शनिवार, 14 अक्तूबर 2023

191 रनों पर ढेर हुआ पाकिस्तान, भारत जीता

191 रनों पर ढेर हुआ पाकिस्तान, भारत जीता 

इकबाल अंसारी 
अहमदाबाद। आईसीसी वर्ल्ड कप में शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम की कातिलाना गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान बुरी तरह फैल गई। उसकी पूरी पारी 191 रनों पर ढेर हो गई। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने धीरे-धीरे अपना कमाल दिखाना शुरू किया। बाबर आजम (50) ने हाफ सेंचुरी जरूर जड़ी, लेकिन उनके और रिजवान (49) के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट झटके दिए।

भारत की बैटिंग के आगे पाकिस्तान लाचार, 18 रन का खेल बाकी

28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 172 रन है। श्रेयस अय्यर 57 गेंदों में 46 और केएल राहुल 8 पर खेल रहे हैं। भारत को अब जीत के लिए सिर्फ 18 रन बनाने हैं।

जीत से 30 रन दूर भारत, एकतरफा हुआ मुकाबला
भारत ने 24 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 39 और के एल राहुल 3 रन पर खेल रहे हैं। मुकाबला एकतरफा हो गया है। 

शतक से चूके रोहित, भारत का तीसरा विकेट गिरा
भारत को तीसरा विकेट गिरा। रोहित शर्मा शतक लगाने से चूक गए। रोहित 86 रन बनाकर आउट हो गए। शाहीन अफरीदी की गेंद पर इफ्तिखार अहमद ने उनका कैच लिया। रोहित ने 63 गेंदों पर 86 रन बनाए। जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। 

भारत का स्कोर- 158/3
21 ओवर में भारत का स्कोर 154/2, रोहित का जोश हाई
21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 154 रन हो गया है। रोहित शर्मा 61 गेंदों में 85 रन पर पहुंच गए हैं। वह अब तक 6 चौके और 6 छक्के लगा चुके हैं। उनके साथ श्रेयस अय्यर 35 रन पर पारी को संभाले हुए हैं।
भारत का स्कोर 130/2
19 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 130 रन है। रोहित शर्मा 52 गेंदों में 68 पर खेल रहे हैं, वहीं श्रेयस अय्यर 28 रन पर हैं।

रोहित की हाफ सेंचुरी, भारत का स्कोर 100 के पार

रोहित ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। रोहित ने 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए हैं। भारत का स्कोर 14.2 ओवर में दो विकेट पर 109 रन है।

भारत को दूसरा झटका, कोहली आउट
भारत को दूसरा झटका लगा है। कोहली का विकेट गिर गया है। कोहली को हसन अली ने मोहम्मद नवाज के हाथों कैच आउट करवाया। कोहली ने 18 गेंदों पर 16 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल रहे। 10.3 ओवर में भारत का स्कोर दो विकेट पर 80 रन है।

रोहित की तूफानी बल्लेबाजी, भारत का स्कोर 77
9 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 77 रन है। रोहित शर्मा तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 29 गेंदों में 44 पर खेल रहे हैं। उनके साथ विराट कोहली 15 रन पर हैं।

भारत का स्कोर 50 रन के पार
एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। रोहित 23 और विराट 13 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 54 है।

भारत की बैटिंग शुरू, क्रीज पर रोहित-गिल
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पारी शुरू हुई। कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल क्रीज पर हैं। रोहित ने शाहीन अफरीदी के पहले ओवर में आक्रामक रुख दिखाया। पहली ही गेंद पर चौका लगाया। उसके बाद एक रन लेकर शुभमन गिल को स्ट्राइक दी। शुभमन ने भी शाहीन की गेंद पर चौका मारा। भारत ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 10 रन बनाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...