शुक्रवार, 12 जनवरी 2024

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन 

गोपीचंद 
नासिक। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज(रजि0) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन नासिक (महाराष्ट्र) में हुआ। जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिलबाग सिंह सैनी जी द्वारा की गई वंही मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोर कमेटी के चेयरमैन श्री दिनेश सैनी जी भी उपस्थित रहे। बैठक संयोजन का कार्य राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री पी0एम0सैनी, महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय राउत, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सुजाता इल्लवे, प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री उपेश कनाडे, श्रीमती वर्षा नाथ व प्रदेश पदाधिकारियों के संयुक्त सहयोग से किया गया। 
इस दौरान विभिन्न प्रदेशों से आये हुए राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों को  सम्मानित करने का कार्य किया गया। बैठक का संचालन करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव(संगठन) राजकुमार सैनी ने बैठक एजेंडा सभी के समक्ष रखते हुए इसके अंतर्गत पूर्व बैठक कार्यवाही की समीक्षा करते हुए संगठन सदस्यता, प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा जिला कार्यकारिणी के गठन, 11 अप्रैल महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती, 03 जनवरी माता सावित्रीबाई फुले जयंती मनाने, लोकसभा व राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव बारे विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए: 
1. 11 अप्रैल 2024 महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती  को बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी।
2. इस वर्ष राष्ट्रीय महिला संसद का आयोजन किया जाएगा जिसकी रूपरेखा तैयार करके योजना पर कार्य महिला इकाई द्वारा किया जायेगा, और राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सैनी निवर्तमान विधायक इसके लिए योजना प्रबंधन का कार्य देखेंगी।
3. इसी वर्ष युवा इकाई के द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री प्रदीप सैनी इसके लिए योजना प्रबंधन का कार्य देखेंगे। 
4. जनवरी महा के अंत तक सभी इकाइयों के (युवा,महिला व मुख्य) प्रदेश अध्यक्ष अपने अपने प्रदेशों की जिला इकाई, कम से कम 100 व्यवसायियों के ब्यौरा सूची भेजने का कार्य करेंगे।
5. 03 जनवरी को महिला शिक्षिका दिवस घोषित करने व महिला शिक्षण संस्थानों में उनकी मूर्ति स्थापित करने का प्रयास प्रदेश/जिला इकाइयों के द्वारा किया जायेगा है। 
6. लोकसभा चुनावों के अंतर्गत सभी प्रदेश अध्यक्ष अपने अपने प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले लोगों का ब्यौरा राष्ट्रीय टीम को सौंपने का कार्य करेंगे।
7. जिन प्रदेशों में प्रभारियों की नियुक्ति के बाद उन्हें कार्य करने में असुविधा हो रही है, वहां पर शीघ्र बदलाव करके प्रदेश कार्य को गति प्रदान करने का कार्य किया जायेगा।
8. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 01 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर लगातार त्रैमासिक  बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों/सदस्यों के स्थान पर उसी प्रदेश से अन्य किसी को उनका स्थान देने का प्रस्ताव पारित किया गया। 
9. जिन पदाधिकारियों ने रशीद बुक लेने उपरान्त तीन मास से भी अधिक का समय बीतने पर भी रशीद व राशि जमा नही कराई है, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उस पर आगे की कार्यवाही हेतु अमल में लाए।
इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश इकाई के द्वारा प्रदेश इकाई का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रदान करने का कार्य किया गया, और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री प्रदीप सैनी जी के द्वारा श्री गोपी चन्द सैनी को उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष  की जिम्मेदारी की घोषणा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...