शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

यूपी: फांसी के फंदे से लटका मिला पिता-बेटी का शव

यूपी: फांसी के फंदे से लटका मिला पिता-बेटी का शव  


अश्वनी उपाध्याय      

गाजियाबाद। जिलें में रहस्यमयी परिस्थिति में बेटी और पिता का शव मिला है। बेटी और पिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक बेटी की उम्र मात्र 1 साल थी। घटना के वक्त मृतक की पत्नी भी दूसरे कमरे में मौजूद थी। दोनों के बीर देर रात तक लड़ाई हुई थी। पत्नी का कहना है कि उसे सुसाइड के बारे में कुछ पता नहीं चला। पति का शव बेड पर बैठने जैसी स्थिति में था। ऐसे में पुलिस सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल पर जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पुलिस ने बताया कि हापुड़ का रहने वाला 25 साल का अमित चौहान गाजियाबाद के अकबरपुर बहरामपुर गांव में पत्नी और बच्ची के साथ रहता था। वह इंदिरापुरम में एक पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन नौकरी करता था। गुरुवार रात अमित और और उसकी पत्नी अलग-अलग कमरे में सोए थे। शुक्रवार सुबह अमित और एक साल की बेटी भूमिका की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली।दो बजे रात तक हुआ था झगड़ा अमित की पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी विजयनगर थाने की पुलिस को दी। अमित की पत्नी ने पुलिस को सिर्फ इतना बताया कि घरेलू बात को लेकर दोनों में रात दो बजे तक झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति-पत्नी अलग-अलग कमरे में सो गए थे। शुक्रवार सुबह सोकर उठी तो फंदे पर पति और बेटी के शव लटके हुए थे। एक आशंका यह भी है कि पारिवारिक कलह के बाद अमित ने एक साल की मासूम बेटी का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद सुसाइड कर लिया

इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। क्राइम सीन की बात की जाए, तो अमित का शव बेशक फांसी पर लटका मिला हो, लेकिन उसकी मुद्रा बेड पर बैठने जैसी है। सामान्य तौर पर लोग जमीन पर पैर लटकाकर बेड पर बैठ जाते हैं। ठीक इसी स्थिति में अमित का शव मिला है। आशंका कम ही है कि अमित ने सुसाइड किया हो। उसके दोनों पैर जमीन से छूते मिले हैं। पड़ोसी रवि जाटव ने आरोप लगाया कि युवक की हत्या करके शव को फांसी पर लटकाया गया है। सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती छानबीन में दंपति में झगड़े की जानकारी मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सारी चीजें साफ हो पाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...