मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

प्रसिद्ध सांप पकड़ने वालें सुरेश को कोबरा ने काटा

प्रसिद्ध सांप पकड़ने वालें सुरेश को कोबरा ने काटा    

इकबाल अंसारी         तिरुवनंतपुरम। केरल के प्रसिद्ध सांप पकड़ने वाला वावा सुरेश को एक कोबरा ने काट लिया है। राज्य के कॉरपरेशन एंड रजिस्ट्रेशन मंत्री वीएन वासवन ने कहा कि उन्हें कोट्टायम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सुरेश की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके लिए सभी मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। कहा जाता है कि वावा सुरेश ने 50 हजार से अधिक सांपों को पकड़ चुके हैं। इससे पहले भी उन्हें कई बार सांप काट चुका है। लेकिन हर बार उन्होंने मौत से जंग जीत ली।

सांप ने दाहिने पैर में काट लिया

दरअसल 48 वर्षीय वावा सुरेश कोट्टायम के कुरिचि में कोबरा पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। तब सांप ने उनके दाहिने पैर में काट लिया। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना सोमवार शाम करीब 4.30 बजे की है। सुरेश दक्षिण भारत में सबसे प्रसिद्ध स्नैक कैचर्स हैं। केरल में 110 सांपों की प्रजातियां पाई जाती है। उन्होंने सभी प्रजातियों के सांपों को पकड़ा है।

कई बार सांप ने काटा

डॉक्टरों का कहना है कि सुरेश की हालत गंभीर है। उन्हें एंटी वैनम दवा दी जा रही है। वावा सुरेश पूरे राज्य में काफी लोकप्रिय हैं। 2020 में सांप पिट वाइपर बिट ने उन्हें काट लिया था। सांप ने सुकेश के उंगली पर काटा था। उसके बाद वो बेहोश होकर गिर गए। आसपास मौजूद लोग उनको लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्हें 72 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। बता दें डब्ल्यूएचओ के अनुसार करीब 2.8 मिलियन भारतीय हर साल सांपों द्वारा काटे जाते हैं। जिससे 46 हजार मौतें हो जाती है। लाखों लोग विकलांग हो जाते हैं।

वित्तमंत्री सीतारमण ने बजट '2022' पेश किया

वित्तमंत्री सीतारमण ने बजट '2022' पेश किया     

अकांशु उपाध्याय           नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट 2022 पेश किया है। इसमें उन्होंने देश में 5जी और ऑप्टिकल फाइबर सेवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। वित्तमंत्री ने कहा कि 2022-23 में 5जी मोबाइल सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी। इसके बाद से निजी दूरसंचार कंपनियां देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगी। 5जी सर्विस के शुरू होने के बाद यूजर अपने 5जी स्मार्टफोन का और बेहतर ढंग से इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ ही 5जी के आने के देशभर में इंटरनेट यूजर्स को हाई-स्पीड नेट सर्फिंग और फास्ट वीडियो स्ट्रीमिंग का बिल्कुल नया एक्सपीरियंस मिलेगा।

वित्त मंत्री ने यह भी ऐलान किया कि साल 2025 तक देश के सभी गांवों में ऑप्टिकल फाइबर पहुंचा दिया जाएगा। गांवों में तय सीमा तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने के लिए पीपीपी यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से ठेके दिए जाएंगे। ऑप्टिकल फाइबर पहुंचने से ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में सस्ते ब्रॉडबैंड और मोबाइल सेवा के लिए रिसर्च और डिवेलपमेंट को भी बढ़ावा दिया जाएगा। के हर गांव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने का लक्ष्य सरकार की भारत नेट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। सबसे पहले 5जी सर्विस देश के 13 शहरों में शुरू हो सकती है जिनमें गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, दिल्ली, जामनगर, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे और गांधीनगर शामिल हैं।

हैंडपंप पर वोट डालकर नेताओं की चर्बी निकाल दें

हैंडपंप पर वोट डालकर नेताओं की चर्बी निकाल दें  

संदीप मिश्र           लखनऊ। इस बार उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों के दौरान पक्ष और विपक्ष दोनों ही पक्षों के जिम्मेदार नेता सारी मर्यादाएँ छोड़ कर एक-दूसरे पर व्यक्तिगत प्रहार कर रहे हैं। जहां एक ओर मुख्यमंत्री ने गर्मी शांत करने की बात कहीं वहीं इसके जवाब में राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कि पिछले सप्ताह आई शीतलहर में इन्हें ठंड लग गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव में आरएलडी के हैंडपंप निशान पर वोट डालकर बीजेपी नेताओं की चर्बी निकाल दें।

जयंत चौधरी ने गुंडा कानून के लिए अपने दादा व दिवंगत किसान नेता चौधरी चरण सिंह को क्रेडिट देते हुए कहा, ”1970 में यूपी में गुंडा कानून चौधरी चरण सिंह की कलम थी, वह कानून उन्होंने बनाया था। बाबा जी आपने कोई कानून नहीं बना रखा।” उन्होंने आगे कहा, ”योगी बाबा जो कह रहे हैं, किन इनकी गर्मी निकाल दूंगा, और मई जून में शिमला जैसी ठंड हो जाएगी। मुझे लग रहा है पिछले हफ्ते जो ठंड आई थी, (सिर पर हाथ फेरते हुए) इनका माथा बहुत बड़ा है, इन्हीं को ठंड लग गई।” 

जयंत चौधरी ने कहा, ”ऐसा भर-भर के वोट दो, ईवीएम मशीन को ऐसा भरके दो, नलके-हैंडपंप के बटन को ऐसा दबाओ कि भारतीय जनता पार्टी की जो चर्बी चढ़ रही है, सारे नेताओं की चर्बी उतार दो।”

दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी     

संदीप मिश्र             बरेली। विधानसभा निर्वाचन के दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दूसरे चरण के प्रशिक्षण में लगभग 18 हजार कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस बार खास बात यह है कि परंपरागत तरीके से नहीं। बल्कि, निर्वाचन प्रशिक्षण स्मार्ट क्लासेज में स्मार्ट उपकरणों के जरिए दिए जाने की योजना बनाई गई है।

कोविड संक्रमण को देखते हुए गाइडलाइन के अनुरूप प्रशासन की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में सभी जरूरी व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर लिया गया है। योजना के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 से 9 फरवरी के बीच संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए कॉलेज में साफ सफाई, बिजली, पानी, शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं।

संगम व गंगा में डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया

संगम व गंगा में डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया   
बृजेश केसरवानी          
प्रयागराज। संगम तट पर मौनी अमावस्या पर्व के महत्व के अनुरूप ''मौन धारण करके बच्चे, युवा व वृद्धों ने त्रिविधि ताप-पाप नाशिनी त्रिवेणी (संगम) के आंचल (जल) में कुछ पलों की पनाह लिया। पवित्र जल डुबकी लगते ही श्रद्धालुओं को हृदय धड़कन, उच्छवास मौन की गूंज से 33 कोटि देवी-देवताओं से आत्मीय मिलन का आभास हुआ। माघ मास की अमावस्या तिथि सोमवार की दोपहर 1.27 बजे लग गई थी। इसी कारण स्नान का सिलसिला सोमवार की दोपहर से शुरू हो गया था। मंगलवार को दिन में 11.29 बजे तक अमावस्या तिथि थी, इसी कारण कोहरा व ठंड के बावजूद मध्यरात्रि से स्नान-दान का सिलसिला आरंभ हो गया। माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर संगम तीरे भक्ति की अद्भुत बयार बही। 
श्रद्धालुओं पर पुण्य की वर्षा करने के लिए ग्रह भी एकाकार हो गए। धनु राशि में सूर्य, मंगल व शुक्र और मकर राशि में चंद्रमा, शनि व सूर्य का संचरण होने से स्नान पर्व का महत्व बढ़ गया। पुण्य बेला में आम श्रद्धालुओं के साथ शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर संतोष दास ''सतुआ बाबा", जगद्गुरु स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, जगद्गुरु स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ, जगद्गुरु स्वामी महेशाश्रम, स्वामी ब्रह्माश्रम, स्वामी विमलदेव आश्रम आदि ने संगम व गंगा में डुबकी लगाई। मंगलवार की शाम तक डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। संगम के अलावा रामघाट, अक्षयवट घाट, दारागंज व दशाश्वमेध घाट पर भी स्नान-दान का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। संगम के अलावा अरैल, दारागंज, अक्षयवट, दशाश्वमेध, फाफामऊ, रामघाट, गंगोली शिवालय आदि घाटों पर स्नान हुआ।

छत्तीसगढ़: 24 घंटे में कोरोना से 16 लोगों की मौंत

छत्तीसगढ़: 24 घंटे में कोरोना से 16 लोगों की मौंत   

दुष्यंत टीकम            रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को भी कोरोना से मौत की रफ्तार जारी है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना से कुल 16 लोगों की मौंत हुई है। वहीं, मरीजों की बात करें तो प्रदेश में आज कुल 3,241 कोरोना के नये केस मिले, जबकि 5,600 मरीज आज स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 21 हजार के करीब आ गई है।

रायपुर में आज सबसे ज्यादा 4 मौतें हुई है। रायपुर में आज 493 नये केस मिले हैं। वहीं, दुर्ग में 243 मरीज और 2 मौत, राजनादंगांव में 199 मरीज और 2 मौत, कोरबा में 87 मरीज और 2 मौतें हुई है। धमतरी में 316, बिलासपुर में 141, रायगढ़ में 121, मुंगेली में 140, बस्तर 112, कोंडगांव में 141, बलरामपुर में 116 नये केस मिले हैं।

यूपी को दंगों की आग में झोंकने की तैयारी: योगी

यूपी को दंगों की आग में झोंकने की तैयारी: योगी   

हरिओम उपाध्याय           मोदीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेटियों एवं व्यापारियों को सुरक्षा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार ही दे सकती है।

उन्होंने कहा कि दो लड़कों (अखिलेश और जयंत चौधरी) की जोड़ी पश्चिम उत्तर प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने की तैयारी कर रही है। मोदीनगर के रालोद- सपा प्रत्याशी के संबंध में कहा मुजफ्फरनगर में दो युवकों के हत्यारों को छुड़ाने वाले को क्लीन चिट इन्होंने ही दी थी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...