सोमवार, 18 जनवरी 2021

सांसद प्रत्याशी की विधानसभा में दावेदारी: सपा

सपा में शामिल हुईं अलीगढ की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर, छर्रा विधानसभा पर कर सकती हैं दावेदारी !

अलीगढ। जिले की सियासत में एक और उलटफेर हुआ है। वर्ष 2019 में अलीगढ़ सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकी लक्ष्मी धनगर शनिवार को सपा में शामिल हो गईं। सपा के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के समक्ष लक्ष्मी धनगर ने दलबल के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कोविड-19 प्रोटोकाल के कारण लक्ष्मी धनगर के साथ केवल 20 लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति मिली थी। इस मौके पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि लक्ष्मी के सपा में आने से पार्टी मजबूत होगी। अलीगढ़ में इसका व्यापक असर होगा। लक्ष्मी ने कहा कि वह सपा के साथ पूरे समाज को जोड़ेंगी और भविष्य में हरेक चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने में पूर्ण निष्ठा से काम करेंगी। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव को भी लक्ष्मी के साथ पूर्व सीएम अखिलेश ने मंच में जगह दी। बाद में जिलाध्यक्ष से संगठन विस्तार और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बातचीत की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे प्रदेश से पूर्व विधायक, बड़े-बड़े नेता सपा के साथ हो रहे हैं। जिससे पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव 2022 में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी।
माना जा रहा है, कि लक्ष्मी धनगर छर्रा विधानसभा पर सपा से दावेदारी करेंगी। जिले में उनके सपा में शामिल होने से तरह तरह की चर्चाएं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...