रविवार, 9 अप्रैल 2023

हाथ में सिगरेट पकड़कर 'राष्ट्रगान' का मजाक उड़ाया

हाथ में सिगरेट पकड़कर 'राष्ट्रगान' का मजाक उड़ाया

मिनाक्षी लोढी 

कोलकाता। राष्ट्रगान का मज़ाक उड़ाते हुए फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड करने के आरोप में 2 लड़कियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल में शिकायत दर्ज कराई गई है। वीडियो में दोनों बैठकर गलत बोल के साथ राष्ट्र गान गातीं और हाथ में सिगरेट पकड़कर हंसती दिख रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, संबंधित फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया गया है। फेसबुक पर राष्ट्रगान का मजाक उड़ाते हुए वीडियो अपलोड करने वाली दो लड़कियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल में पुलिस शिकायत की गई है। 

वकील आतरयी हलदर ने लालबाजार साइबर सेल और बैरकपुर कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की है। हालांकि वीडियो अब फेसबुक अकाउंट पर उपलब्ध नहीं है। कथित तौर पर लड़कियों को बैठकर और धूम्रपान करते हुए गलत बोल का उपयोग करते हुए राष्ट्रगान गाते हुए दिखाया गया था। आत्रयी हलदर ने कहा, मैंने इन दोनों लड़कियों के खिलाफ भारत के राष्ट्रगान और भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के लिए साइबर क्राइम पुलिस थाने, बैरकपुर और साइबर क्राइम पुलिस थाने, डिटेक्टिव डिपार्टमेंट, लालबाजार में शिकायतें दर्ज कराई हैं। इन लड़कियों ने भारत और सभी भारतीयों की भावनाओं को आहत किया है।

पुलिस विभाग के सूत्रों ने शिकायतें मिलने की पुष्टि की और कहा कि जांच चल रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें एक शिकायत मिली है और हमने जांच शुरू कर दी है। कानून अपना काम करेगा। लालबाजार में पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने के लिए फेसबुक को लिखा है। फेसबुक अकाउंट डिलीट करने के बाद दोनों लड़कियों ने एक अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह समझाने के लिए लाइव किया कि वीडियो उनके दोस्तों से एक शर्त लगाने के बाद मज़े के लिए बनाया गया था।

मौलिक अधिकार से संबंधित सेक्शन में हर भारतीय को संविधान का पालन करने और इसके द्वारा तय किए गए लक्ष्यों व संस्थाओं का सम्मान करने को कहा गया है। इनमें राष्ट्रीय झंडा और राष्ट्रगान भी शामिल हैं। प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर ऐक्ट 1971 के तहत राष्ट्रीय झंडे और संविधान का अपमान करना एक दंडनीय अपराध में शामिल है। दोष साबित होने पर 3 साल तक की जेल या फिर जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...