शनिवार, 5 सितंबर 2020

एक 'पत्नी' ने 8 पतियों को चुना लगाया


















अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। एक महिला शादी के लिए योग्य वर तलाशती है। फिर विधिवत शादी कर पति का विश्वास अर्जित करती है। जब पति नामक शिकार उसकी गिरफ्त में आ जाता है, तब वो अपने असल मकशद को पूरा करने में जुट जाती है। मौका पाते ही वो घर और बैंकों में रखी नगदी और आभूषण लेकर नौ दो ग्यारह हो जाती है। ये महिला अपने पति के घर उतने दिन-महीने गुजराती है, जब तक की उसे भरोसा नहीं हो जाता कि उसने पूरा माल अपने कब्जे में ले लिया है। अब तक इस महिला ने बीते 8 सालों में 8 पतियों को चूना लगाया। इस दिलचस्प मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ितों ने अलग-अलग थानों में एक ही कदकाठी और सूरत वाली अपनी पत्नी की तस्वीरें पुलिस से साझा की। उन तस्वीरों को देखकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई।
दरअसल हर बार उसे दूल्हे अलग-अलग मिले लेकिन तस्वीरों में सभी की पत्नियां एक पाई गई। यूपी पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज किया है जिसने 10 सालों में रक दर्जन से ज्यादा शादियां की। इनमे से उसने 8 बुजुर्गों के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद यह दुल्हन घर से ज्वैलरी और कैश लेकर फरार हो जाती थी। यूपी की गाजियाबाद पुलिस ने उस लुटेरी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इस लुटेरी दुल्हन की पहचान मोनिका मलिक के रूप में हुई है। इस फ्रॉड महिला ने एक 66 साल के कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रेक्टर को अपना निशाना बनाया था। वह अपने इस 8वें दूल्हे का 15 लाख रुपये कीमत का सामान लेकर भाग गई थी।
लेकिन दो महीने बाद ही यह लुटेरी दुल्हन ज्वैलरी और कैश लेकर भाग गई। जुगल किशोर के मुताबिक उसने करीब 25 लाख रुपये के गहने पार कर दिए। जुगल किशोर ने मेट्रोमोनियल साइट वालों से अपनी पत्नी को लेकर बातचीत की। इसके बाद जुगल किशोर को मोनिका के पहले पति के बारे में पता लगा। वे हैरत में पड़ गए कि उसे पूर्व जिस शख्स ने मोनिका से शादी की थी, वह भी इसी तरह से ठगा गया था। जुगल किशोर ने पुलिस में इस मामले की शिकायत की।


पुलिस ने उनकी शिकायत की जब जांच की तो वो खुद हैरत में पड़ गई। उसने जाँच में पाया कि इस लुटेरी दुल्हन ने 8 -10 सालों में दर्जनों लोगों से विवाह किया था। जुगल किशोर से यह उसकी आठवीं शादी बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हर बार वह इसी तरह दूल्हे को फंसाती और उनकी रकम लूट कर भाग जाती थी। पुलिस के मुताबिक उसकी यह सभी शादियां खन्ना विवाह केंद्र ही फिक्स कराता था। पुलिस ने मोनिका मलिक समेत मेट्रोमोनियल एजेंसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 380, 384, 388 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मोनिका मलिक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किये है। उसे अंदेशा है कि नए ग्राहक को फंसाने के बाद ही मोनिका ने जुगल किशोर को छोड़ा है।           
















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...