शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2020

प्रज्ञा ने मुंबई कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप

 पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुझे पोर्न दिखाया गंदे सवाल किए अंगों को ले कर अश्लील गालियाँ दी। साध्वी प्रज्ञा


कविता गर्ग


मुंबई। साक्षात्कार देते हुए भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने पूरे देश के सामने लगातार कई चौंकाने वाले खुलासे किए। इंटरव्यू में उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा है। कि 3-4 पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में उनको व्यक्तिगत रूप से बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया और हिरासत में लेकर उन्हें बेल्ट से इस तरह पीटा गया कि उन्हें वेंटीलेटर तक पर जाना पड़ा। उनकी रीढ़ की हड्डी भी टूट गई।
इतना ही नहीं भगवा आतंक के नाम पर पुलिस बर्बरता झेल चुकी साध्वी प्रज्ञा का कहना है। कि जब जब उनकी बेल की बात चली तो न्यायाधीशों तक को धमकी देने का काम हुआ। उन्होंने परमबीर सिंह पर आरोप लगाया है। कि उन्हें हिरासत के दौरान पॉर्न वीडियो दिखाई गईं और उनसे भद्दे सवाल किए गए।
साध्वी प्रज्ञा ने यह भी कहा कि उन्हें 7-8 लोगों के सर्कल के बीच में उन्हें मारा गया। उनके पैरों के तलों तक में बेल्ट से पिटाई हुई। साध्वी ने इस इंटरव्यू में कहा है। कि वह परमबीर के षड्यंत्र के विरुद्ध कुछ करने वाली हैं। जिन जिन लोगों ने उन्हें प्रताड़ित किया उन पर भी केस होगा और उन्हें दंड दिलवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पहले उनको भगवा आतंकी कहा गया कहा गया और फिर भारत को आतंकवादी देश घोषित करवाने का प्रयास हुआ। उनका आरोप है। कि ये सारा षड्यंत्र कॉन्ग्रेस का था।                


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...