मंगलवार, 2 मार्च 2021

अमेरिका ने चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी की

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी की है। अमेरिकी संसद में 'वन चाइना पॉलिसी' को रद्द करने के लिए बिल पेश किया गया है। रिपब्लिकन पार्टी के दो सांसदों ने ये बिल पेश करते हुए मांग की है कि अमेरिका को ताइवान के साथ कूटनीतिक संबंधों को शुरू करना चाहिए। अमेरिका ने 1979 में ताइवान के साथ कूटनीतिक संबंधों को ख़त्म करते हुए चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता दी थी। उस वक़्त से अमेरिका आधिकारिक तौर पर ताइवान को चीन का हिस्सा मानता रहा है। लेकिन अब रिपब्लिकन सांसद टॉम टिफिनी और स्कॉट पेरी ने ताइवान को अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में शामिल करने की मांग की है। इंडो पैसिफिक की पॉलिसी को लेकर अमेरिकी कांग्रेस में जिस तरह की प्रक्रिया शुरू हुई है। उससे जो बाइडेन प्रशासन से चीन की उम्मीदों को झटका लगा है।हॉन्गकॉन्ग को लेकर चीन सवाल उठाता रहा है। ताइवान को लेकर भी चीन अमेरिका पर आंतरिक मामलों में दखल देने का मामला उठाता रहा है। ताइवान को चीन एक स्वतंत्र देश के तौर पर मानने से इनकार करता रहा है। लेकिन अब अगर अमेरिका इसे अलग तौर पर मान्यता देता है तो यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइवान को अलग पहचान देगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...