सोमवार, 26 अक्तूबर 2020

जनता परेशान, सरकार चुप क्यों हैंः तेजस्वी

मनोज सिंह ठाकुर


पटना। तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा में जाने से पहले महंगाई को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि जनता परेशान है, लेकिन सरकार को इसको लेकर कोई मतलब नहीं है। नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं। आखिर इस मुद्दे पर वह बोलते क्यों नहीं है।


कारोबारी परेशान


तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना संकट में और महंगाई बढ़ गई है। जिससे बिहार की जनता और कारोबारी परेशान हैं। कोरोना संकट में पहले से ही कारोबारी परेशान हैं। प्याज का रोना रोते थे, लेकिन प्याज अब 80 के पार हो गया है। इनलोगों को महंगाई नहीं दिख रही है। बिहार में बेरोजगारी चरम पर हैं। युवा परेशान होकर पलायन कर रहे हैं। किसान परेशान हैं। सच्चाई को सामने रखते हैं


तेजस्वी यादव ने कहा कि महंगाई पर नीतीश कुमार चुप्पी क्यों साधे हैं। उनके मुंह में दही क्यों जमा हुआ है। अगर मिलते तो उनको महंगाई का माला पहनाते हैं। बाप और मां से पूछने वाले नीतीश कुमार के बयान पर तेजस्वी ने कहा कि इस पर वह नीतीश कुमार को कुछ नहीं बोलेंगे। उनके मां-बाप ने बड़ों का सम्मान करना सिखाया है। उनकी हम इज्जत करते हैं। लेकिन उनकी कुर्सी जाते हुए दिख रही है। जिससे भड़के हुए है।


कांग्रेस पर लगाया सुशांत की हत्या का आरोप

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस पार्टी पर लगाया सुशांत सिंह राजपूत की हत्या का आरोप


अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में ताबड़तोड़ रैलियों के साथ ही आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो गया है। ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी )के सांसद मनोज तिवारी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है। कि सुशांत की मौत में कांग्रेस का हाथ है। इसके बाद भी राजद नेता तेजस्वी यादव कांग्रेस के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने बांका जिले के शंभूगंज के हाईस्कूल मैदान में ये बात कही।
सुशांत को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत नितिश सरकार सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अगर सुशांत की मौत के मामले की जांच को लेकर कोई गंभीर था। तो वो थे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उन्होंने तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज होने की बात कही थी। तिवारी ने आगे कहा की बिहारी में विकास की रफ्तार को जारी रखने के लिए एनडीए गठबंधन वाली सरकार का आना बहुत जरूरी है।                


विरोधियों के खिलाफ शक्ति प्रयोगः सोनिया

लोकतांत्रिक संगठनों का विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल कर रही सरकारः सोनिया


मोमीन


नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए उस पर लोकतांत्रिक संगठनों का दुरुपयोग करने का सोमवार को आरोप लगाते हुए कहा कि वह संस्थाओं के माध्यम से विरोधियों की आवाज़ दबाने का काम कर रही है। सोनिया गांधी ने आज एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित अपने लेख में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लोकतंत्र के स्तंभों पर हमले कर उनको विकृत करने में जुटी है। और लोकतंत्र को मजबूत करने वाले प्रत्येक संस्थान का इस्तेमाल विपक्ष पर हमले के लिएकिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र खतरे में आ गया है। देश की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में फंस गई है। और सरकार इससे उबरने के प्रयास करने की बजाय लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विरोधियों पर हमला कर रही है। बोलने की आजादी छीनी जा रही है। और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वाले संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूरे तंत्र को ही ध्वस्त कर दिया है। जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को डराने और धमकाने के लिए किया जा रहा है। सरकार का निशाना विपक्ष के नेता है। और केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) तथा आईएनए जैसी जांच एजेंसियां प्रधानमंत्री तथा ग्रह मंत्री के इशारे पर काम कर रही हैं।
सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल से ही विपक्षी दलों के नेताओं को अपना दुश्मन मानते हुए उनको निशाने पर लेना शुरू कर दिया था। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए छात्रों को निशाना बनाया गया और उसके अलोकतांत्रिक कदमों की आलोचना करने के लिए प्रतिष्ठित बुद्धिजीवियों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा की नागरिक संशोधन विधेयक और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर -सीएए और एनआरसी के खिलाफ महिलाओं ने शांतिपूर्वक आंदोलन किया। शाहीन बाग से लेकर देश के अन्य हिस्सों में इसको लेकर जबरदस्त आंदोलन हुआ लेकिन उनकी बात सुनने की बजाय उन पर खुले आम हमले किए गए।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार विरोधियों की बात सुनने की बजाय उन पर दमनकारी कार्रवाई करती है और इसी का परिणाम है। कि उसने इन विरोध प्रदर्शनों को देश के खिलाफ साजिश बताते हुए 700 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कई लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि देश ने असंख्य बलिदानों और बड़े परिश्रम से लोकतंत्र हासिल किया है इसलिए संविधान में प्रदत्त व्यवस्थाओं का पालन करते हुए इसे संरक्षित किया जाना चाहिये।               


पंजाब के क्षुब्ध किसानों से मिलेंं पीएमः राहुल

राहुल की मोदी को सलाह। पंजाब के गुस्साए किसानों की सुनें बात।


पालूराम


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कृषि संबंधित तीन कानूनों के विरोध में पंजाब के किसानों के गुस्से को खतरनाक करार देते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी कि उन्हें विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की बात सुननी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में किसानों ने दशहरे के अवसर पर रविवार को प्रधानमंत्री के पुतले जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया और यह स्थिति लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया यह पूरे पंजाब में जो कल हुआ। यह दुखद है। कि पंजाब में प्रधानमंत्री के प्रति लोगों में इतना आक्रोश है। यह बहुत खतरनाक है। और हमारे देश के लिए इस तरह की स्थिति अच्छी नहीं है। प्रधानमंत्री को गुस्साए लोगों से मिलकर उनकी बात सुननी चाहिए और जल्द से जल्द उनकी समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने आज एक अखबार में छपी खबर भी पोस्ट की है। जिसमें कहा गया है। कि किसान यूनियन के नेतृत्व में हाल ही में संसद में पारित किसान संबंधी तीन कानूनों के विरोध में दशहरा पर राज्य में कल जगह-जगह प्रधानमंत्री मोदी, उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के पुतले फूंके गए। खबर के अनुसार किसानों ने कहा है। कि यदि इन कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है। तो पंजाब में आंदोलन और तेज किया जाएगा।                


भारत में कुल संक्रमितो की संख्या-79,09,959

भारत में कोरोना के 45,148 नए संक्रमित, कुल मामले 79,09,959 हुए ।


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में इस महीने में दूसरी बार 24 घंटे के अंदर 50 हजार से कम नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान मरने वालों की संख्या भी 500 से कम रही। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी किए आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 45,148  नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 79,09,959 हो गए। वहीं 480 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,19,014 हो गई।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल 71,37,228 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 90.23 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है। देश में अभी सात लाख से कम लोगों का इलाज जारी है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 6,53,717 मरीजों का इलाज जारी है। जो कुल मामलों का 8.26 प्रतिशत है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी। 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी। कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्वज्ञिान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 25 अक्टूबर तक कुल 10,34,62,778 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 9,39,309 नमूनों का परीक्षण रविवार को ही किया गया।                 


सार्वजनिक सूचना एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचना एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अक्टूबर 27, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-72 (साल-02)
2. मंगलवार, अक्टूबर 27, 2020
3. शक-1980, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:15, सूर्यास्त 06:15।


5. न्‍यूनतम तापमान 20+ डी.सै.,अधिकतम-32+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                    



यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...