शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

पंप मालिक का फ्री में तेल डालने का ऐलान

पेट्रोल पंप मालिक का फ्री में तेल डालने का ऐलान


जींद। कृषि विरोधी कानूनों को लेकर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों को हरियाणावासियों से पूरी मदद मिलनी शुरू हो गई है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विधानसभा क्षेत्र उचाना के एक पेट्रोल पंप मालिक ने दिल्ली धरने पर जा रहे किसानों के ट्रैक्टरों में मुफ्त में डीजल डालने का ऐलान कर दिया है। पंप के मालिक महिपाल लोहान ने कहा कि मैं एक किसान का बेटा हूं। इसलिए अपना फर्ज अदा कर रहा हूं। बता दें कि हरियाणा के जींद जिले में उचाना विधानसभा सीट से राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विधायक चुन कर गए हैं। पहले इस क्षेत्र की सर्वजातीय दाड़न ने दिल्ली कूच शुरू किया था। और अब पेट्रोल पंप मालिक भी मदद को आगे आ गए हैं। पंप के मालिक ने कहा कि जब तक दिल्ली की सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलित रहेंगे तब तक वहा जाने वाले ट्रेक्टर को फ्री में तेल मिलता रहेगा। उन्होंने बताया कि मैं खुद एक किसान का बेटा हूं इसलिए किसानों की मदद के लिए अपना फर्ज निभा रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज 10 ट्रैक्टरों में तेल डालकर उन्हें दिल्ली रवाना किया है। और आगे भी मदद जारी रहेगी।                 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...