की बड़ी कंपनी ओप्पो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 2000 करोड़ रुपये का निवेश का ग्रेटर नोएडा में स्मार्ट फोन बनाएगी। ग्रेटर नोएडा में ही होलिटेच इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में मोबाइल फोन डिस्प्ले यूनिट लगाने का फैसला किया है। 1772 करोड़ का निवेश कर बनाए जाने वाली मोबाइल फोन डिस्प्ले यूनिट के लिए भूमि आंवटित हो चुकी है। नोएडा में लावा इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपनी फैक्टरी लगाकर वहां मोबाइल हैंडसेट बना रही है।  बताया कि सैमसंग ने भी बीते साल अपनी फैक्ट्री नोएडा में मोबाइल फोन मैन्यूफैक्चरिंग की फैक्ट्री लगाई है। इसके अलावा प्रदेश सरकार की मैन्यूफैक्चरिंग पालिसी 2017 से प्रभावित होकर फ़ॉरमी ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा में और केएचवाई इलेक्ट्रानिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा में मोबाइल हैंडसेट बनाने की फैक्ट्री लगा रही हैं। 
 उन्होंने बताया कि चीन की विख्यात कंपनी सनवोडा इलेक्ट्रानिक्स ने भी ग्रेटर नोएडा में स्मार्टफोन, लिथियम बैटरी और प्लास्टिक मोबाइल केस बनाने की फैक्ट्री लगाने में रूचि दिखाई है। 1500 करोड़ का निवेश कर सनवोडा को ग्रेटर नोएडा में अपनी फैक्ट्री लगाने का निर्णय किया है।
कहाकि देश में मोबाइल हैंडसेट के लिए अभी तक जो कंपनियां चीन की मैन्यूफैक्चरिंग इकाइयों पर निर्भर थीं, वह अब उत्तर प्रदेश में अपने ब्रांड के मोबाइल हैंडसेट बनवा रही हैं। इनमें ओप्पो, वीवो, सैमसंग, लावा और फ़ॉरमी जैसी कंपनियां शामिल हैं। यही सभी कंपनियां करोड़ों मोबाइल हैंडसेट हर साल बनाएंगी। देश में मोबाइल हैंडसेट की आधे से अधिक मांग को उप्र में लगाई जा रही कंपनियों से ही पूरी होगी।
मोबाइल हैंडसेट बनाने के लिए राज्य में हो रहे इस निवेश पर इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) महकमें का अफसरों का कहना है कि प्रदेश सरकार की आईटी और मैन्यूफैक्चरिंग पालिसी 2017 तथा मोबाइल हैंडसेट निर्माण के क्षेत्र में आए इस बदलाव ने प्रदेश में मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में बड़ा निवेश हुआ है। इस वजह से नौकरियों के नए अवसर पैदा हुए हैं। 
अब जैसे-जैसे प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक व मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग का आधार बढ़ेगा, राज्य में ज्यादा-ज्यादा लोगों के लिए नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। 
 अधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र देश में अपने यहां मोबाइल हैंडसेट के निर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं। गर्व करने वाले बात यह है कि मोबाइल कंपनियों को आकर्षित करने में अब तक सबसे आगे उत्तर प्रदेश सरकार है। यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई कंपनियां ने अपना प्लांट लगा रही हैं। कई कंपनियों ने अपनी फैक्ट्री लगाने के लिए आगे आयी हैं। अब इन सारी कंपनियों के सहारे जल्दी ही यूपी बनेगा मोबाइल फोन बनाने का सबसे बड़ा हब देश में बन जाएगा।

यूके में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

पंकज कपूर                 
देहरादून। उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में आज जमकर वर्षा होने की आशंका जताई जा रही है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि, प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बादलों की गरजना और बिजली की चमक के साथ तेज बारिश होगी।
मौसम विभाग के जारी बुलेटिन में आज राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। जिसके चलते आकाशीय बिजली के साथ यहां तेज बौछारें पड़ सकती हैं।
वहीं हरिद्वार, पौड़ी और चंपावत जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावनाएं जताई गई है। विभाग के अलर्ट के बाद सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त अलर्ट होने के निर्देश दे दिए गए हैं। 
विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
राजधानी देहरादून और आस-पास के इलाकों में भी तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार गरज और चमक के साथ दून के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे दिन और रात के तापमान में कुछ कमी आ सकती है। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जिसमें रविवार को तीन डिग्री तक की कमी रह सकती है।

कोरोना प्रबंधन से जुड़े दिशा-निर्देश कड़ाई से लागू करें

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे कोरोना प्रबंधन से जुड़े राष्ट्रीय दिशा-निर्देश कड़ाई से लागू करें। केंद्र सरकार ने इस बात की जानकारी आज दिल्ली हाईकोर्ट को एक हलफनामा के जरिये दी।
केंद्र सरकार के वकील अनिल सोनी ने हलफनामा दायर कर कहा है कि राष्ट्रीय दिशानिर्देशों में चेहरे पर मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकना, वर्क फ्रॉम होम, दफ्तरों में काम के समय में बदलाव लाना, स्क्रीनिंग और साफ-सफाई रखने के अलावा बार-बार सैनिटाइजेशन करना शामिल है। केंद्र ने कहा है कि गृह मंत्रालय ने पिछले 29 जून को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 10(2)(1) के तहत ये दिशानिर्देश जारी किया। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि वे 31 जुलाई तक इन दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले 18 जून को दिल्ली के सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं होने और बाजारों में बिना मास्क पहने लोगों के घुमने के मामले पर स्वत: संज्ञान लिया था। कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने होंगे। कोर्ट ने कहा था कि बाजारों में दुकानदारों और वेंडर को इस मामले में जागरूक करने की जरूरत है। हाईकोर्ट ने एम्स अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से व्हाट्स ऐप पर भेजी गई तस्वीरों पर गौर करने के बाद इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया था।

लियोनल मेसी ने अपने देश को बड़ी जीत दिलाईं: खेल

ब्रासीलिया। अंतरराष्ट्रीय फुटबाल में बड़ा नाम होने के बाद भी अर्जेन्टीना को बड़ा खिताब नहीं दिला पाने का ताना झेल रहे लियोनल मेसी ने आखिरकार अपने देश को बड़ी जीत दिला ही दी। रिया डि जनेरो में खेले गए खिताबी मुकाबले में अर्जेन्टीना ने ब्राजील को 1-0 से पराजित कर कोपा अमेरिका चैंपियन बन गई।और ब्राजील के बीच खेला गया कोपा अमेरिका का फाइनल का मुकाबला बड़ा कड़ा रहा। शुरुआती दौर में ही अर्जेंटीना की ओर से स्टार स्ट्राइकर डि मारिया ने गोल दागकर टीम को जो बढ़त दिलाई वह अंत तक कायम रही। 
एक गोल से पिछड़ने के बाद ब्राजील के खिलाड़ियों ने अर्जेंटीना पर लगातार हमला करते रहे, लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए और आखिरकार मैच के साथ खिताब भी गंवा बैठे। लियोनेल मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना की यह पहली बड़ी जीत है। इससे पहले अर्जेंटीना की टीम 2014 के वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई थी, लेकिन जर्मनी ने मेसी का सपना तोड़ दिया था। इसके बाद मेसी इतने टूट गए थे।  कि उन्होंने खेल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। हालांकि, फैंस की डिमांड पर अपना फैसला वापस लिया और फिर मैदान में जोश के साथ उतरे और अब कोपा अमेरिका का खिताब अर्जेंटीना को दिला दिया है।

सीएम ने जनसंख्या नीति 2021 का ऐलान किया: यूपी

हरिओम उपाध्याय              
लखनऊ। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नीति 2021-30 का ऐलान किया है। सीएम ने विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर बढ़ती जनसंख्या पर अपनी बात कही। यूपी में जनसंख्या नियंत्रण के लिए राज्य विधि आयोग ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक-2021 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। बढ़ती आबादी पर रोक लगाने के लिये इस ड्राफ्ट में कई प्रस्ताव रखे गये हैं। मुख्यमंत्री ने नई नीति जारी करते हुये कहा कि, पूरी दुनिया में बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि, जनसंख्या नियंत्रण के लिये जागरुकता जरूरी है। कई दशकों से बढ़ती आबादी पर चर्चा हो रही थी। सीएम ने कहा कि, नई नीति में समाज के सभी तबकों का ध्यान रखा गया है। 
इससे सभी के जीवन में खुशहाली आएगी। पिछले चार दशकों से इस पर चर्चा चल रही थी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, जनसंख्या नियंत्रण के लिये और प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती जन संख्या विकास में बाधा है। बता दें कि, इस ड्राफ्ट के मुताबिक, दो से अधिक बच्चे वाले व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। वह व्यक्ति सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा और न ही किसी स्थानीय निकाय का चुनाव लड़ सकेगा। आयोग ने 19 जुलाई तक जनता से राय मांगी है। दरअसल, ये कानून राज्य में दो बच्चों की पाॅलिसी को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन करता है। इस ड्राफ्ट में कहा गया है कि दो से अधिक बच्चे वाले व्यक्ति का राशन कार्ड चार सदस्यों तक सीमित होगा और वह किसी भी प्रकार की सरकारी सब्सिडी प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं होगा। कानून लागू होने के सालभर के भीतर सभी सरकारी कर्मचारियों और स्थानीय निकाय चुनाव में चुन हए जनप्रतिनिधियों को एक शपथपत्र देना होगा कि वो नियम का उल्लंघन नहीं करेंगे। शपथपत्र देने के बाद अगर वह तीसरा बच्चा पैदा करते हैं तो ड्राफ्ट में सरकारी कर्मचारियों का प्रमोशन रोकने और बर्खास्त करने तक की सिफारिश की गई है। हालांकि तीसरे बच्चे को गोद लेने पर रोक नहीं है। 
अधिकतम दो बच्चों की पाॅलिसी का पालन करने वाले और स्वैच्छिक नसबंदी करवाने वाले अभिभावकों को सरकार खास सुविधाएं देगी। ऐसे सरकारी कर्मचारियों को दो एक्स्ट्रा सैलेरी इंक्रीमेंट, प्रमोशन 12 महीने का मातृत्व या पितृत्व अवकाश, जीवनसाथी को बीमा कवरेज, सरकारी आवासीय योजनाओं में छूट, पीएफ में एंप्लायर काॅन्ट्रिब्यूशन बढ़ाने जैसी कई सुविधाएं मिलेगी। वहीं जिनके पास सरकारी नौकरी नहीं है, ड्राफ्ट में उन्हें पानी, बिजली, होम टैक्स, होम लोन जैसी कई सुविधाएं देने का प्रस्ताव है।

छत्तीसगढ़िया के सपनों को पूरा करने का कार्य शुरू

दुष्यतं टिकम               
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से प्रत्येक माह प्रसारित होने वाली ''लोकवाणी'' की 19वीं कड़ी में श्रोताओं से बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में भरपूर विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। यही वजह है कि प्रदेश में ढाई वर्ष में विकास का एक नया स्वरूप नजर आ रहा है। यहां हर छत्तीसगढ़िया के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य हो रहा है। 
इस तरह से ''ये बात है अभिमान की, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की'' के महत्वपूर्ण संकल्प के साथ हम ''नवा छत्तीसगढ़'' गढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज लोकवाणी में ''विकास का नया दौर'' विषय पर प्रदेशवासियों से बात-चीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पुरखों से लेकर नई पीढ़ी तक सबका भरपूर उत्साह है। यह खुशी की बात है कि इसे पूरा करने और उनके सपनों में रंग भरने का अवसर हमें मिला है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बात वहां से शुरू करना चाहता हूं। 
जहां से हमारे पुरखों डॉ. खूबचंद बघेल, पंडित सुन्दर लाल शर्मा, बैरिस्टर छेदीलाल, मिनीमाता, चंदूलाल चंद्राकर, पवन दीवान, डॉ. टुमन लाल, बिसाहू दास महंत, डॉ. राधा बाई, बी.आर. यादव, ठाकुर प्यारे लाल सिंह जैसे अनेक हमारे नेताओं ने, समाज सुधारकों ने, राजनेताओं ने, साहित्यकारों और कलाकारों ने पृथक छत्तीसगढ़ राज्य का सपना देखा था, इसके लिए संघर्ष किया था। वास्तव में यह भारत के नक्शे में सिर्फ एक अलग राज्य के रूप में एक भौगोलिक क्षेत्र की मांग नहीं थी, बल्कि इसके पीछे सदियों की पीड़ा थी। ये छत्तीसगढ़िया सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने की मांग थी। राज्य में हमारी सरकार द्वारा इसे पूरा करने का कार्य किया जा रहा है।

रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किएं

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड ने कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र रक्षा शिपयार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई निर्धारित की गई है।एडिशनल जनरल मैनेजर और डिप्टी मैनजर मेडिकल पद निश्चित अवधि के लिए हैं। नोटिस के अनुसार, “फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट में लगे कर्मचारी स्थायीता का दावा नहीं कर सकते हैं और उन्हें पदोन्नति के लिए नहीं माना जाएगा। 
हालांकि भर्ती के बाद में वैकेंसी की उपलब्धता, प्रदर्शन और संस्थान की मांग के मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाया जा सकता है।
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। साक्षात्कार अगस्त में आयोजित किया जा सकता है। हालांकि अभी तक डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

हादसा: 2 गाड़ियों के टकराने से 3 लोगों की मौत हुईं

नरेश राघानी                                
जयपुर। राजस्थान में झुंझुनूं जिले के मंडावा थाना क्षेत्र में दो गाड़ियों के आपस में टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार देर रात मंडावा थाना इलाके के गाड़जी का बास गांव के समीप हुआ। जिसमें झुंझुनूं से हेतमसर की तरफ से बोलेरो तथा मंडावा से कानसूजिया का बास की तरफ आ रही मार्शल गाड़ी आपस में टकरा गई। हादसे में हेतमसर निवासी तनवीर सिंह तथा कानसूजिया का बास निवासी इंद्राज जाट की मौके पर ही मौत हो गई। 
हादसे में कानसूजिया का बास निवासी विजेंद्र, तपेश तथा विनय घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन बाद में विजेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर मंडावा थानाधिकारी महावीर सिंह मौके पर पहुंचे और वाहनों को सड़कों से हटाकर आवागमन दुरूस्त कराया। पुलिस ने आज तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये।

इमारत ढहने से मरने वाले लोगों की संख्या-86 हुईं

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के सर्फसाइड शहर में इमारत ढहने की घटना में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है।
मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कावा ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, "मृतकों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। इनमें से 62 मृतकों की पहचान कर ली गई है। इमारत ढहने के बाद से 61 लोग अभी लापता हैं।"
इमारत ढहने की घटना के दो सप्ताह बाद भी तलाश एवं बचाव अभयान जारी है।

पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड उच्च स्तर पर स्थिर रहें

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। इससे पहले शनिवार को इनके दाम बढ़ाये गये थे।
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य आज 100.91 रुपये और डीजल की कीमत 89.88 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। पश्चिम बंगाल तथा अन्य चार राज्यों में चुनाव के बाद से इनके दाम तेजी से बढ़े हैं।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का मौजूदा क्रम 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.10 रुपये और डीजल की कीमत 72 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।
देश के अन्य शहरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई में पेट्रोल 106.93 रुपये और डीजल 97.46 रुपये प्रति लीटर मिला। 
चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.67 रुपये और डीजल की कीमत 94.39 रुपये रही। कोलकाता में पेट्रोल 101.01 रुपये और डीजल 92.97 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

विद्यालयों में छात्रों को बुलाकर पढ़ाने की इजाजत नहीं

अकांशु उपाध्याय                                                    नई दिल्ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में प्रशिक्षण और बैठक के उद्देश्य के लिए सभागार और सभा भवनों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन विद्यालयों में छात्रों को बुलाकर पढ़ाने की अभी इजाजत नहीं होगी। डीडीएमए द्वारा शनिवार को जारी आदेश में कहा गया कि स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में सभागारों और सभा भवनों का 50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्रशिक्षण तथा बैठक के उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे और ऑनलाइन या दूरस्थ शिक्षा की अनुमति होगी।
अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों और सेवाओं में सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, स्पा, थिएटर, मनोरंजन पार्क, राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्सव और इस तरह के अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर 19 अप्रैल को लागू किए गए लॉकडाउन के कारण इन पर प्रतिबंध लगाया गया था।
आदेश में कहा गया है कि दिल्ली मेट्रो समेत सार्वजनिक परिवहन को 50 प्रतिशत सीटों पर बैठाने की क्षमता के साथ चलाने की अनुमति जारी रहेगी। डीटीसी और क्लस्टर बसें भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगी। जिन गतिविधियों पर पाबंदी हैं। उन पर 26 जुलाई को सुबह पांच बजे तक प्रतिबंध जारी रहेगा।

बारिश के मौसम में गर्मा-गर्म व्यंजन खाने का मजा

बारिश के मौसम में चटपटे गर्मा-गर्म व्यंजन खाने का अपना ही मजा होता है। हालांकि इन्हें रोज या ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। लेकिन कभी-कभार तो खाया ही जा सकता है। इसलिए इस बार हम आपके लिए लेकर आए हैं मानसून स्पेशल चटपटी हॉट मैंगो रोल्स की रेसिपी। हॉट मैंगो रोल्स खाने में जितने स्वादिष्ट हैं। इसकी रेसिपी उतनी ही आसान है। इसे घर पर भी मिनटों में बना सकते हैं। 
हॉट मैंगो रोल्स के लिए सामग्री कद्दूकस किए हुए कच्चे आम : 250 ग्राम भुना जीरा : 1 टी स्पून हरे प्याज के पत्ते : 2 हरा धनिया : 1 टी स्पून उबले हुए आलू : 2 मैदा : 3 टेबल स्पून ब्रेड क्रंब्स : 1 कप हरी मिर्च : 2 लाल मिर्च : स्वादानुसार नमक : स्वादानुसार तेल : तलने के लिए यह है विधि कद्दूकस किए कच्चे आम को गरम पानी में 2 मिनट रखकर छान लें। पानी को अच्छी तरह निकाल दें। इस मिश्रण में नमक, मिर्च, आलू, हरा प्याज, हरा धनिया सभी को अच्छी तरह मिला लें। मैदे का घोल बना लें। 
ब्रेड क्रंब्स को प्लेट पर फैला दें। मिश्रण के रोल बनाएं। मैदे के घोल में रोल्स को डिप करके ब्रेड क्रंब्स में लपेट दें। कड़ाही में तेल गरम करें और रोल्स को सुनहरा होने तक तलें। मीठी या हरी चटनी के साथ परोसें। हॉट मैंगो रोल्स के साथ बारिश के मौसम का मजा लें।

24 घंटे में 41,506 नए संक्रमितों की पहचान हुईं

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 41,506 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। 895 मरीजों की मौत हुई है। इसके एक दिन पूर्व 42,766 नए मरीज और 1206 की मौत हुई थी। कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार कम होते ही राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। देश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम औए नियंत्रण के लिए युद्ध स्तर पर हरसंभव प्रयास जारी है। तेजी से जांच की जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक देशभर में शनिवार को 18,43,500 सैंपलों की जांच की गई। अब तक कुल 43,08,85,470 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

केंद्र की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर कसा तंज

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। केन्द्र की मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर तंज कसा है। राहुल ने ट्वीट किया है कि मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी ने वैक्सीन के संबंध में कहा था कि जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आईं। 
इस ट्वीट के जवाब में डॉ. हर्षवर्धन ने पलटवार किया था। हर्षवर्धन ने कहा था कि जुलाई में वैक्सीन की उपलब्धता पर मैंने आंकड़े पेश किए, राहुल गांधी की समस्या क्या है? क्या वो पढ़ते नहीं हैं? क्या वो समझते नहीं हैं? अहंकार और अज्ञानता के वायरस का कोई टीका नहीं है, कांग्रेस को अपने नेतृत्व पर विचार करना चाहिए।

आरबीआई ने बैंक कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। अगर आप बैंक में काम करते है तो आपके लिए बड़ी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब बैंक कर्मियों को सरप्राइज लीव दी जाएगी वो भी एक या दो नहीं बल्कि पूरी 10 लीव मिलेगी। आरबीआई ने कहा कि जो बैंक कर्मचारी ट्रेजरी और करेंसी चेस्ट समेत संवेदनशील पदों पर काम करते हैं। उन्हें हर साल कम से कम 10 दिन का सरप्राइज लीव मिलेगा। अचछी बात ये है कि यह छुट्टी उन्हें बिना किसी सूचना के अचानक दी जाएगी।आरबीआई ने ग्रामीण विकास बैंक और सहकारी बैंक समेत बैंकों को भेजी सूचना में विवेकपूर्ण जोखिम प्रबंधन उपाय के तहत अप्रत्याशित अवकाश देने की नीति तैयार करने को कहा है। इन छुट्टियों के दौरान कर्मियों को आंतरिक/कॉरपोरेट ईमेल को छोड़कर कोई काम नहीं करना होगा।
बैंक कर्मचारियों के पास सामान्य प्रयोजन से आंतरिक/कॉरपोरेट ईमेल की सुविधा उपलब्ध होती है। बता दें कि पहले भी आरबीआई ने अप्रैल 2015 में इस मुद्दे पर अपने पहले के दिशानिर्देश में ऐसे अवकाश के लिए दिनों की संख्या स्पष्ट नहीं की थी।
लेकिन 23 अप्रैल 2015 के परिपत्र को निरस्त कर दिया। बैंकों से उनके निदेशक मंडल बोर्ड की अनुमोदित नीति के अनुसार संवेदनशील पदों की सूची तैयार करने और समय-समय पर सूची की समीक्षा करने के लिए कहा गया है। इसके लिए 6 महीने का समय दिया गया है।

करंट लगने से 1 ही परिवार के 6 लोगों की मौंत हुईं

मनोज सिंह ठाकुर               
छतरपुर। जिले में करंट लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। ये लोग घर में बने पानी के टैंक को साफ कर रहे थे, इसी दौरान वे लोग बिजली के करंट की चपेट में आ गए और छह लोगों की जान चली गई। वहीं, हादसे में एक व्यक्ति घायल है। जिसका इलाज चल रहा है।
यह हादसा छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव महुआ झाला का है। 
जहां रहने वाले अहिरवार परिवार के लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल, टैंक खोलने के लिए घर के एक सदस्य टैंक में उतरा। जिसे करंट लगा। उसे बचाने के लिए घर का दूसरा सदस्य उतरा। इसी तरह से एक-दूसरे को बचाने के लिए टैंक में लोग उतरते रहे और छह की मौत हो गई है।
पुलिस अधिकारी सीताराम अवास्य ने बताया जा रहा है कि टैंक में से पानी निकालने के लिए लाइट की व्यवस्था की गई थी। इसकी वजह पानी में करंट आ गया है। मरने वालों में लक्षमण अहिरवार, शंकर अहिरवार, मिलन अहिरवार, नरेंद्र, रामप्रसाद और विजय शामिल है। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डायल 100 की मदद से मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।

50 राजनयिकों और सुरक्षा कर्मियों को वापस बुलाया

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान में सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति और कंधार के आस-पास के नए इलाकों पर तालिबाल के कब्जे के मद्देनजर इस दक्षिणी अफगान शहर में अपने वाणिज्य दूतावास से करीब 50 राजनयिकों और सुरक्षा कर्मियों को वापस बुला लिया है। इस संबंधी जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कर्मियों के एक समूह समेत भारतीय राजनयिकों, अधिकारियों और अन्य कर्मियों को स्वदेश लाने के लिए भारतीय वायुसेना के एक विशेष विमान को शनिवार को भेजा गया। क्षेत्र में कई अहम इलाकों पर तालिबान के तेजी से कब्जा जमाने और पश्चिम अफगानिस्तान में सुरक्षा की बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर भारत ने कंधार में वाणिज्य दूतावास अस्थायी रूप से बंद करने का कदम उठाया है।
काबुल में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को कहा था कि कंधार और मजार-ए-शरीफ में दूतावास और वाणिज्य दूतावासों को बंद करने की कोई योजना नहीं है। दो दिन पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह अफगानिस्तान में बिगड़ती स्थिति और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर इसके प्रभाव को लेकर नजर रखे हुए है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ”हम स्थिति के अनुसार कदम उठाएंगे।” अफगानिस्तान में करीब दो दशक तक अपने सैनिकों की मौजूदगी के बाद अमेरिका अगस्त अंत तक अपने सुरक्षा बलों की वापसी की प्रक्रिया पूरा करना चाहता है। वहीं, अमेरिकी सुरक्षा बलों की वापसी के बीच पिछले कुछ सप्ताह से अफगानिस्तान में कई आतंकवादी हमले हुए हैं।
क्षेत्र में हिंसा बढ़ने के मद्देनजर कम से कम दो विदेशी मिशन ने उत्तरी बाल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में अपना संचालन बंद कर दिया है। अफगानिस्तान में बिगड़ती स्थिति को लेकर भारत में बढ़ती चिंताओं के बीच, अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुंदजे ने मंगलवार को विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला को अफगानिस्तान में स्थिति से अवगत कराया। भारतीय दूतावास ने अफगानिस्तान की यात्रा करने वाले, वहां रहने और काम करने वाले सभी भारतीयों से पिछले हफ्ते कहा था कि वे अपनी सुरक्षा के संबंध में पूरी सावधानी बरतें और देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर सभी प्रकार की गैर-जरूरी यात्रा से बचें। एक परामर्श में दूतावास ने कहा कि अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति ”खतरनाक” बनी हुई है और आतंकवादी समूहों ने नागरिकों को निशाना बनाने सहित कई खतरनाक हमले किए हैं और भारतीय नागरिकों को अपहरण का अतिरिक्त ”गंभीर खतरा” है। भारत अफगानिस्तान के नेतृत्व, स्वामित्व और नियंत्रण वाली एक राष्ट्रीय शांति और सुलह प्रक्रिया का समर्थन करता रहा है।
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमार ने मार्च में भारत का दौरा किया था। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें शांतिपूर्ण, संप्रभु और स्थिर अफगानिस्तान के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता से अवगत कराया था।

'जीरे' का पानी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद

भारत में जीरे का इस्तेमाल खूब किया जाता है। यहां हर घर की रसोई में आपको जीरा मिल जाता है। यह फाइबर, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक और मैग्नीशियम जैसे खनिजों और विटामिन-ए, बी, सी और ई जैसे विटामिन से भरपूर होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसका इस्तेमाल सिर्फ खाना पकाने के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक और औषधीय गुणों के कारण पारंपरिक और आयुर्वेदिक औषधियों में भी जीरे का महत्व बहुत है। इसके बीजों को मोटापे और डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में प्रभावी माना गया है। इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने और एनीमिया की समस्या को दूर करने में भी जीरा बहुत उपयोगी है। इसी तरह जीरे का पानी भी सेहत को लाभ पहुंचाता है।

वजन घटाने में है सहायक

मोटापा या वजन कम करने के लिए जीरे का पानी एक बेहतरीन विकल्प है। विशेषज्ञ कहते हैं कि नियमित रूप से सुबह खाली पेट अगर जीरे के पानी का सेवन किया जाए, तो इससे वजन तेजी से कम होता है। इसका प्रभाव महज कुछ ही दिनों में दिखने लगता है।

शुगर लेवल करता है नियंत्रित

आयुर्वेद के मुताबिक, जीरे में मधुमेह रोधी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में जीरे का पानी शुगर लेवल (शर्करा का स्तर) को नियंत्रित करने में उपयोगी हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए नियमित रूप से जीरे के पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इससे पहले आपको डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

पाचन को बनाता है बेहतर

अपच, पेट फूलना और पेट दर्द जैसे पाचन संबंधी विकारों के उपचार के लिए जीरा एक बेहतरीन औषधी है। यह पाचन को बेहतर और मजबूत बनाता है। इसके अलावा जीरे के पानी को आंतों के लिए अच्छा माना जाता है। यह आंतों को स्वस्थ रखता है।

कैसे बनाएं जीरे का पानी ?

जीरे का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच जीरा लें और उसे एक गिलास पानी में भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें। फिर सुबह उठकर उस पानी को छानकर पी लें। इसके लिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करें तो यह ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

ट्विटर ने विनय को शिकायत अधिकारी नियुक्त किया

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। ट्विटर ने विनय प्रकाश को भारत के लिए निवासी शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी की वेबसाइट पर यह सूचना डाली गई है। भारत में नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों का अनुपालन करने में विफल रहने की वजह से ट्विटर लगातार विवादों के घेरे में थी। नए आईटी नियमों के तहत 50 लाख से अधिक प्रयोगकर्ताओं वाली सोशल मीडिया कंपनियों को तीन महत्वपूर्ण नियुक्तियांं। मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल अधिकारी और शिकायत अधिकारी की नियुक्ति करने की जरूरत है। ये तीन अधिकारी भारत के निवासी होने चाहिए। ट्विटर की वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार विनय प्रकाश कंपनी के निवासी शिकायत अधिकारी (आरजीओ) हैं।

देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। लेकिन राहत की बाद यह रही, कि इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या वायरस की चपेट में आने वाले लोगों से थोड़ी अधिक रही तथा मौतों का आंकड़ा एक बार फिर हजार के नीचे आ गया। 
इस बीच शनिवार को 37 लाख 23 हजार 267 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 37 करोड़ 57 लाख 70 हजार 291 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40,611 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ आठ लाख 36 हजार 327 हो गया है। इस दौरान 41हजार 526 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 99 लाख 75 हजार 064 हो गयी है। सक्रिय मामले 915 घटकर चार लाख 54 हजार 118 हो गये हैं। 
इसी अवधि में 895 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख आठ हजार 040 हो गया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-330 (साल-02)
2. सोमवार, जुलाई 12, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:38, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै., अधिकतम-39+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...