मंगलवार, 8 मार्च 2022

'महिला दिवस' के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन

'महिला दिवस' के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन   

गोपीचंद        
बागपत। मंगलवार को कल्याण भारती सेवा संस्थान के कार्यलय आजाद नगर बड़ौत पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की सामाजिक स्थिति और गरिमामयी स्थिति पर विचार किया गया और भारतीय सविधान में महिला शुरक्षा और अधिकार सम्बन्धी कानूनी जागरूकता हेतु जानकारी दी गयी। 
गोष्ठी में अपने विचार रखते हुये संस्थान की सीमा गंगानिया ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सांवित्री बाई फुले के संघर्षमयी जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वर्तमान परिवेश में महिलाओं को माता सांवित्री बाई फुले को अपना आदर्श मानते हुये अपने आत्मसम्मान के लिये संघर्षशील होना आवश्यक है। क्योंकि, महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने में माता सांवित्री बाई फुले का मुख्य योगदान है। उन्होंने महिलाओं की सामाजिक स्थिति में सुधार व महिलाओं के प्रति भारतीय समाज में अन्य अमानवीय कुरीतियों पर अंकुश लगाने में बड़ा संघर्ष किया हैं। मंगलवार को, जो महिलाओं को शिक्षा और पुरुष प्रधान समाज में समानता का अधिकार है, व माता सांवित्री बाई फुले की ही देन है। 
गोष्ठी में महिलाओं से सम्बन्धी मुख्य कानूनी जानकारी श्री वकार हुसैन ने दी और सरकारी अन्य योजनाओं की लाभप्रद जानकारी संस्थान के सुनील चौहान ने दी।
संस्थान के प्रबन्ध निदेशक गोपी चन्द सैनी ने गोष्ठी का प्रबंधन और संचालन किया। गोष्ठी में सभी उपस्थित महानुभावों ने अपने अपने विचार साझा किये और वर्तमान में महिलाओं की सामाजिक स्थिति पर चर्चा की। जिसमें, रामपाल कश्यप, अनिल शर्मा, हरबीर सिंह, ओमप्रकाश चौटाला, नरेंद्र कुमार, सुमित्रा, चन्द्र प्रभा, नीतू जैन, बबिता, अनुराधा शर्मा, कुमारी पर्यंका, दिव्या, लीलावती, सचिन सैनी हेमचन्द जैन, आदि अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...