सोमवार, 3 जनवरी 2022

बिहार: 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान

बिहार: 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान

अविनाश श्रीवास्तव           पटना। बिहार में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में अभी और ठंड बढ़ने की संभावना है। दिन साफ रहने के बावजूद तेज बह रही पछुआ हवा के कारण रविवार को प्रदेश में ठंड बढ़ने का एहसास किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वानुमान के अनुरूप प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा।

न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला और यह औसतन 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच गिरावट देखी गई। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से दिन में ठंड महसूस की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।


यूके: कोरोना का आंकड़ा 3,45,653 तक पहुंचा
पंकज कपूर        देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 8 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, राज्य के 11 जनपदों में सोमवार को कोरोना वायरस के 189 नये मामले सामने आए है। राज्य में सोमवार को कोरोना के कुल 189 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,45,653 तक पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 104 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,31,398 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

सोमवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 189 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 71 ,हरिद्वार से 12 , नैनीताल जिले से 18, उधमसिंह नगर से 22 , पौडी से 44, टिहरी से 4, चंपावत से 1 , पिथौरागढ़ से 6 , अल्मोड़ा 1, बागेश्वर से 0, चमोली से 1 , रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 1 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...