बुधवार, 12 जनवरी 2022

इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में शुमार मलाइका-अर्जुन

इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में शुमार मलाइका-अर्जुन
कविता गर्ग    
मुबंई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल्स में शुमार किए जाते हैं। फैन्स इनके रिलेशनशिप की बात सुनकर बेहद खुश हुए थे। पब्लिक में अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। कई लंच और डिनर पार्टीज में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता रहा है। हालांकि, कुछ समय पहले दोनों ने उन ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था। जो दोनों के उम्र के फासले पर कॉमेंट करते हैं। दोनों का कहना था कि इन्हें किसी से फर्क नहीं पड़ता। अब खबर आ रही है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। अर्जुन और मलाइका के फैन्स के लिए यह बड़ा झटका है। दोनों के रिश्ते में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं, यह जानकारी दी।
सूत्र का कहना है, "पिछले छह दिनों से मलाइका घर से बाहर नहीं निकली हैं। वह पूरी तरह से आइसोलेशन में चली गई हैं। कहा जा रहा है कि मलाइका बहुत दुखी हैं और दुनिया से वह कुछ समय के लिए दूर रहना चाहती हैं। वहीं, अर्जुन कपूर भी पिछले कुछ दिनों से मलाइका से मिलने नहीं गए हैं। कुछ तीन दिन पहले ही अर्जुन कपूर अपनी बहन रिया कपूर के घर गए थे, जहां डिनर रखा गया था। मलाइका के घर के पास ही रिया रहती हैं, उसके बावजूद भी अर्जुन अपनी लेडी लव से मिलने नहीं गई। मलाइका भी इस तरह के फैमिली डिनर्स अर्जुन संग ज्वॉइन करती हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।  पिलोटॉक गायक अर्जुन कपूर हमेशा सुनिश्चित करते हैं कि जब भी वह मलाइका के घर के आसपास हों, वह अपनी लेडी लव से मिलकर ही घर लौटें, लेकिन उस दिन ऐसा नहीं हुआ। अर्जुन सीधा रिया कपूर के घर से अपने घर वापस आ गए। अर्जुन और मलाइका को अक्सर कॉफी और डिनर डेट्स पर जाते हुए भी स्पॉट किया जाता था, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों ने यह भी करना अवॉइड किया हुआ है। इन सभी चीजों से पता चलता है कि दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। 
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। पिछली बार अर्जुन कपूर को फिल्म 'भूत पुलिस' में देखा गया था। इसमें उनके अलावा सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांड‍िस लीड रोल में थे। उनकी आने वाली फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' है। मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों 'इंड‍ियाज बेस्ट डांसर' में बतौर जज नजर आई थीं।

अभिनेत्री ईशा ने अपनी बोल्ड फोटोज पोस्ट की: मुंबई
कविता गर्ग        
मुबंई। बॉलीवुड की सुपरबोल्ड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर जब भी अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं तो उसे वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगती है। अब ईशा ने अपनी कुछ बोल्ड फोटोज पोस्ट की हैं। जिससे इंटरनेट पर बवाल मच गया है। उनकी तस्वीरों को देखकर फैंस की धड़कनें बढ़ गई हैं।
फोटोज में ईशा गुप्ता ब्रालेस नजर आ रही हैं। वह सोफे पर बैठी हुई हैं। उन्होंने शर्ट पहनी है जिसका उन्होंने सिर्फ एक बटन लगाया है। ईशा ने कैमरे के सामने अलग-अलग बोल्ड पोज में फोटोज क्लिक करवाई हैं, जिसमें उनके कातिलाना हु्स्न पर फैंस की नजरें टिक गई हैं। तस्वीरों में ईशा का बोल्ड अंदाज उनके फैंस को पंसद आ रहा है।
ईशा गुप्ता हाल ही में कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस को दी थी। ईशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'सभी सुरक्षा मानकों को पालन करने के बाद भी मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं। मैं कोविड नियमों का पालन कर रही हूं और अपने आपको होम क्वारंटीन कर लिया है। मुझे उम्मीद है कि मैं पहसे से भी ज्यादा मजबूत बनकर वापस आऊंगी। आप सभी लोग सुरक्षित रहें और मास्क जरूर पहनें, अपना ध्यान रखें।

शहनाज का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल

कविता गर्ग      मुबंई। बिगबॉस की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक शहनाज गिल का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फोटोशूट में शहनाज बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। बता दे कि शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में शहनाज ब्लैक शॉर्ट ड्रेस और बन हेयरस्टाइल में नजर आ रही है। दरअसल यह फोटोशूट डब्बू रत्नानी  द्वारा लिया गया है। 

शहनाज इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। शहनाज ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके बाद ये सारी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं। शहनाज इन तस्वीरों में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...