रविवार, 11 जुलाई 2021

देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। लेकिन राहत की बाद यह रही, कि इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या वायरस की चपेट में आने वाले लोगों से थोड़ी अधिक रही तथा मौतों का आंकड़ा एक बार फिर हजार के नीचे आ गया। 
इस बीच शनिवार को 37 लाख 23 हजार 267 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 37 करोड़ 57 लाख 70 हजार 291 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40,611 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ आठ लाख 36 हजार 327 हो गया है। इस दौरान 41हजार 526 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 99 लाख 75 हजार 064 हो गयी है। सक्रिय मामले 915 घटकर चार लाख 54 हजार 118 हो गये हैं। 
इसी अवधि में 895 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख आठ हजार 040 हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...