मंगलवार, 8 मार्च 2022

महिलाओं को सम्मानित कर डूडल समर्पित: गूगल

महिलाओं को सम्मानित कर डूडल समर्पित: गूगल      

अखिलेश पांडेय    
वाशिंगटन डीसी/नई दिल्ली। मंगलवार को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर गूगल ने भी अपने तरीके से महिलाओं को सम्मानित करते हुए एक खास गूगल डूडल, उन्हें समर्पित किया है। गूगल ने एनिमेटेड डूडल के जरिए, मंगलवार को महिलाओं की जिंदगी को दर्शाया है। इस माध्यम से उनके त्याग, परिश्रम, धैर्य और निश्छल प्रेम को भी दिखाने की कोशिश की गई है। गूगल ने रोचक अंदाज में दिखाया है कि आज के दौर में किस तरह से महिलाएं कामकाजी मां से लेकर मोटर मैकेनिक तक की जिम्मेदारी निभाती हैं। कैसे वह एक घर से लेकर अंतरिक्ष तक को संभाल रही हैं। हर सेक्टर में महिलाएं के सामने चुनौतियां और परेशानियां आईं लेकिन वह इनका मुकाबला करते हुए खुद को और मजबूती के साथ स्थापित करती जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद साल 2020 और 2021 के लिए 29 उत्कृष्ट महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे। सप्ताह भर से चल रहे कार्यक्रम का समापन आज होगा। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद साल 2020 और 2021 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। साल 1908 में एक महिला मजदूर आंदोलन की वजह से महिला दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई। इस दिन 15 हज़ार महिलाओं ने नौकरी के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और कुछ अन्य अधिकारों की मांग को लेकर न्यूयार्क शहर में प्रदर्शन किया था। एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं का एक अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ, जिसमें इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने का सुझाव दिया गया और धीरे-धीरे यह दिन दुनिया भर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में लोकप्रिय होने लगा। इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता 1975 में मिली, जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे एक थीम के साथ मनाने की शुरुआत की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...