शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2020

छत्तीसगढ़ः सीएम भूपेश ने दिया बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ः सीएम भूपेश बघेल का बड़ा छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान- मरवाही उपचुनाव और अमित जोगी को लेकर कहीं ये बात 


रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने मरवाही को कांग्रेस की परंपरागत सीट बताते हुए यहां कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को पक्का बताया है। सीएम बघेल ने मरवाही रवाना होने से पहले ये बयान दिया है। उनके मुताबिक पिछले 15 सालों में मरवाही की अनदेखी की गई जिसके कारण मरवाही विकास से वंचित रहा। मरवाही में विधायकों की ड्यूटी पर भी सीएम बघेल ने बयान दिया है। उनके मुताबिक उपचुनाव होता है तो सबकी ड्यूटी लगती है। ये एक प्रक्रिया है जिसका पालन करना होता है। सीएम बघेल मरवाही में कांग्रेस के सामने कोई चुनौती नहीं देखते। हालांकि चुनाव को चुनाव की तरह लड़ने में विश्वास रखते हैं। मरवाही जाने के दौरान सीएम बघेल ने जोगी परिवार पर तंज कसते कहा कि केवल वैध एसटी प्रमाण पत्र वाले ही चुनाव लड़ेंगे।               


बच्चें को अगवा कर मंगवा रहे थे भीख, अरेस्ट

पति-पत्नी बच्चे का अपहरण करके मंगवा रहे थे। भीख, फिर एक दिन।


नई दिल्ली। शाखा की मानव-तस्करी विरोधी इकाई ने दक्षिण पूर्वी दिल्ली में पुलिस ने दंपत्ति (पति-पत्नी) को एक बच्चे का अपहरण करने और फिर उससे भीख मंगवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक बच्चे का अपहरण भीख मंगवाने के लिए किया गया था। जामिया नगर के बटला हाउस की आसिया खातून ने 3 अक्टूबर को अपनी डेढ़ साल की बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दी थी। उसने बताया कि 2 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे, उसकी बेटी सड़क पर कुछ बच्चों के साथ खेलते हुए लापता हो गई थी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि बच्चा मंगलवार को मोहम्मद अली और जहानारा के साथ जामिया नगर में जोगाबाई एक्सटेंशन में पाया गया था। डीसीपी ने कहा पूछताछ के दौरान दंपत्ति ने कहा कि बच्चे से भीख मंगवाने के लिए अपहरण कर लिया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की मानव-तस्करी विरोधी इकाई ने साल 2020 में लापता या अपहृत 1,004 लोगों को बचाया है। इनमें से 102 नाबालिग लड़के थे। और 107 नाबालिग लड़कियां थीं।                


भारत ने चीन को फिर दिया बड़ा झटका

चीन को बड़ा झटका, मोदी सरकार ने उठाया ये कदम।


बीजिंग। सरकार ने रेफ्रिजरेंट्स के साथ आने वाले एयर कंडीशनर (एसी) के आयात पर पाबंदी लगा दी है। घरेलू मैन्युफक्चरिंग को बढ़ावा देने और गैर-जरूरी सामानों के आयात में कमी लाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे चीनी कारोबारियों को बड़ा झटका लगेगा गौरतलब है। कि देश में एसी का बाजार करीब 40 हजार करोड़ रुपये का है। भारत अपनी एसी की जरूरत का करीब 28 फीसदी आयात चीन से करता है। कई मामलों में तो एसी के 85 से 100 फीसदी कम्पोनेंट आयात किए जाते हैं। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा, 'रेफ्रिजरेंट्स के साथ एयर कंडीशनर के आयात को लेकर नीति संशोधित की गई है। इसके तहत इसे मुक्त श्रेणी से हटाकर प्रतिबंधात्मक सूची में डाला गया है। स्प्लिट और विंडो या अन्य सभी तरह के एयरकंडीशनर के आयात पर रोक लगायी गई है। भारत में कई विदेशी कंपनियों ने अपने प्लांट लगा रखे हैं। उनके कारोबार पर इसका असर नहीं होगा। जुलाई महीने में भारत सरकार ने रंगीन टेलीविजन सेट के आयात पर बैन लगा दिया था। चीन से बड़े पैमाने पर कलर टीवी भारत मंगाए जाते थे। लेकिन सरकार ने उसपर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। जून में सरकार ने कार, बसों और मोटरसाइकिल में उपयोग होने वाले नये न्यूमैटिक टायर के आयात पर पाबंदी लगाई थी। गौरतलब है। कि सीमा पर चीनी सेनाओं की हरकतों के बाद देश में चीन के खिलाफ एक माहौल बन गया है। टिक टॉक, वी चैट समेत चीनी ऐप्स बंद करने का फैसला लिया गया। यही नहीं भारत में चीनी कंपनियों को मिले कई टेंडर कैंसिल कर दिए गए।                             


पुलिस ने आरोपी को भागने में की मदद

बलिया हत्याकांडः मृतक के भाई का गंभीर आरोप पुलिस ने आरोपी को भागने में की मदद।


संदीप मिश्र


बलिया। हत्याकांड पर मृतक के भाई ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई का कहना है। कि जब धीरेंद्र प्रताप और उसके लोग पत्थरबाजी और फायरिंग कर रहे थे। तो पुलिस उनको बचाने का प्रयास कर रही थी। और मृतक पक्ष के लोगों को पीटकर भगा रही थी। यही नहीं मृतक के भाई ने यह भी आरोप लगाया है। कि वारदात के बाद पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ लिया था। लेकिन बाद में उसे भीड़ से बाहर ले जाकर छोड़ दिया। बता दें कि बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में 15 अक्टूबर को दोपहर बाद पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात उस वक्त हुई जब कोटा की दुकान के लिए एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में गांव में खुली बैठक चल रही थी। इस मामले का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह है। जो अभी तक फरार है। धीरेंद्र प्रताप सिंह बलिया के बेरिया से बीजेपी के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह का करीबी बताया जाता है। इस वारदात में गोली लगने से दुर्जनपुर पुरानी बस्ती निवासी 46 साल के जयप्रकाश उर्फ गामा पाल की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। घटना में ईंट पत्थर और लाठी डंडे चलने से तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। कोटे की दुकान पर हुई लड़ाई मृतक जयप्रकाश पाल के भाई तेजबिहारी पाल ने बताया कि कोटे की दुकान को लेकर दो प्रत्याशी लड़ रहे थे। और वह बाहर से आदमी लेकर आए और एसडीएम साहब ने कहा कि जो लोग यहां के हैं। वही यहां रहेंगे हम उनसे प्रमाण प्रूफ लेंगे, नहीं तो उसको लाइन से बाहर निकाल देंगे। जयप्रकाश पाल ने कहा कि प्रमाण पत्र मांगने पर कुछ लोग नाराज हो गए और एसडीएम से बहस करने लगे। आधा घंटा बाद लोग भागने लगे बलिया में फायरिंग के दौरान मची भगदड़ इसी दौरान धीरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े लोग ईंट पत्थर और गोली चलाने लगे उन्होंने कहा कि करीब करीब 15-20 फायर हुआ. उसमें एक बाहरी बदमाश है। उसे हम पहचानते नहीं हैं। एक अजय सिंह नाम का व्यक्ति फायर कर रहा था। पीड़ित का दावा है। कि धीरेन्द्र प्रताप हमारे भाई को गोली मार दिया आर्मी से रिटायर है। मुख्य आरोपी पुलिस के मुताबिक आरोपी धीरेन्द्र प्रताप सिंह आर्मी से रिटायर है। और विधायक सुरेंद्र सिंह के साथ में रहता है। जयप्रकाश पाल का आरोप है। कि वहां दस पुलिस के लोग थे। 2 महिला पुलिस भी थी। पुलिस आरोपियों को बचा रही थी। और हम लोगों को पीट रही थी। और जब आरोपी गोली मारकर भाग रहा था। तो पुलिस ने उसको पीछे से पकड़ लिया और उसके बाद बंधे पर ले जाकर छोड़ दिया और उसे वहां से भागने को कह दिया। आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पुलिस ने इस हत्याकांड में कुल आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक दर्जन से ज्यादा टीमें लगाई गई हैं। देर रात डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने भी मौका ए वारदात का जायजा लिया और मृतक के परिजनों से बातचीत की डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि इस घटना में 8 लोग नामित किए गए हैं। उसमें एक मुख्य हत्यारोपी है। जिसने फायर किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना को चुनौती के रूप में लिया है। और इस मामले में पुलिस ऐसा एक्शन लेगी कि उदाहरण बन जाएगा एसडीएम, सीओ सस्पेंड सुभाष चंद्र दुबे ने घटना के समय जो लोग मौजूद थे। वह लोग भी निश्चित रूप से लापरवाही के दोषी माने जाएंगे उनके विरूद्ध कठोरतम अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी ताजा जानकारी के मुताबिक इस मामले में सरकार ने एसडीएम और सीओ को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी का भागना स्थानीय पुलिस की लापरवाही-डीआईजी डीआईजी के मुताबिक दावा किया गया है। कि जिस हथियार की फायरिंग से शख्स की मौत हुई है। वह लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। इसकी जांच आरोपी के पकड़े जाने और पिस्टल की रिकवरी के बाद ही हो पाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट हो जाएगा की गन शॉट की इंजरी किससे हुई है। सुभाष चंद्र दुबे ने कहा कि मृतक के भाई द्वारा बताया गया है। कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। इसके बाद भीड़ का फायदा उठाकर वह भाग गया। ये निश्चित रूप से पुलिस की लापरवाही है। और इस पर सख्त एक्शन होगा।           


प्रथम नवरात्र माता 'शैलपुत्री'

एक बार प्रजापति दक्ष ने एक बहुत बड़ा यज्ञ किया। इसमें उन्होंने सारे देवताओं को अपना-अपना यज्ञ-भाग प्राप्त करने के लिए निमंत्रित किया, किन्तु शंकरजी को उन्होंने इस यज्ञ में निमंत्रित नहीं किया। सती ने जब सुना कि उनके पिता एक अत्यंत विशाल यज्ञ का अनुष्ठान कर रहे हैं, तब वहाँ जाने के लिए उनका मन विकल हो उठा।


अपनी यह इच्छा उन्होंने शंकरजी को बताई। सारी बातों पर विचार करने के बाद उन्होंने कहा- प्रजापति दक्ष किसी कारणवश हमसे रुष्ट हैं। अपने यज्ञ में उन्होंने सारे देवताओं को निमंत्रित किया है। उनके यज्ञ-भाग भी उन्हें समर्पित किए हैं, किन्तु हमें जान-बूझकर नहीं बुलाया है। कोई सूचना तक नहीं भेजी है। ऐसी स्थिति में तुम्हारा वहाँ जाना किसी प्रकार भी श्रेयस्कर नहीं होगा।'


शंकरजी के इस उपदेश से सती का प्रबोध नहीं हुआ। पिता का यज्ञ देखने, वहाँ जाकर माता और बहनों से मिलने की उनकी व्यग्रता किसी प्रकार भी कम न हो सकी। उनका प्रबल आग्रह देखकर भगवान शंकरजी ने उन्हें वहाँ जाने की अनुमति दे दी।


सती ने पिता के घर पहुँचकर देखा कि कोई भी उनसे आदर और प्रेम के साथ बातचीत नहीं कर रहा है। सारे लोग मुँह फेरे हुए हैं। केवल उनकी माता ने स्नेह से उन्हें गले लगाया। बहनों की बातों में व्यंग्य और उपहास के भाव भरे हुए थे।


परिजनों के इस व्यवहार से उनके मन को बहुत क्लेश पहुँचा। उन्होंने यह भी देखा कि वहाँ चतुर्दिक भगवान शंकरजी के प्रति तिरस्कार का भाव भरा हुआ है। दक्ष ने उनके प्रति कुछ अपमानजनक वचन भी कहे। यह सब देखकर सती का हृदय क्षोभ, ग्लानि और क्रोध से संतप्त हो उठा। उन्होंने सोचा भगवान शंकरजी की बात न मान, यहाँ आकर मैंने बहुत बड़ी गलती की है।


वे अपने पति भगवान शंकर के इस अपमान को सह न सकीं। उन्होंने अपने उस रूप को तत्क्षण वहीं योगाग्नि द्वारा जलाकर भस्म कर दिया। वज्रपात के समान इस दारुण-दुःखद घटना को सुनकर शंकरजी ने क्रुद्ध होअपने गणों को भेजकर दक्ष के उस यज्ञ का पूर्णतः विध्वंस करा दिया।


सती ने योगाग्नि द्वारा अपने शरीर को भस्म कर अगले जन्म में शैलराज हिमालय की पुत्री के रूप में जन्म लिया। इस बार वे 'शैलपुत्री' नाम से विख्यात हुर्ईं। पार्वती, हैमवती भी उन्हीं के नाम हैं। उपनिषद् की एक कथा के अनुसार इन्हीं ने हैमवती स्वरूप से देवताओं का गर्व-भंजन किया था।                   


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)













 अक्टूबर 17, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-62 (साल-02)
2.शनिवार, अक्टूबर 17, 2020
3. शक-1949, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, नवरात्रि प्रारंभ, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:05, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                                                  














चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...