सोमवार, 22 फ़रवरी 2021

'बरेली' का वायु प्रदूषण में 13वां स्थान रहा

संदीप मिश्र 

बरेली। स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जगह-जगह पर होने वाली खुदाई से शहर की आबोहवा इस कदर जहरीली होती जा रही है, कि आने वाले दिनों में खतरनाक हालातों को सामना करना पड़ सकता है। बीते दिनों ग्रीनपीस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार वायु प्रदूषण के मामले में बरेली देश के 280 शहरों में 13वें नंबर पर है। वहीं, प्रदेश की बात की जाए तो बरेली चौथे नंबर पर है। जहां की आबोहवा सबसे ज्यादा जहरीली होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के 22 शहरों में बरेली चौथे नंबर पर है। इस रिपोर्ट में 280 शहरों के वर्ष 2015 और 2016 के साल भर का औसत पार्टीकुलेट मेटर (पीएम10) के आंकड़े जुटाए।

पुडुचेरी में सरकार गिरी, बहुमत नहीं हुआ साबित

पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरी, बहुमत नहीं साबित कर पाए सीएम वी. नारायणासामी, उपराज्यपाल से मिलकर त्यागपत्र देंगे।
हरिओम उपाध्याय  
पुडुचेरी। विधानसभा में कांग्रेस अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई है। स्पीकर ने ऐलान किया कि सरकार के पास बहुमत नहीं है। इसके बाद मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी की विदाई तय हो गई है। गौरतलब है। कि विधानसभा में कांग्रेस के पास उसके 9 विधायकों के अलावा 3 डीएमके और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन था। यानी कांग्रेस के पास 12 विधायकों का समर्थन था। जबकि विधानसभा की वर्तमान स्थिति के मुताबिक उसे बहुमत के लिए 14 विधायकों का समर्थन चाहिए था। हालांकि, फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री नारायणसामी दावा करते रहे कि उनके पास निर्वाचित विधायकों में से बहुमत है। क्या है विधानसभा का गणित 33 सदस्यीय पुडुचेरी विधानसभा में 30 सदस्य निर्वाचित और 3 सदस्य केंद्र सरकार की ओर से मनोनित होते हैं। 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। एक विधायक को पार्टी द्वारा पिछले साल दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित किया गया था। इसके अलावा पांच विधायक अब तक इस्तीफा दे चुके हैं। डीएमके ने कांग्रेस का समर्थन किया है। उसके तीन विधायक थे, लेकिन रविवार को इनमें से एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया। रविवार देर शाम तक कांग्रेस गठबंधन के पास 12 विधायकों का समर्थन ही था। जिसमें कांग्रेस के 9, डीएमके के 2 और एक निर्दलीय विधायक शामिल है। छह विधायकों के इस्तीफे और एक अयोग्यता के बाद पुडुचेरी विधानसभा की संख्या 26 है। प्रमुख विपक्षी दल ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस, ने 2016 के चुनावों में 8 सीटें जीती थीं। लेकिन उसका एक विधायक अयोग्य घोषित हो गया था। और बाद में इस सीट को डीएमके ने जीत लिया था। यानी अभी एनसीआर के पास 7 विधायक, के पास 4 विधायक हैं। वहीं, बीजेपी के पास 3 मनोनित विधायक हैं। यानी सरकार के समर्थन में 12 विधायक हैं। जबकि विपक्ष में 14 विधायक हैं। कांग्रेस का कहना है। कि उसके पास निर्वाचित विधायकों में से बहुमत है। यानी 23 में 12 विधायक उसके साथ हैं।

ऑटो-ट्रक में हुई आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत

5 लोगों की दर्दनाक मौत। ऑटो और ट्रक में हुई आमने-सामने टक्कर, मची चीख-पुकार
अविनाश श्रीवास्तव 
 कटिहार। बड़ा हादसा बिहार के कटिहार जिले में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा ऑटो और ट्रक में हुई टक्कर के दौरान हुआ जिसमें पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि कई अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। कटिहार में यह सड़क दुर्घटना पोठिया थाना क्षेत्र के समेली खैरा बहियार के समीप हुई। दुर्घटना के बारे में बताया जा रहा है। कि अनियंत्रित ऑटो और ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई जिसमें पूर्णिया से बैंड पार्टी बाजा कर लौट रहे पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल है। मामले की जानकारी मिलते ही पोठिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। पोठिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद सभी मृतकों की पहचान हुई। मृतक सभी लोग कुर्सेला थाना क्षेत्र के बसुहार मजदिया गांव के रहने वाले थे। और शादी विवाह में बैंड पार्टी का काम करते थे। मृतकों में अर्जुन मोची 50 वर्ष, किशोर पासवान 45 वर्ष, धर्मेंद्र कुमार मंडल 50 वर्ष, सुशील कुमार मोची 30 वर्ष और छोटेलाल राम 42 वर्ष हैं। जबकि घायलों में सभी लोग फलका भंगहा के रहने वाले हैं। घायलों में संतोष कुमार 25 वर्ष, मिट्ठू कुमार 17 वर्ष, चिंटू कुमार 16 वर्ष, श्री मोची 60 वर्ष और सियाराम मंडल 32 वर्ष हैं। घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। इस हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। लेकिन ट्रक का ड्राइवर फरार है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी बिट्टू कुमार और संतोष कुमार ने बताया कि अचानक ट्रक लाइट जला कर रुक गया जिस कारण ऑटो से उसकी टक्कर हो गई, जबकि पीछे से भी आ रही एक कार ने ऑटो में ठोकर मार दी जिस कारण इतना बड़ा हादसा हुआ।

बाल-बाल बचे पूर्व सीएम, 10 फीट नीचे गिरी लिफ्ट

बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री, भरभराकर 10 फीट नीचे गिरी लिफ्ट, मचा हड़ंकप
भोपाल। मध्यप्रदेश में उस समय हड़कंप मच गया जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की लिफ्ट नीचे गिर गई। इसके बाद लिफ्ट का दरवाजा बंद हो गया। लिफ्ट गिरते ही कमलनाथ की सुरक्षा में तैनात जवान नीचे की ओर भागे। दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जिस लिफ्ट में सवार थे, उसके गिरने की खबर सुनकर इंदौर प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए।
आनन-फानन में लिफ्ट इंजीनियर को बुलाया गया और लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर कमलनाथ समेत सभी नेताओं को बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि लिफ्ट में सवार किसी भी नेता को चोट नहीं आई।
जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। तो वे उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने निजी अस्पताल पहुंच गए।
दरअसल रविवार को कमलनाथ इंदौर में थे। और जब उन्हें पता चला कि कमलनाथ के साथ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी भी मौजूद थे। अस्पताल पहुंचने के बाद रामेश्वर पटेल के वॉर्ड में जाने के लिए सभी नेता लिफ्ट में सवार हो गए लेकिन लिफ्ट ऊपर जाने की जगह करीब 10 फीट नीचे गिर गई।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-190 (साल-02)
2. मंगलवार, फरवरी 23, 2021
3. शक-1983, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी संवत 2077।

4. प्रातः 06:50, सूर्यास्त 06:18।

5. न्‍यूनतम तापमान -07 डी.सै.,अधिकतम-25+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 21 फ़रवरी 2021

साल के अंत तक सब कुछ सामान्य होने की उम्मीद

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने देश में साल के अंत तक सब कुछ सामान्य होने की उम्मीद जताई है। उनका यह बयान ऐसे समय आया। जब अमेरिका में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेज किया जा रहा है। गौरतलब है, कि दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा जूझने वाले अमेरिका में अब तक दो करोड़ 80 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए और चार लाख 95 हजार से अधिक पीडि़तों की मौत हुई है। ऐसे में अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन का यह बयान लोगों को संतोष प्रदान कर सकता है। बाइडन ने शुक्रवार को मिशिगन स्थित फाइजर कंपनी के एक उत्पादन केंद्र का दौरा किया और वैक्सीन के उत्पादन में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन तेज टीकाकरण के लिए आपूर्ति बढ़ाने के रास्ते तलाश रहा है। एक सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति कहा, 'मेरा मानना है, कि इस साल के अंत तक हालात सामान्य हो जाएंगे। ईश्वर की कृपा से पिछले साल की तुलना में इस वर्ष क्रिसमस पर्व अलग रहेगा।' उन्होंने बताया, 'हमारे पास जुलाई के आखिर तक वैक्सीन की 60 करोड़ खुराक हो जाएगी। फिलहाल खराब मौसम रोड़ा बन रहा है। वैक्सीन की आपूर्ति की गति धीमी पड़ रही है।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...