शनिवार, 24 अक्तूबर 2020

'भारत-चीन' विवाद पर बारीक नजर

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उनका देश भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर करीबी नजर रख रहा है और वह नहीं चाहता कि तनाव और बढ़े। अधिकारी ने अगले हफ्ते नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच शुरू हो रहे 2प्लस2 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से पहले शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि ट्रंप प्रशासन रक्षा उपकरण बेचने के अलावा संयुक्त सैन्य अभ्यासों और सूचनाओं के आदान-प्रदान से जरिये भारत को सहयोग दे रहा है।               


भारत सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने लोन मोरेटोरियम से जुड़े ब्याज से छूट देने को लेकर दिशानिर्देश जारी कर दिया है। कोविड-19 संकट के कारण भारतीय रिज़र्व बैंक की तरफ से कर्ज चुकाने को लेकर मोहलत देने का ऐलान किया गया था। इसके तहत 2 करोड़ रुपये तक के कर्ज पर छह महीने के लिये दी गई मोहलत के दौरान संचयी ब्याज यानी ब्याज पर ब्याज और साधारण ब्याज के बीच अंतर के बराबर राशि का भुगतान सरकार करेगी। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को आरबीआई की तरफ से कर्ज लौटाने को लेकर दी गयी मोहलत के तहत 2 करोड़ रुपये तक के कर्ज पर ब्याज छूट योजना को जल्द- से -जल्द लागू करने का निर्देश दिया था। उसके बाद यह दिशानिर्देश आया है। वित्तीय सेवा विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार कर्जदार संबंधित ऋण खाते पर योजना का लाभ ले सकते हैं। यह लाभ एक मार्च, 2020 से 31 अगस्त, 2020 की अवधि के लिये है।                     


कमला ने डोनाल्ड ट्रंप को नक्सलवादी बताया

न्यूयॉर्क। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘नस्लवादी’ बताया और कहा कि ऐसा नहीं है कि वह अचानक कुछ करते या कहते हैं, बल्कि उनमें एक तरह का ‘स्वरूप’ (पैटर्न) दिखता है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सवालों का जवाब देते हुए हैरिस ने कहा, ‘‘लोगों ने मुझसे पूछा कि क्या वह नस्लवादी हैं? हां, वह हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि आप देखते हैं कि यह कोई अचानक या बिना सोचे समझे नहीं है। हम इस स्वरूप को देख चुके हैं। चाहे वह बराक ओबामा की वैधता पर सवाल करना हो या फिर शर्लोट्सविले जाना हो।’’ हैरिस ने कहा कि ट्रंप ने कहा था, ‘‘दोनों ही तरफ अच्छे लोग हैं।           


क्वाडकॉपटर को भारतीय सेना ने मार गिराया

इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर में लगातार अशांति फैलाने और सीमापार से घाटी में हथियारों को पहुंचाने के लिए पाकिस्तान क्वाडकॉप्टर और ड्रोन की मदद ले रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ये घटना शनिवार सुबह की घटना है। जहां एलओसी पर पाकिस्तानी सेना का क्वाडकॉप्टर मंडरा रहा था। इसी बीच भारतीय सैनिकों ने उसे ढेर कर दिया। दरअसल, पाकिस्तान से अब भारत में अशांति फैलाने के लिए सिर्फ आतंकियों की घुसपैठ ही नहीं की जा रही है। बल्कि ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप भेजी जा रही है। पिछले कुछ समय से सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया हो या दिखाई दिया हो। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटना सामने आ चुकी है।              


सीएम ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की हिम्मत और साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है।                               


देश तोड़ने वाले विचारों को हम तोड़ कर रख देंगे

जो देश तोड़ने का अब सपना देखेगा हमारी सरकार उसको तोड़ के रख देगी


(गणेश केसरवानी) बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी मुट्ठीगंज मंडल के द्वारा स्वर्णकार धर्मशाला कल्याणी देवी में आयोजित प्रशिक्षण महाअभियान शिविर के समापन दिवस पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इतिहास रचने का काम किया है और भारत का भविष्य गढ़ने का काम किया आज उन्हीं की बदौलत देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी हुई है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया जा रहा उत्तर प्रदेश के अंदर गुंडों का साम्राज्य का खात्मा हो रहा है और उत्तर प्रदेश विकास की नई  परिभाषा लिख रहा है और देश के अंदर धारा 370 ,35a ,आर्टिकल का खात्मा करके भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है लेकिन पूर्व जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री  फारूक अब्दुल्लाह महबूबा मुफ्ती आज भी कश्मीर के अंदर धारा 370 ,35a आर्टिकल  लगाने के नाम पर सपने देखते हुए देश तोड़ने का काम कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्वीकार करने वाली नहीं है और उन्हें चेतावनी देता हूं अब काश्मीर के अंदर बड़ी शान के साथ भारतीय तिरंगा लहराता है और लहराता रहेगा और जो इस तिरंगे के विरोध में आवाज उठाएगा उसकी आवाज को कुचल दिया जाएगा याद रहे जो देश तोड़ने का अब सपना देखेगा हमारी सरकार उसको तोड़ के रख देगी 
आज अंतिम दिवस पर आए हुए वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रकट किए  कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री किशोरी लाल जायसवाल जी एवं संचालन श्री अजय अग्रहरि जी ने किया कार्यक्रम के संयोजक श्री परमानंद वर्मा एवं सचिन जायसवाल जी रहे। कार्यक्रम का समापन श्री राजेश केसरवानी जी ने राष्ट्रगान गाकर के किया प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से वरुण केसरवानी, रमेश पासी , राजेश केसरवानी ,राजू पाठक रितेश केसरवानी, बृजेश श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, केशव शर्मा, दीपक शर्मा, पार्षद कुसुमलता ,नीरज टंडन, पूजा कक्कड़ ,प्यारे लाल जायसवाल, विश्वास श्रीवास्तव, सत्या जायसवाल ,नीरज केसरवानी, अनीता निरखी ,किशन चंद्र जायसवाल, सुनील धूपर, आनंद मिश्रा, श्याम प्रकाश पांडे ,मुकेश लारा ,अभिषेक सोनकर ,आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।        


प्रयागराजः प्रतिष्ठित स्थानों को प्रशासनिक स्वीकृति

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। क्षेत्रीय अभिलेखागार, गुलाम सरवर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि संस्कृति विभाग उप्र, की ओर से प्रदेश के 13 प्रतिष्ठित मन्दिरों में शक्तिमहोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत लोक कलाकारों द्वारा देवी गीतों की परम्परा पर आधारित देवी गायन एवं लोक नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 24 अक्टूबर, 2020 को शक्तिपीठ अलोपशंकरी देवी, प्रयागराज में संस्कृति निदेशालय, उप्र, जवाहर भवन, लखनऊ द्वारा आयोजित शक्ति महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत सोनाली चक्रवर्ती, सचिव, धरोहर कला संगम के निर्देशन में अति उच्च कोटि का लोकगीत एवं महिषासुर मर्दिनी नृत्य की भव्य प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की सराहना करते हुए शक्तिपीठ के प्रबन्धक, महंत श्री यमुनापुरी जी महाराज नेे संस्कृति विभाग, उप्र एवं कार्यक्रम से जुड़े लोगों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी। गणेश वन्दना द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद देवी पचरा, राम जी का भजन, देवी गीत एवं महिषासुर मर्दिनी की झाॅकी एवं नृत्य को भक्तों की भीड़ द्वारा खूब सराहा गया। इस अवसर पर श्री हरिश्चन्द्र दुबे, श्री राकेश कुमार वर्मा, श्री रोशन लाल आदि विभाग की ओर से मौजूद रहे।               


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...