शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

डीडीसी चुनाव में तीसरे चरण का मतदान

जम्मू-कश्मीर: डीडीसी चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी


श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को मतदान की गति धीमी रही और ठंड की वजह से अधिकतर लोग सुबह अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकले। अधिकारियों ने बताया कि डीडीसी की 33 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसमें 16 सीटें कश्मीर में और 17 सीटें जम्मू संभाग में हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।


उन्होंने बताया कि दिन बढ़ने पर मतदान प्रतिशत में सुधार होने की संभावना है। मतदान अपराह्न दो बजे समाप्त हो जाएगा। डीडीसी के तीसरे चरण के चुनाव में कुल 305 उम्मीदवार हैं जिनमें कश्मीर संभाग में 166 जबकि जम्मू संभाग में 139 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 252 पुरुष और 53 महिला उम्मीदवार हैं।
पंच और सरपंच की रिक्त सीटों के लिए भी मतदान जारी है। कुल 126 क्षेत्रों में से 66 क्षेत्रों में मतदान होगा और मुकाबले में कुल 184 उम्मीदवार हैं। इसके अलावा 40 सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। पंच की सीटों के लिए 1738 क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहा है। इसमें से 798 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। कुल 327 क्षेत्रों में चुनाव होगा और मुकाबले में 749 उम्मीदवार हैं।                                    


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...