शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

यूपीः किसान यूनियन का प्रदेश व्यापी आह्वान

भारतीय किसान यूनियन भानु का प्रदेश व्यापी आवाहन शासन-प्रशासन को चेतावनी


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन भानु की प्रान्तीय कमेटी की आकस्मिक बैठक आज दिनांंक 4 दिसम्बर को प्रदेश संरक्षक फूल चन्द्र दुबे की अध्यक्षता में बैकुण्ठ धाम आश्रम में सम्पन्न हुई। बैठक में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर विस्तार से विचार विमर्ष किया गया। यूनियन के प्रदेश महा सचिव डॉ बी के सिंह ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह एवम प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पूरे देश के किसान विगत 3 दिनों से नोयडा दिल्ली बॉर्डर पर न केवल चक्का जाम किये हुए है। बल्कि वही पर विशाल किसान पंचायत भी हो रही है। पूरा आंदोलन शांति पूर्ण चल रहा है। किंतु यदि केंद्र या प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अथवा प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ किसी भी प्रकार से दुर्व्यवहार करती है, तो सम्पूर्ण प्रदेश आंदोलन में कूद जाएगा और आर पार की लडाई सुरू हो जाएगी।
यूनियन के प्रदेश संरक्षक फूल चन्द्र दुबे ने 4 दिसंबर की बैठक के माध्यम से प्रदेश के किसानों को हमेशा तैयार रहने की अपील करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश आते ही सब एक साथ दिल्ली कूच कर जाएंगे। जो पूरे प्रदेश में अस्थिरता पैदा कर देगी। दुबे ने कहा कि अगले तीन दिन बहुत महत्वपूर्ण है, यदि किसानों के पक्ष में निर्णय नही हुआ तो स्थिति भयावह हो जाएगी। बैठक में मण्डल अध्यक्ष राजीव चन्देल मण्डल संरक्षक राजेन्द्र तिवारी दुकान जी महासचिव के के मिश्र स्याम ,सूरत पांडेय,अन्नू बेगम, विमला देवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...