मंगलवार, 27 जून 2023

प्लेन में शौच और पेशाब करने के बाद थूका: पैसेंजर 

प्लेन में शौच और पेशाब करने के बाद थूका: पैसेंजर 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से चलकर दिल्ली आ रही फ्लाइट में यात्रा कर रहे पैसेंजर ने प्लेन में शौच और पेशाब कर दिया। पूरी तरह से निरंकुश हुआ यात्री प्लेन में थूकने से भी नहीं चूका। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई एफ आई आर के बाद पुलिस ने घिनौनी हरकत करने वाले पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल, एयर इंडिया की फ्लाइट 24 जून को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से चलकर नई दिल्ली आ रही थी। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन पर फ्लाइट कैप्टन की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि 24 जून को मुंबई से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में लाईन नंबर 9 की सीट संख्या 17 एफ यात्रा कर रहे पैसेंजर ने प्लेन में पहले तो शौच एवं पेशाब कर दिया और मना किए जाने पर उसने प्लेन के भीतर थूक भी दिया।

केविन सुपरवाइजर ने उसे वार्निंग भी दी, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया। कैप्टन ने तुरंत कंपनी को एक मैसेज भेजा। जैसे ही फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी तो यात्री की हरकतों से नाराज अन्य पैसेंजर वहां पर हंगामा करने लगे। एयर इंडिया के सुरक्षा प्रमुख की निगरानी में आरोपी पैसेंजर को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया, आरोपी अफ्रीका में कुक का काम करता है।

विकास भवन के कार्यालयों का निरीक्षण: सीडीओ 

विकास भवन के कार्यालयों का निरीक्षण: सीडीओ 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा।
बता दें कि मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार द्वारा सुबह 10 बजे विकास भवन के समस्त कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगते हुए अग्रेतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए तथा विभिन्न कार्यालयों में व्याप्त गंदगी की सफाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं, विभिन्न कार्यालयों के कक्षों में अस्त-व्यस्त रखे गए अभिलेखों व अलमारियों को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए। सभी कार्यालय अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि मरम्मत योग्य सामग्रियों की मरम्मत भी करा ली जाए और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

रिश्तों की बुनियाद   'समसामयिक'

रिश्तों की बुनियाद   'समसामयिक'

यूं असर डाला है, मतलबी लोगों ने दुनियां पर।

हाल भी पूछो तो समझते हैं कुछ काम होगा ?

वक्त के आईने में हर तस्वीर अब धुंधली नजर आती है। लोगों के दिलों में चाहत कम, मुखालिफत का दौर चल रहा है। रिश्तों की बुनियाद दरक रही है, हर आदमी के हाथ से सम्बन्धों की रेत, जरा सा ठोकर लगी बेईंतहा तेजी से सरक रही है। चारों तरफ धुन्ध ही धुन्ध छाया है। उपर वाले की गजब माया है। आज दगाबाज निकल रहा हर हम साया है।बदलती ज़िन्दगी का हर लम्हा दर्द की सौगात देते गुजर रहा है। किसी ने सच कहा है कि इस मतलबी जहां में कोई नहीं अपना है। माया की मृगतृष्णा में मानव समाज, दौलत की प्यास में दर-दर भटक रहा है। उसी दौलत की चकाचौंध में सम्बन्धों का खून कर रहा है। जबकि उसको पता है साथ कुछ नहीं जायेगा? जिसके लिए सम्पूर्ण जीवन दर्द में रहकर, भाग-दौड करता रहा, पाई-पाई जोड़कर, तरक्की की बग्गी पर सवार हो कर, अपने भाग्य पर इतरा रहा था।

वही, जब आखरी सफर के कठिन राह में अकेला छोड़कर चला गया, तो पश्चाताप के आंसू सैलाब बनकर बहने लगे। दुनियां में जो कल तक तमाशाई थे, आज वही तमाशा बनकर निराशा के भंवर में सिसक-सिसक कर दम तोड रहे हैं। आधुनिक जमाने में अपनों की भक्ति तभी तक है, जब तक शरीर में शक्ति है। स्वार्थ की आशक्ति, उम्मीदों का सहारा पाकर जिन्दा है। यह भी सच है कि धन-दौलत चाहत विहीन इन्सान का जीवन भिखारी से भी बद्तर है। मगर रिश्तों की मर्यादा में रहकर सम्मान के साथ सर्वत्र व्याप्त निरंकार की सरपरस्ती के साथ धन-सम्पदा आहरण कर मानवता की राह पर चलते हुए इन्सानियत की आभा से ग्रसित होकर, संयमित जीवन में रहकर, महाप्रयाण तक का सफर जिसने पूरा किया, उसका परिवार भी सुखी रहा।

यह सच है कि सुख के लम्हे तक पहुंचते-पहुंचते हम उन लोगों से जुदा हो जाते हैं‌। जिनके साथ हमने दुःख झेलकर सुख का स्वप्न देखा था। हम अपनो से परखे गयें कि गैरो की तरह। हमने लोगों को बदलते देखा है गुजरते मौसम की तरह। समय के साथ बदलती दुनिया में रिश्तों का मोल खत्म हो रहा है। जिंदगी में सब कुछ दोबारा मिल सकता है। लेकिन वक्त के साथ खोया हुआ रिश्ता और भरोसा दोबारा नहीं मिल सकता। आदमी समय की चक्की में पीस कर रह जाता है। कर भी क्या सकता है? अपनी बेबसी पर हंसता है, रोता है। फिर तन्हाई में जीवन भर के गुजरे लम्हों के यादों मे खोए भाव, शून्य होकर शिथिल पड़ जाता है। 

जिस घर को सजाने में जीवन का अनमोल समय गंवा दिया। वहीं पर अपमान का घूंट पीना मजबूरी बन जाती है। जो कभी सभी के लिए बेहद खास था, आज उसी का उपहास उड़ाया जा रहा है। किसी ने सच कहा है कि कुछ किरदारों से ही निकलती है वफादारी की महक, वक्त का मारा हर इन्सान बेईमान नहीं होता है।

तेजी से बदलते आधुनिक समाज में आज अपनत्व का घनत्व स्वयं के सूत्र पर आधारित हो गया, ममत्व का फार्मूला फेल है। यही तो नये जमाने का खेल है।ज़िन्दगी के सफर में ज्यों ही दोपहर का समय पार होता है, अपार अकुलाहट के साथ वियोग की धूप-छांव खेल करने लगती है। इक अदद वफ़ा की तलास मे यकीने दिल लुटा के आयें है। तुम इश्क-ए-समन्दर कहते हो हम प्यासे वहीं से आये है। आज हालात इसी दौर से गुजर रहे हैं।बदलाव की गंगा में उफान है। रिश्तों की मर्यादा खत्म हो रही है।आदमी बस जरूरत भर का सामान है। कभी फुर्सत में सोचना कि क्या पाया, क्या खोया? ज़िन्दगी जीने की जद्दोजहद में दर्द भरी ज़िन्दगी को गंवाया है। दुनियां की इस सच्ची-झूठी रस्मों में हमने ना जाने  कितनी खुशियों को खोया है? सिर्फ अपनों के उज्जवल भविष्य के लिए। मगर आखरी डगर पर सिर्फ तन्हाई ही साथ रह गई।

जगदीश सिंह

आईसीसी: विश्व कप का कार्यक्रम जारी किया 

आईसीसी: विश्व कप का कार्यक्रम जारी किया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप इसी साल भारत की मेजबानी में खेला जाएगा। आईसीसी ने क्रिकेट विश्व कप का कार्यक्रम जारी किया कर दिया है। वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होगा। क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा वर्ल्ड कप ही भारत में खेला जाएगा। इससे पहले भारत 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका है। मुंबई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मंगलवार को भारत में अक्टूबर नवंबर में होने वाले 13वें वनडे वर्ल्ड कप के कार्यक्रम की घोषणा की।

भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे विश्व कप 2023 का बहुचर्चित मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि टूर्नामेंट का आगाज इसी मैदान पर पांच अक्टूबर को पिछले विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगा। पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई में और दूसरा अगले दिन कोलकाता में खेला जायेगा। दोनों सेमीफाइनल में एक रिजर्व दिन होगा। फाइनल मैच अहमदाबाद में 19 नवंबर को होगा जबकि 20 नवंबर रिजर्व दिन रहेगा। सभी तीन नॉकआउट मैच दिन रात के होंगे। 

मेजबान भारत अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को पांच बार की विश्व कप विजेता आस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगा। विश्व कप में दस टीमें भाग लेंगी जिनमें से आठ क्वालीफाई कर चुकी हैं और शेष दो जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिये पहुंचेंगी। पाकिस्तान का सामना आस्ट्रेलिया से 20 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा जबकि अगले दिन इंग्लैंड की टक्कर दक्षिण अफ्रीका से मुंबई में होगी। भारत और न्यूजीलैंड का सामना 22 अक्टूबर को धर्मशाला में होगा।

पीएम ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई   

पीएम ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई   

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भोपाल- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पीएम मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 27 जून को सुबह करीब दस बजे वायुसेना के विशेष विमान से मध्य प्रदेश के भोपाल के दौरे पर पहुंचे। स्‍टेट हैंगर पर राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह समेत अन्‍य नेताओं ने उनकी आत्‍मीय अगवानी की। यहां से सड़क मार्ग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी रानी कमलापति स्‍टेशन पहुंचे। यहां पर उन्‍होंने इंदौर-भोपाल और जबलपुर-भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की प्रदेश को सौगात दी। भोपाल से ही प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत देशभर के 10 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो खराब मौसम की वजह से रद कर दिया गया है।

गुरु पूर्णिमा पर कई राशियों को मिलेगा लाभ

गुरु पूर्णिमा पर कई राशियों को मिलेगा लाभ

सरस्वती उपाध्याय

कहते है कि यदि कुंडली में गुरु उच्च और प्रबल स्थान पर हैं, तो हमें कार्यों में सफलता, यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है और अगर गुरू पूर्णिमा पर गुरू की पूजा की जाए तो बड़ा फल प्राप्त होगा। खास बात ये है कि इस दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था, तभी से इस दिन गुरू पुर्णिमा मनाई जाती है। हर साल आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है।  इस साल गुरू पूर्णिमा 3 जुलाई को पड़ रही है और इस दिन 3 बड़े संयोग भी बन रहे है, जिससे कई राशियों को लाभ मिलेगा।

एक साथ बनेंगे 3 योग

ज्योतिष के मुताबिक, गुरु पूर्णिमा वाले दिन ब्रह्म योग, इंद्र योग और बुधादित्य राजयोग बन रहा है। इन शुभ योग में गुरुओं दीक्षा लेना शुभफलदायी होगा। गुरु की चरण वंदना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी और सफलता मिलेगी।ब्रह्म योग 02 जुलाई 2023 को रात 07.26 से 03 जुलाई 2023 दोपहर 03.45 रहेगा।इंद्र योग – 03 जुलाई 2023 से दोपहर 03.45 से 04 जुलाई 2023 सुबह 11.50 तक रहेगा। बुधादित्य योग भी बनेगा क्योकि 24 जून को बुध का मिथुन राशि में प्रवेश हो गया है, ऐसे में सूर्य पहले से ही मिथुन राशि में विराजमान हैं, ऐसे में इन ग्रहों की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है।

गुरु पूर्णिमा तिथि 2023

हिंदू पंचांग की गणना के मुताबिक इस वर्ष 2 जुलाई को शाम 6 बजकर 2 मिनट पर आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। जिसका समापन 3 जुलाई को रात 11 बजकर 8 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार गुरु पूर्णिमा का त्योहार 3 जुलाई को मनाया जाएगा।

मिथुन राशि : गुरू पूर्णिमा मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है। मिथुन राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। आपको शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि : गुरू पूर्णिमा का दिन जातकों के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है। सिंह राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। कार्यस्थल में शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है।

सैलजा का बयान, संगठन में कई बदलाव होंगे

सैलजा का बयान, संगठन में कई बदलाव होंगे

इकबाल अंसारी 

रायपुर। आज कांग्रेस संगठन में अंदरुनी खींचतान की खबरों के बीच आज कांग्रेस भवन में महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी। इस बैठक में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मौजूद रहेंगे। बैठक में पार्टी के सभी मोर्चा-संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे।

कांग्रेस में चार-पांच दिनों से नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच सैलजा और मरकाम पहली बार साथ बैठक लेने जा रहे हैं। इस बीच नियक्ति विवाद को लेकर प्रदेश प्रभारी सैलजा का बयान सामने आया है। उन्होंने ने कहा कि अभी संगठन में कई बदलाव होने हैं, इसलिए महामंत्रियों की नियुक्ति से संबंधित आदेश को रद किया था।

उन्‍होंने मरकाम के साथ किसी तरह के मदभेद से इनकार करते हुए, कहा कि पार्टी में सभी निर्णय आपस में बातचीत करने के बाद ही लिए जाते हैं। वहीं, इस मामले में मरकाम के तेवर में भी बदलाव आ गया है। एक दिन पहले ही मरकाम का बयान आया है जिसमे उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी के ही आदेश के हिसाब से काम होगा। इधर, कांग्रेस कार्यालय में अब से कुछ ही देर में एक बैठक होने जा रही है। इसमें सभी प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...