मंगलवार, 21 दिसंबर 2021

'पीएमएलए' के तहत अभियुक्त गिरफ्तार: कानून

'पीएमएलए' के तहत अभियुक्त गिरफ्तार: कानून    

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूनिटेक के प्रवर्तकों अजय चंद्रा और संजय चंद्रा को धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार उच्चतम न्यायालय केन्द्रीय जांच की अनुमति मिलने के बाद ये गिरफ्तारियां हुयी है। ये दोनों भाई पहले मुंबई की जेल में थे। कल शाम इनको दिल्ली की जेल में स्थानातंरित किया गया और आज सुबह उनकी गिरफ्तारी की गयी। सूत्राें के अनुसार इन दोनों बंधुओं के राजधानी स्थित तिहाड़ जेल से कार्यालय संचालित करने की शिकायत पर दिल्ली से मुंबई स्थानातंरित किया गया है।

तिहाड़ जेल के अधिकारियों पर चंद्रा बंधुओं को मदद करने का आरोप लगा था। सूत्रों का कहना है कि चंद्रा बंधुओं को राजधानी में मजिस्ट्रेट के पास किये जाने की संभावना है जहां इन दाेनों भाइयों को ईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकता है।

महिला सफाईकर्मी के साथ दुष्कर्म, वीडियो वायरल 

सत्येंद्र पंवार     मेरठ। एक युवक ने नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए सफाईकर्मी महिला को विश्वास में लेकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरिया शारीरिक संबंध बनाने लगा। इस बीच महिला ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी युवक के परिवारजनों ने शादी कराने का भरोसा दिया। अब 2 माह की गर्भवती होने के बाद परिवार जनों की ओर से अपने बेटे की शादी उसके साथ करने से इंकार कर दिया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग उठाई है। 

विश्वास में लेने के बाद वह महिला को परतापुर स्थित अपने एक दोस्त के घर ले गया, जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ समय बे समय शारीरिक संबंध बनाने लगा। रोजाना के घिनौने काम से तंग आकर महिला ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी के परिवारजनों ने महिला को युवक के साथ शादी कराने की बात कहकर रोक लिया। इसी बीच महिला 2 माह की गर्भवती हो गई। महिला शादी की बात करने जब आरोपी के घर गई तो परिवार के लोगों ने बेइज्जती कर उसकी पिटाई की और घर से भगा दिया। थाना स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता एसएसपी कार्यालय पर शिकायती पत्र देने पहुंची। शिकायतें सुन रहे एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि महिला के आरोपों की जांच एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव को सौंपी गई है। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...