शुक्रवार, 6 अक्तूबर 2023

करी पत्ते के पानी को पीने से अनेक फायदे

करी पत्ते के पानी को पीने से अनेक फायदे 

सरस्वती उपाध्याय 
करी पत्ते का उपयोग खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, करी के पत्तों में विभिन्न पोषक तत्व और औषधीय गुण होते हैं, जैसे कि विटामिन C, विटामिन A, कैल्शियम, फोलिक एसिड और विटामिन K। ये सभी सेहत के लिए महत्वपूर्ण होते है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभाव से बचाते हैं। वहीं, करी पत्ते के पानी को पीने से शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको इसे रोजाना पीने के फायदे बताते हैं। आइए बताते हैं विस्तार से…

पाचन
करी पत्तों में पाचन को बेहतर बनाने में मदद करने वाले एंजाइम्स होते हैं। यह आपके पाचन स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं। करी पत्तों का पानी पीने से पाचन शक्ति बढ़ जाती है और मल त्याग की क्रिया में सुधार आती है। इसलिए आप रोजाना इसे खाली पेट पिएं, जिससे आपकी समस्या दूर होगी।

स्ट्रेस
करी पत्तों का पानी एक प्रकार का होम रेमेडी है जो स्ट्रेस को कम करता है। करी पत्तों की खुशबू, ताजगी और स्वाद मनोबल को बढ़ा सकती है। करी पत्तों का इस्तेमाल स्ट्रेस और तनाव को कम करने के लिए किया जाता है। इसके लिए आप सुबह के समय इसका पानी पीएं, जिससे शांति मिलेगी और स्ट्रेस को कम किया जा सकता है। आप एक कप गर्म पानी में करी पत्तों का पानी डालकर भी पी सकते हैं।

हार्ट
करी पत्तों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है। इसका नियमित रुप से सेवन आपको इस समस्या से सदैव बचाए रख सकता है। इसलिए करी पत्ते का पानी आप रोज सुबह उठकर खाली पेट पिएं।

डायबिटीज
करी पत्तों में पाए जाने वाले कार्बाजोल एल्कलॉइड्स का इस्तेमाल डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। यह ग्लूकोज के स्तर को कम करता है, खासकर टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसलिए आज ही अपनी डेली डाइट में इसे शामिल कर लें।

सुबह ऐसे करें पानी का सेवन
सबसे पहले एक कप गर्म पानी उबालें और इसे ठंडा होने दें।
एक छोटे से पात्र में कुछ स्वच्छ करी पत्ते डालें।
अब ठंडे हुए पानी में करी पत्तों को मिलाएं।
इस करी पत्तों के पानी को सुबह खाली पेट पीएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...