गुरुवार, 25 जनवरी 2024

आज देश में मनाया जाएगा 75वां 'गणतंत्र दिवस'

आज देश में मनाया जाएगा 75वां 'गणतंत्र दिवस' 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है। जो हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2024 में भारत 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर विदेश से खास मेहमानों को आमंत्रित किया जाता है। इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे। देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ का नज़ारा इस दिन बेहद खास होता है। कर्तव्य पथ पर देश की अखंडता,विविधता में एकता और सैन्य ताकत की झलक देखने को मिलेती है। गणतंत्र दिवस समारोह को स्कूलों से लेकर कॉलेज और सरकारी संस्थानों में सेलिब्रेट किया जाता है।
गणतंत्र दिवस उस दिन की याद दिलाता है, जब भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था। इसे 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा बनाया और अपनाया गया था। हमें गर्व होना चाहिए कि हम भारतीय हैं। हम उस देश के वासी है जिस देश में सब धर्मों को सम्मान दिया जाता है, किसी के साथ भेदभाव नहीं होता। हम उस देश में रहते है जिसका संविधान पुख़्ता है, जो किसी धर्म के साथ अन्याय नहीं होने देता।

स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया

स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया 

सीखने सिखाने की प्रक्रिया में स्मार्टफोन होगा बहुत सहायक– प्राचार्य

कौशाम्बी। महामाया राजकीय महाविद्यालय कौशाम्बी में 25 जनवरी को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लाल बहादुर पूर्व विधयाक और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 अरविंद कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि लाल बहादुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किये जा रहे है। हमारा युवा उस तकनीक से कंधा से कंधा मिलाकर चले। स्मार्टफोन से छात्र, छात्राओ को ऑनलाइन कक्षाओं को लेने अपने विषय की समाग्री को प्राप्त करने और अन्य उपयोगी लाभ प्राप्त होंगे। कार्यक्रम में शिवप्रताप मौर्य युवामोर्चा पदाधिकारी ने कहा कि छात्रों को अपने भविष्य के प्रति सावधान रहना होना कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 अरविंद कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार समय- समय पर अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश के जन सामान्य को लाभान्वित करती रही है। उन्ही योजनाओं में एक  योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत  युवाओं को स्मार्टफोन प्रदान किया जा रहा है। निश्चित रूप से स्मार्टफोन आज के समय की  मांग है। छात्र छात्राएं अपने  शिक्षा को रोटी- रोजगार से जोड़ने में सफल हो। 
देश दुनिया के नए ज्ञान- विज्ञान से कनेक्ट रहे और सीखने सिखाने की प्रक्रिया में स्मार्टफोन बहुत सहायक होगा कुल 71 छात्र, छात्राओ को स्मार्टफोन प्राप्त हुए। कार्यक्रम का संचालन  स्मार्टफोन नोडल अधिकारी डॉ0 अजय कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ0 अनिल कुमार, डॉ0 रीता दयाल, डॉ0 पवन कुमार, डॉ0 तरीत अग्रवाल, डॉ0 नीलम बाजपेयी, डॉ0 भावना केसरवानी, डॉ0 सन्तोष कुमार, डॉ0 आनन्द कुमार डॉ0 शैलेश मालवीय डॉ0 रमेश चन्द्र डॉ0 नीरज कुमार सिंह एवम कमर्चारी तथा छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।
गणेश साहू

मतदाता जागरूकता एवं मार्च अभियान चलाया

मतदाता जागरूकता एवं मार्च अभियान चलाया

अटेवा के नेतृत्व में पेंशन मार्च को शिक्षकों सफाई कर्मियों ने दिया समर्थन

कौशाम्बी। प्रदेश नेतृत्व विजय कुमार बंधु एवं डॉ नीरज पति त्रिपाठी के आवाहन पर 25 जनवरी को मतदाता जागरूकता एवं पेंशन मार्च अभियान चलाया गया। वर्तमान ऐतिहासिक कालजई निजीकरण समाप्त करने एवं ओ पी यस बहाली के आंदोलन के समर्थन में सैकड़ो शिक्षक अपने समस्त संघों,सफाई कर्मचारियों के जिलाध्यक्ष राजकपूर अपने समस्त कार्यकारिणी के साथ शामिल होकर अटेवा के नेतृत्व में पेंशन मार्च को समर्थन दिया। साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पुरानी पेंशन के पक्ष में मतदाताओं से वोट करने का आह्वाहन किया। 
पेंशन मार्च डायट मैदान मंझनपुर कौशांबी से विकास भवन होते हुए गोल चौराहे से वापस आकर डायट मैदान पर एकत्रित हुए जिसमें जिला महामंत्री सतीश शर्मा ने 28 /1 /2024 को ट्विटर अभियान तथा 4 /2/ 2024 को लखनऊ में रन फ़ॉर ओ पी यस के बारे में बताया। जिला मंत्री रमेश चंद्र सेन ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा 35-40 वर्ष भी सेवा देने पर भी पुरानी पेंशन नही दी जाती जबकि सांसदों व विधायकों को कम अवधि की सेवा में भी पेंशन दी जाती है, यह एक छलावा है।
अटेवा के जिला संयोजक कुशल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जब सांसद थे तब कर्मचारियों के समर्थन में पेंशन दिए जाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र प्रेषित करते थे जबकि अब सत्ता हांथ में होने पर कर्मचारियों को भुलाकर सुग्रीव की तरह सत्ता अहंकार में डूबे हुए हैं। सभी कर्मचारियों ने निजीकरण समाप्ति और पुरानी पेंशन बहाली हेतु हुँकार भरी।अटेवा कार्यकारणी के जिला कोषाध्यक्ष धीरज सिंह,जिला सह संयोजक राजेन्द्र सिंह, नयन सिंह, संगठन मंत्री विनोद यादव, इकबाल अली , कर्ण सिंह, आईटी सेल प्रभारी आशीष कुमार सिंह,जिला मीडिया प्रभारी अंकित श्रीवास्तव , सिराथू से ब्लाक महामंत्री रामू सिंह,यतेंद्र सिंह, मंझनपुर ब्लॉक मंत्री संदीप कुमार चौधरी, मूरतगंज से भार्गव यादव , सरसवां ब्लॉक से पंकज सिंह ,चायल ब्लॉक से संयोजिका रचना सिंह सहित हजारों शिक्षक कर्मचारियों ने भाग लिया।
शशिभूषण सिंह

लोकसभा निर्वाचन के लिए विशेष एप तैयार किया

लोकसभा निर्वाचन के लिए विशेष एप तैयार किया

9 लाख 70 हजार मतदाताओं को एक क्लिक पर मिलेगी बूथ लोकेशन, बागपत में डीएम ने लॉन्च किया स्वीप एप

बागपत के डीएम जेपी सिंह की पहल पर लोकसभा निर्वाचन 2024 में ई गवर्नेंस का होगा प्रयोग

मतदाताओं का सारथी बनेगा स्वीप एप, एक ही क्लिक पर मतदान संबंधी मिलेगी जानकारी, जिलाधिकारी ने किया लॉन्च

अनोखी पहल: शून्य निवेश में बनाया एप, लोकसभा चुनाव में लाखों को दिखायेगा बूथ की राह

गोपीचंद 
बागपत। जिला प्रशासन बागपत ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए विशेष एप तैयार किया है। गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट लोक मंच पर आयोजित कार्यक्रम में जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्वीप बागपत एप लॉन्च किया। एप के लॉन्च होने से जिले के 970210 मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया जानने और अपने बूथ लोकेट करने में आसानी होगी।
स्वीप बागपत 2024 क्यूआर कोड आधारित एप के माध्यम से मतदाताओं को एक क्लिक पर बूथ लोकेशन, हेल्पलाइन नंबर, वेबसाइट आदि की जानकारी मिलेगी। जिलाधिकारी ने एप का विमोचन किया और लोगों से एप का प्रयोग करने की अपील की। स्वीप बागपत एप की विशेषता यह है कि यह शून्य निवेश पर बनाया गया और इसको 24 घंटे के रिकॉर्ड टाइम में पूरा किया गया। 
स्वीप बागपत एप, लिंक एवं क्यूआर कोड आधारित है यानि इसको इंस्टॉल किए बिना ही प्रयोग किया जा सकता है। यह सूचना संचार प्रौद्योगिकी आधारित तकनीक पर बनाया गया। एप का निर्माण नेहरू युवा केन्द्र बागपत की टीम द्वारा किया गया जिसमें जिलाधिकारी जेपी सिंह के मार्गदर्शन में जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी और युवा स्वयंसेवक अमन कुमार द्वारा एप बनाया गया।
इस अवसर पर एडीएम पंकज वर्मा, एसडीएम निकेत वर्मा, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मानवेंद्र सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी अमित त्यागी, उपनिदेशक कृषि दुर्विजय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, बीएसए आकांक्षा रावत आदि मौजूद रहे।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का रोड शो शुरू

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का रोड शो शुरू 

नरेश राघानी 
जयपुर। जयपुर में प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का रोड शो शुरू। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के जयपुर पहुंचने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से विशेष विमान से जयपुर हवाई अड्डा पहुंचे जहां राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद पीएम मोदी सीधे जंतर मंतर पहुंचे जहां उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। दोनों नेता महाराजा सवाई जय सिंह द्वारा स्थापित प्रसिद्ध सौर वेधसाला जंतर मंतर का दौरा कर रहे हैं। दोनों नेता इससे जुड़ी जानकारी हासिल कर रहे हैं। यूनेस्को ने वर्ष 2010 में इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के तहत आज गुरुवार को जयपुर पहुंच गए हैं। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम भजनलाल शर्मा और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनका स्वागत किया। मैक्रों इस साल गणतंत्र दिवस परेड के चीफ गेस्ट हैं। भारत-फ्रांस के बीच रिश्तों को और मजबूत करने को लेकर मैक्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे। इतना ही नहीं, कुछ ही देर में वह राजस्थान की राजधानी जयपुर में रोड शो भी करेंगे। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति जयपुर की अलग-अलग जगहों का दौरा कर रहे हैं।

पुलिस ने ब्लैक स्पॉट कछुए बरामद किए

पुलिस ने ब्लैक स्पॉट कछुए बरामद किए 

अश्वनी उपाध्याय 
गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने तस्करी कर लाए गए ब्लैक स्पॉट कछुए बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौजूद रही। इस मामले में पुलिस ने एक तस्कर भी गिरफ्तार किया है। यह कछुए सिर्फ ब्रह्मपुत्र और गंगा नदी में मिलते हैं। वहां से इनको तस्करी करके दिल्ली-एनसीआर लाया जाता है।
लोग इन कछुओं को घर में वास्तु और सजावट के लिए रखते हैं। गाजियाबाद में पीपल फॉर एनिमल की मुखबिरी के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने एक तस्कर प्रमोद को गिरफ्तार किया। उसके पास से ब्लैक स्पॉट कछुए बरामद हुए हैं। टीम ने प्रमोद को फोन करके कछुए खरीदने की बात करी तो प्रमोद 6 कछुए लेकर थाना नंदग्राम क्षेत्र में आ गया।
पीपल फॉर एनिमल की टीम ने वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना पहले ही दे दी थी। पीपल फॉर एनिमल के मुताबिक यह कछुए वन जीव संरक्षण अधिनियम 1972 वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट शेड्यूल एक के अंतर्गत आते हैं। इन्हें रखना, खरीदना, बेचना गैरकानूनी है। लोग इनका घर में वास्तु और सजावट के लिए इस्तेमाल करते हैं।
यह कछुए सिर्फ ब्रह्मपुत्र या गंगा नदी में मिलते हैं। वहां से भारी मात्रा में तस्करी करके इनको दिल्ली-एनसीआर में बेचा जाता है। नंदग्राम एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, एक तस्कर प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है।

नमो नवमतदाता सम्मेलन में प्रतिभाग किया: सीएम

नमो नवमतदाता सम्मेलन में प्रतिभाग किया: सीएम 

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी नव मतदाताओं से अपील की कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और सबको मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट का सबसे अधिक महत्व होता है। मतदाता ही देश के भाग्य विधाता हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की सबसे अहम भूमिका होगी।
मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। जो मताधिकार के प्रयोग के लिए योग्य हो चुके हैं, अपना पंजीकरण कर मतदान करने का अधिकार लें। मतदान करने का पवित्र कार्य सभी को करना चाहिए। हमारी सोच होनी चाहिए कि पहले मतदान, फिर जलपान। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है, इसके परिणामस्वरूप मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं। हमारे युवाओं को भी स्कूल, कॉलेजों, संस्थानों और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने होंगे।
इस अवसर पर विधायक श्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार श्री किरण चौधरी, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता, भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशांक रावत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री गौरव कौशिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...