शनिवार, 19 नवंबर 2022

मौर्य ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया 

मौर्य ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस सीट से समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बीजेपी ने शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के करीबी कहे जाने वाले रघुराज सिंह शाक्य को टिकट दिया है। सपा की तरफ एक से जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया विवादित बयान

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी अपने राम का सौदा कर सकती है, वो आपको बेचने में देरी नहीं करेगी। कत्लेआम करने में देरी नहीं करेगी। आपके हक पर तलवार चलाने में देरी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) वाले नारा देते हैं कि मोदी जी (Narendra Modi) आये हैं राम को लाए हैं। ऐसे लगता है कि राम को मोदी ने पैदा किया है, राम पहले थे ही नहीं? ये राम का भी सौदा कर लेते हैं।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान पर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राकेश त्रिपाठी ने कहा कि जिस राजनीतिक दल में कार्यकर्ता रहता है, उसी दल के हिसाब से उसकी विचारधारा बदल जाती है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) में जब स्वामी प्रसाद थे तो भी इस तरह की बदजुबानी करते थे। लेकिन जब तक भाजपा में थे, तब तक वह इस तरह के आपत्तिजनक बयान नहीं दे रहे थे। अब सपा में जाने के बाद उन्होंने जो बयान दिया है, अपने संस्कारों को दिखाने का काम किया है। वह सपा के संस्कारों को लेकर चल रहे हैं। भगवान राम किसी राजनीतिक दल के नहीं है!

@vinay1402sharma यूजर ने लिखा भगवान श्री राम के बारे में फालतू बकवास पसंद नहीं है। @MahajjanNilesh यूजर ने लिखा कि समाजवादी पार्टी को बर्बाद करके ही रहेंगे क्या? @RWAWESTKARAWAL1 यूजर ने लिखा कि आपकी पार्टी अभी तक क्यों पिछड़ी रह गई? वैसे आपकी याद ताजा कर दूं कि आपकी पार्टी ने गोलियां चलवाई थी। याद आया कि किस नेता ने चलवाई थी।

यूपी भाजपा नेता अलोक अवस्थी ने लिखा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम पर स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पड़ी बेहूदी और दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनता देख कर इनकी आत्मा को अपार कष्ट हो रहा है। यह वही पार्टी हैं, जिसने राम भक्तों के खून से सरयू को लाल किया था। एक यूजर ने लिखा कि समाजवादी पार्टी के लोग अब भगवान राम का अपमान कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...