शनिवार, 19 नवंबर 2022

अर्थव्यवस्था बनने में 58 साल से अधिक का समय लगा

अर्थव्यवस्था बनने में 58 साल से अधिक का समय लगा

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी ने शनिवार को कहा कि भारत को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में 58 साल से अधिक का समय लगा, लेकिन आने वाले हर 12 से 18 महीनों में भारतीय अर्थव्यवस्था में एक ट्रिलियन डॉलर की वृद्धि होगी और 2050 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। 21वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स में भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया के सामने नए- नए संकट खड़े हो रहे हैं। आज के उभरते हुए मल्टी पोलर वर्ल्ड में ऐसी महाशक्ति की जरूरत है, जो संकट के समय में दूसरे देशों की मदद कर सके, न कि दूसरे देशों को परेशान करें। इसके साथ ही मानवता को अपना पहला सिद्धांत मानें।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किए गए सामाजिक और आर्थिक बदलावों के कारण अर्थव्यवस्था में गति बनी हुई है। मुझे लगता है कि अगले एक दशक में भारत हर 12 से 18 महीनों में एक ट्रिलियन डॉलर जोड़ना शुरू कर देगा। इस तरह देश की अर्थव्यवस्था 2050 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। इसके साथ शेयर बाजार के मूल्यांकन बढ़कर 45 ट्रिलियन डॉलर का हो जाएगा।

आगे कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी 2050 तक 20 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। 2050 तक हर भारतीय की औसत उम्र करीब 38 वर्ष होगी और जनसंख्या करीब 160 करोड़ के पार होगी। इसके साथ ही देश में प्रति व्यक्ति आय 16,000 डॉलर के पार पहुंच जाएगी, जो कि मौजूदा प्रति व्यक्ति आय से 700 प्रतिशत अधिक है।

इसके साथ उन्होंने कहा कि भारत में विदेशी निवेश यानी एफडीआई एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच जाएगा। इस बात को दिखाता है कि दुनिया का भारत में विश्वास बढ़ रहा है। गौतम अदाणी के नेतृत्व वाला अदाणी ग्रुप देश में ग्रीन एनर्जी सेक्टर में 70 बिलियन डॉलर का निवेश कर रहा है। उन्होंने इसे लेकर कहा कि भारत 2050 तक ग्रीन एनर्जी सेक्टर का निर्यातक देश बन सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...