रविवार, 19 दिसंबर 2021

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद का निधन हुआ: अमेरिका

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद का निधन हुआ: अमेरिका

अखिलेश पांडेय      वाशिंगटन डीसी। अमेरिका वाशिंगटन से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद डग एरिक्सन का निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। एरिक्सन की मृत्यु शुक्रवार को हुई। कुछ सप्ताह पहले उन्होंने बताया था कि लातिन अमेरिकी देश अल सल्वाडोर के दौरे के दौरान वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, हालांकि उनकी मृत्यु के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। राज्य सीनेट रिपब्लिकन कॉकस ने शनिवार को उनके निधन की पुष्टि की। फर्नडेल से रिपब्लिक पार्टी के सांसद एरिक्सन पिछले महीने पार्टी के सहयोगियों से मिले थे और बताया था कि उन्होंने अल सल्वाडोर की यात्रा की थी, जहां पहुंचने के कुछ ही समय बाद एरिक्सन कोविड​​​​-19 से संक्रमित हो गए थे।

उनके दौरे का कारण स्पष्ट नहीं था। राज्य की संसद और सीनेट के सदस्यों को एक संदेश में एरिक्सन ने सलाह मांगकर पूछा था कि मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कैसे प्राप्त की जा सकती हैं। सिएटल टाइम्स ने बताया कि एरिक्सन ने व्हाटकॉम काउंटी में 42वें डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व किया और 1998 से वह विधानमंडल में थे। 2010 में सीनेट के लिए चुने जाने से पहले वह राज्य की संसद के लिए छह बार निर्वाचित हुए। एरिक्सन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के वाशिंगटन में अभियान के नेता थे। वह डेमोक्रेटिक पार्टी के गवर्नर जे इंसली के कोविड-19 संबंधी आपातकालीन आदेशों के मुखर आलोचक भी थे और टीकाकरण नहीं कराने के इच्छुक लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से उन्होंने विधेयक भी पेश किया था।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एरिक्सन ने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था या नहीं। अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र का कहना है कि अल सल्वाडोर जाने से पहले लोगों को टीके की सभी खुराक ले लेनी चाहिए, जहां कोविड​​​​-19 तेजी से फैला है।

मछुआरे के जाल में फसें आईफोन व आईपैड के डिब्बे

सुनील श्रीवास्तव        जकार्ता। इंडोनेशिया के एक मछुआरे के साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिससे रातों-रात उसकी किस्मत प्लट गई। कहां वह समुद्र में मछली पकड़ने गया था और कहां उसके हाथ करोड़ों रुपये का खजाना लग गया। यह खबर सामने आने के बाद लोग मछुआरे को किस्मत का धनी बता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडोनेशिया की बांग्का बेलितुंग बीच पर एक मछुआरा मछली पकड़ने गया था। वह नाव में जाल लेकर समुद्र से मछली पकड़ रहा था। उसने समुद्र में अपना जाल फेंका और मछलियों के फंसने का इंतजार करता रहा। इसके कुछ देर बाद जब उसने जाल खींचा तो उसकी आंखें खुली की खुली रह गईं। दरअसल, उसकी जाल में मछली की जगह कुछ बॉक्स फंस गए थे।

इसके बाद मछुआरे ने डरते-डरते इन डिब्बों को खोला। मछुआरे ने जब डिब्बों को खोला तो उसमें से निकली चीज देखकर वह हैरान रह गया। दरअसल, इन डिब्बों में एप्पल के अलग-अलग प्रोडक्ट्स रखे हुए थे। इसमें आईफोन, आईपैड और मैकबुक थे। इनकी कीमत करोड़ों रुपये की बताई जा रही है। इसके बाद मछुआरे ने इस घटना का वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया। मछुआरे ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘ऐसे पलटती है किस्मत’ इस घटना के बारे में जिसने भी जाना वह हैरान रह गया। मछुआरे ने वीडियो में बताया कि बॉक्स में रखे प्रोडक्ट्स पानी की वजह से खराब नहीं हुए हैं। उसने बताया कि डिब्बों की पैकिंग इतने अच्छे तरीके से की गई थी कि सामान को कोई नुकसान नहीं हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...