रविवार, 11 जुलाई 2021

'जीरे' का पानी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद

भारत में जीरे का इस्तेमाल खूब किया जाता है। यहां हर घर की रसोई में आपको जीरा मिल जाता है। यह फाइबर, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक और मैग्नीशियम जैसे खनिजों और विटामिन-ए, बी, सी और ई जैसे विटामिन से भरपूर होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसका इस्तेमाल सिर्फ खाना पकाने के लिए ही नहीं किया जाता है, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक और औषधीय गुणों के कारण पारंपरिक और आयुर्वेदिक औषधियों में भी जीरे का महत्व बहुत है। इसके बीजों को मोटापे और डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में प्रभावी माना गया है। इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाने और एनीमिया की समस्या को दूर करने में भी जीरा बहुत उपयोगी है। इसी तरह जीरे का पानी भी सेहत को लाभ पहुंचाता है।

वजन घटाने में है सहायक

मोटापा या वजन कम करने के लिए जीरे का पानी एक बेहतरीन विकल्प है। विशेषज्ञ कहते हैं कि नियमित रूप से सुबह खाली पेट अगर जीरे के पानी का सेवन किया जाए, तो इससे वजन तेजी से कम होता है। इसका प्रभाव महज कुछ ही दिनों में दिखने लगता है।

शुगर लेवल करता है नियंत्रित

आयुर्वेद के मुताबिक, जीरे में मधुमेह रोधी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में जीरे का पानी शुगर लेवल (शर्करा का स्तर) को नियंत्रित करने में उपयोगी हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए नियमित रूप से जीरे के पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इससे पहले आपको डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

पाचन को बनाता है बेहतर

अपच, पेट फूलना और पेट दर्द जैसे पाचन संबंधी विकारों के उपचार के लिए जीरा एक बेहतरीन औषधी है। यह पाचन को बेहतर और मजबूत बनाता है। इसके अलावा जीरे के पानी को आंतों के लिए अच्छा माना जाता है। यह आंतों को स्वस्थ रखता है।

कैसे बनाएं जीरे का पानी ?

जीरे का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच जीरा लें और उसे एक गिलास पानी में भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें। फिर सुबह उठकर उस पानी को छानकर पी लें। इसके लिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करें तो यह ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...