रविवार, 6 सितंबर 2020

राहतः डीजल के दामों में फिर आई कमी

नई दिल्ली। डीजल के दाम में शनिवार को फिर गिरावट दर्ज की गई। जबकि पेट्रोल की कीमत में स्थिरता बनी रही हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट के बाद आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की संभावना बनी हुई है। बेच मार्ग कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड में पिछले सप्ताह के मुकाबले करीब ढाई डॉलर प्रति बैरल की नरमी आई है। इस सप्ताह डीजल के दाम में की गई यह दूसरी कटौती है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 29 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली कोलकाता मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत घटकर क्रमश: 73.27 रुपए , 76.77 रुपए ,79.81रुपए, और 78.58 रुपए प्रति लीटर हो गई है हालांकि पेट्रोल का भाव बिना किसी बदलाव के क्रमश : 82.08 रुपए, 83.57, रुपए, 88.73 रुपए और 85.04 रुपए प्रति लीटर पर बना हुआ है।             


पुलिस ने सीरियल ले ली 'पीएम' की बात

नई दिल्ली। पुलिस का अनुमान था कि इस आपदा में ये बदमाश घरों पर ही मिलेंगे। लिहाजा पुलिस ने मौके का फायदा उठाकर अपनी रणनीति बनाई और उसमें सफलता प्राप्त की। पुलिस ने इस दौरान 110 स्थाई वारंटी, 33 भगोड़े, 15 टॉप टेन अपराधी और 6 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा को अवसर में बदलने की बात कही थी। प्रधानमंत्री की इसी बात का अनुसरण करते हुए डूंगरपुर जिले की पुलिस ने लोकडाउन पीरियड में लम्बे समय से फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया। इस अभियान में डूंगरपुर पुलिस को बड़ी सफलताएं मिली हैं।


क्या कहना है पुलिस का


डूंगरपुर एसपी जय यादव ने बताया कि जिले में अलग-अलग मामलो में पिछले कई सालो से अपराधी फरार चल रहे थे।कोरोना महामारी के चलते जब लॉकडाउन लगा था तो डूंगरपुर पुलिस को अंदेशा था कि लंबे समय से फरार चल रहे अपराधी अपने घर लौटेंगे और उसी को देखते हुए पुलिस की ओर से एक अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने लोक डाउन के दौरान जिले में लम्बे समय से अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 110 स्थाई वारंटी, 33 भगोड़े और 15 टॉप टेन अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचाया।                    


पति-पत्नी और बच्चे पर हमला, मौत

जांजगीर-बलौदा। बलौदा क्षेत्र के जावलपुर गांव में पुरानी रंजिश पर घर में सो रहे पति, पत्नी और उसके बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया गया. देर रात 1 बजे हुए हमले से तीनों की हालत गम्भीर है और बलौदा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।


बलौदा थाने के टीआई विनोद मंडावी ने बताया कि जावलपुर गांव के रामचरण पाटले, उसकी पत्नी रमा बाई और 16 साल का बेटा संजय पाटले घर में सोए थे, तभी देर रात गांव का साहेब लाल सूर्यवंशी पहुंचा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से तीनों लहूलुहान हो गए। इस बीच डायल 112 को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बलौदा अस्पताल लेकर आई। यहां तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। मामले में आरोपी साहेब लाल सूर्यवंशी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। पुरानी रंजिश में हमले करने की बात सामने आई है।               


मस्जिदः विस्फोट में 20 लोगों की मौत

ढाका। बांग्लादेश के नारायणगंज जिले में एक मस्जिद के छह एयर कंडीशनरों में विस्फोट होने से एक लड़के सहित 20 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना फतुल्ला में बैतस सलाह जामे मस्जिद में शुक्रवार की रात हुई थी। कल इस घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने की रिपोर्ट थी। शेष 19 लोगों की शनिवार को मौत हुई है।


शेख हसीना बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी संस्थान के समन्वयक डॉ. सामंता लाल सेन ने न्यूज एजेंसी यूनीवार्ता को बताया कि संस्थान में इलाज के दौरान सभी लोगों की मौत हुई है।नारायणगंज में फतुल्लाह पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी शफीकुल इस्लाम ने बताया कि विस्फोट इतना जर्बदस्त था कि मस्जित की खिड़कियों के शीशे टूट गए तथा छत के पंखे, तार और बिजली के स्विच बोर्ड जलकर राख हो गए।              


'वैष्णो देवी' पर श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या

अरमान अली


श्रीनगर। वैष्णो देवी मंदिर फिर से खोले जाने के लगभग 3 सप्ताह बाद श्राइन बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर के बाहर के तीर्थयात्रियों के लिए कोटा प्रतिदिन 500 तक बढ़ा दिया है। कोरोना के कारण लगभग 5 महीने बंद रखे जाने के बाद 16 अगस्त को मंदिर फिर से खोला गया था। प्रतिदिन 2 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन करने की सीमा तय की गई थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर के बाहर के श्रद्धालुओं की संख्या 100 थी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि अब जम्मू-कश्मीर के बाहर के श्रद्धालुओं के लिए कोटा प्रतिदिन 500 तक बढ़ाया जा रहा है। तीर्थयात्रियों को ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही यात्रा की अनुमति है। दस साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यात्रा नहीं करने की सलाह दी गयी है।               


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण




यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)









 सितंबर 7, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-24 (साल-02)
2. सोमवार, अगस्त 7, 2020
3. शक-1943, अश्विन, कृृष्ण-पक्ष, श्राद्ध पक्ष, तिथि- पंचमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:28, सूर्यास्त 07:10


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-35+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                      







कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...