बुधवार, 14 अप्रैल 2021

यूपी में लॉकडाउन लगाने से सीएम ने किया मना

हरिओम उपाध्याय     
लखनऊ। देश के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बाद भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में लॉकडाउन से साफ मना कर दीं। योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा, कि उत्तर प्रदेश में फिलहाल, अभी लॉकडाउन नहीं होगा। सरकार का प्रयास लोगों के जीवन के साथ उनकी आजीविका का भी है। योगी अभी खुद आइसोलेटेड हैं क्योंकि उनके कार्यालय के कई अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्होंनें इस बारे में कल ट्वीट कर जानकारी दी थी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर पहले की अपेक्षा भले ही थोड़ी तेज है, लेकिन अभी हम उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन की ओर नहीं जा रहे हैं। अभी प्रदेश में उन सभी शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया है जहां पर 500 या अधिक एक्टिव केस हैं। ऐसे में लॉकडाउन की तरफ जाने की आवश्यकता भी नहीं होनी चाहिए।

12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश भर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है।जबकि, 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा सचिव तथा अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद एक बयान जारी कर परीक्षाओं के संबंध में लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा की गई।

हत्या केस में 3 लोगों को कारावास की सजा सुनाईं

पंकज कपूर       
हल्द्वानी। बलभूलपुरा में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन लोगों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रथम अपर जिला सत्र न्यायाधीश हल्द्वानी अरविंद कुमार की अदालत उन्हें दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई।
शासकीय अधिवक्ता नवीन जोशी के अनुसार 24 सितंबर 2011 को बनभूलपुरा रेलवे पटरी के पास लाइन नंबर 18 आजाद नगर निवासी इमरान का शव पड़ा मिला था। इमरान के शरीर में गोली के निशान थे। उसके चाचा मोहम्मद हनीफ खान ने पुलिस थाने में तहरीर दी थी। उसने पुलिस को बताया था कि 23 सितंबर2011 की रात इमरान लाइन नंबर 17 में शब्बू की चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने जांच में मिली जानकारी के मुताबिक 23 नवंबर 2011 की रात बनभूलपुरा मस्जिद में जलसा चल रहा था। इमरान को 14 वनभूलपुरा निवासी अफजाल, इंदिरा नगर निवासी सलाउद्दीन उर्फ गुड्डू और नई बस्ती निवासी नईम वारसी के साथ देखा गया था। जांच के बाद पुलिस ने अफजाल के पास हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया। इस मामले में 10 गवाह पेश किए गए।

बिहार में 2 आईएएस अधिकारी पाएं गए पॉजिटिव

अविनाश श्रीवास्तव      
पटना। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगातार लोगों की जान ले रही है। धीरे-धीरे मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बिहार के दो आईएएस अधिकारियों को भी कोरोना वायरस ने अपना शिकार बना लिया। आईएएस विजय रंजन (59) का मंगलवार को देहांत हो गया। वह चार दिनों पूर्व पटना एम्स में भर्ती हुए थे। वह पंचायती राज विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत थे। साथ ही वैशाली के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. ललन कुमार राय (62) ने भी कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।

या देवी सर्वभूतेषु चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता: नवरात्रि

माँ दुर्गाजी की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन की पूजा का अत्यधिक महत्व है और इस दिन इन्हीं के विग्रह का पूजन-आराधन किया जाता है। इस दिन साधक का मन 'मणिपूर' चक्र में प्रविष्ट होता है। माँ चंद्रघंटा की कृपा से अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं, दिव्य सुगंधियों का अनुभव होता है तथा विविध प्रकार की दिव्य ध्वनियाँ सुनाई देती हैं। ये क्षण साधक के लिए अत्यंत सावधान रहने के होते हैं।

श्लोक:- पिण्डजप्रवरारुढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता | प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता ||

स्वरूप

माँ का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घंटे का आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण से इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। इनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। इनके दस हाथ हैं। इनके दसों हाथों में खड्ग आदि शस्त्र तथा बाण आदि अस्त्र विभूषित हैं। इनका वाहन सिंह है। इनकी मुद्रा युद्ध के लिए उद्यत रहने की होती है।

कृपा

मां चंद्रघंटा की कृपा से साधक के समस्त पाप और बाधाएँ विनष्ट हो जाती हैं। इनकी आराधना सद्यः फलदायी है। माँ भक्तों के कष्ट का निवारण शीघ्र ही कर देती हैं। इनका उपासक सिंह की तरह पराक्रमी और निर्भय हो जाता है। इनके घंटे की ध्वनि सदा अपने भक्तों को प्रेतबाधा से रक्षा करती है। इनका ध्यान करते ही शरणागत की रक्षा के लिए इस घंटे की ध्वनि निनादित हो उठती है।

माँ का स्वरूप अत्यंत सौम्यता एवं शांति से परिपूर्ण रहता है। इनकी आराधना से वीरता-निर्भयता के साथ ही सौम्यता एवं विनम्रता का विकास होकर मुख, नेत्र तथा संपूर्ण काया में कांति-गुण की वृद्धि होती है। स्वर में दिव्य, अलौकिक माधुर्य का समावेश हो जाता है। माँ चंद्रघंटा के भक्त और उपासक जहाँ भी जाते हैं लोग उन्हें देखकर शांति और सुख का अनुभव करते हैं।

माँ के आराधक के शरीर से दिव्य प्रकाशयुक्त परमाणुओं का अदृश्य विकिरण होता रहता है। यह दिव्य क्रिया साधारण चक्षुओं से दिखाई नहीं देती, किन्तु साधक और उसके संपर्क में आने वाले लोग इस बात का अनुभव भली-भाँति करते रहते हैं।

विद्यार्थियों के लिए मां साक्षात विद्या प्रदान करती है। वहीं, देवी साधक की सभी प्रकार से रक्षा करती है।

साधना

हमें चाहिए कि अपने मन, वचन, कर्म एवं काया को विहित विधि-विधान के अनुसार पूर्णतः परिशुद्ध एवं पवित्र करके माँ चंद्रघंटा के शरणागत होकर उनकी उपासना-आराधना में तत्पर हों। उनकी उपासना से हम समस्त सांसारिक कष्टों से विमुक्त होकर सहज ही परमपद के अधिकारी बन सकते हैं।

हमें निरंतर उनके पवित्र विग्रह को ध्यान में रखते हुए साधना की ओर अग्रसर होने का प्रयत्न करना चाहिए। उनका ध्यान हमारे इहलोक और परलोक दोनों के लिए परम कल्याणकारी और सद्गति देने वाला है। प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में तृतीय दिन इसका जाप करना चाहिए।

मां चन्द्रघंटा को नारंगी रंग प्रिय है। भक्त को जहां तक संभव हो, पुजन के समय सूर्य के आभा के समान रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए।

उपासना

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और चंद्रघंटा के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे सब पापों से मुक्ति प्रदान करें।

इस दिन सांवली रंग की ऐसी विवाहित महिला जिसके चेहरे पर तेज हो, को बुलाकर उनका पूजन करना चाहिए। भोजन में दही और हलवा खिलाएँ। भेंट में कलश और मंदिर की घंटी भेंट करना चाहिए।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   
1. अंक-241 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, अप्रैल 15, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- तीज, विक्रमी सवंत-2078। दूसरा रोजा, सहरी 04:31, इफ्तार 06:49। 02 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:22, सूर्यास्त 06:48।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...