रविवार, 21 फ़रवरी 2021

देश में लगातार कोरोना संक्रमितों की बढ़ रहीं संख्या

कोरोना लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, देश में कोरोना के 14,264 नए मामले, इतने लोगों की मौत।
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार छठे दिन इजाफा हुआ है। 16 फरवरी से कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 14,264 हजार नए कोरोना केस दर्ज किए गए और 90 लोगों की जान चली गई है। बीते दिन 11,667 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। अच्छी बात ये भी है। कि बीते दिन कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 9 लाख 91 हजार 651 हो गए हैं। कुल एक लाख 56 हजार 302 लोगों की जान जा चुकी है। एक करोड़ छह लाख 89 हजार 715 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके है। देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 45 हजार 634 हो गई है। यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं। टीकाकरण के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर कोविड-19 टीकाकरण के मामले में अमेरिका और इंग्लैंड के बाद भारत, दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है। 20 फरवरी तक देशभर में 1 करोड़ 10 लाख 85 हजार 173 स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। बीते दिन 4 लाख 32 हजार 931 लोगों को टीका लगा। दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ। 18 फरवरी को चले टीकाकरण अभियान के दौरान सबसे अधिक एक दिन का टीकाकरण किया गया था। जब 658674 लाभार्थियों को टीका लगाया गया था।
कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में देश में 90 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है। लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं। जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है। ये कुछ राज्य हैं। अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, उड़ीसा, सिक्किम, त्रिपुरा। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 20 फरवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21 करोड़ 9 लाख 31 हजार 530 कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 6,70,050 सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.42 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट 97.27 फीसदी है। एक्टिव केस 1.30 फीसदी है। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 15वां स्थान है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...