बुधवार, 9 दिसंबर 2020

सरकार विरोधी प्रदर्शन में 8 अरेस्ट किए

सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मामले में 8 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार


विक्टोरिया। हांगकांग पुलिस ने जुलाई में सरकार विरोधी प्रदर्शन को लेकर आठ और कार्यकर्ताओं को किया  गिरफ्तार 
हांगकांग पुलिस ने जुलाई में सरकार विरोधी प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को आठ और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने विपक्षी ताकतों पर लगातार कार्रवाई की है।
हालांकि, पुलिस ने अभी गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान उजागर नहीं की है। लेकिन कार्यकर्ताओं की उम्र 24 और 64 वर्ष के बीच है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, लोकतंत्र समर्थक पूर्व विधायक और अनुभवी कार्यकर्ता लेउंग क्वोक-हंग, जिसे लॉन्ग हेयर के नाम से जाना जाता है, गिरफ्तार किए गए लोगों में से थे।
इससे पहले विश्वविद्यालय परिसर में एक छोटे स्तर पर किए गए प्रदर्शन में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन के संदेह में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने एक जुलाई को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े थे।                                   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

8 जिलों में स्कूल-कॉलेज व अन्य संस्थान बंद रहेंगे

8 जिलों में स्कूल-कॉलेज व अन्य संस्थान बंद रहेंगे संदीप मिश्र  लखनऊ। आज यूपी के 8 जिलों में स्कूल-कॉलेज व अन्य संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही 12...