बुधवार, 9 दिसंबर 2020

3,209 नलकूप चालकों को नियुक्ति-पत्र

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा बुधवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रदेश में नवचयनित 3209 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री ने नलकूप चालकों को खेती का महत्वपूर्ण अंग बताया। उन्होंने पहली बार नलकूप चालक के पद पर महिलाओं के चयन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह 516 महिला नलकूप चालक एक नया इतिहास रच रही हैं। सीएम ने नवचयनित सभी नलकूप चालकों को बधाई देते हुए उन्हें जल संरक्षण की सीख भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 3209 नवचयनित अभ्यर्थियों को इस बात पर गर्व करना चाहिए कि उन्हें किसी सिफारिश या जुगाड़ से यह सरकारी नौकरी नहीं मिली है। यह नौकरी आपकी अपनी मेधा, क्षमता और मेहनत से मिली है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में तैनाती पाने वाले वाले नवचयनित नलकूप चालकों से संवाद भी किया।
जनपद प्रयागराज में कलेक्टेट स्थित एनआईसी में मा0 सांसद फूलपुर-श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 विधायक कोरांव-श्री राजमणि कौल, मण्डलायुक्त-श्री आर0 रमेश कुमार, जिलाधिकारी-श्री भानु चन्द्र गोस्वामी व मुख्य विकास अधिकारी-श्री आशीष कुमार की उपस्थिति में मा0 मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त नलकूप चालक प्रदीप कुमार पटेल से बात भी की। एनआईसी में ही मा0 सांसद फूलपुर-श्रीमती केशरी देवी पटेल के कर-कमलों द्वारा जनपद के नवनियुक्त नलकूप चालक प्रदीप कुमार पटेल, अजीत कुमार सरोज एवं अलका देवी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कलेक्टेट स्थित संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जनपद के कुल 98 नवनियुक्त नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।                                                                 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...