शुक्रवार, 6 अक्तूबर 2023

भारत ने जापान को 5-1 से हराया, रचा इतिहास

भारत ने जापान को 5-1 से हराया, रचा इतिहास 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत ने 2018 के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 5-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने हॉकी में नौ साल बाद इन खेलों में स्वर्ण हासिल किया है। पिछली बार एशियाई खेलों में भारत ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता था।
वहीं, 2023 और 2014 से पहले 1966 और 1998 के एशियाई खेलों में भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण अपने नाम किया था। चार स्वर्ण के अलावा टीम इंडिया ने 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994, 2002 एशियाई खेलों में रजत जीता था, जबकि 1986, 2010 और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पर कब्जा जमाया था।
पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा आठ बार (1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 2010) स्वर्ण जीता है। वहीं, भारत और दक्षिण कोरिया ने चार-चार बार और जापान ने एक बार स्वर्ण जीता है।भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण जीतने के साथ-साथ 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
भारत ने जापान पर प्रभावी तरीके से जीत हासिल की है। भारत ने दूसरे क्वार्टर में पहला गोल किया। इसके बाद तीसरे क्वार्टर और चौथे क्वार्टर में भारत ने दो-दो गोल दागे। भारत की ओर से मनप्रीत सिंह (25वें मिनट), अमित रोहिदास (36वें मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) और अभिषेक (48वें मिनट) में गोल दागे। जापान की ओर से एकमात्र गोल तनाका सेरेन ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...