बुधवार, 28 अक्तूबर 2020

निकिता की हत्या के आरोपी ने कबूला जुर्म

निकिता की हत्या के आरोपी ने कुबूल किया जुर्म, वारदात की वजह भी बताई


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा के बल्लभगढ़ में दिनदहाड़े छात्रा के कत्ल के आरोपियों- तौसीफ और रेहान को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कत्ल की बात को स्वीकार कर लिया है। साथ ही हत्या का मोटिव यानी मकसद भी बताया है। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में इस मामले की चर्चा हो रही है। क्या है पूरा मामला 26 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे निकिता नाम की लड़की अपनी सहेली के साथ कॉलेज से घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार सवार दो युवक वहां पहुंचे और निकिता को गाड़ी में खींचने की कोशिश करने लगे। निकिता और उसकी सहेली ने इसका विरोध किया। इसके बाद एक लड़के ने पिस्टल निकाली और निकिता को गोली मार दी। गोली लगते ही निकिता जमीन पर गिर गई और आरोपी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। ये पूरा मामला सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गया।
लड़की का परिवार आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर बैठ गया। परिवार के लोगों के साथ कुछ और लोग भी मौके पर पहुंच गए और दिल्ली-मथुरा हाइवे को जाम कर दिया। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद परिवार धरने पर से उठ गया और जाम खुल गया। तौसीफ ने कुबूल किया गुनाह तौसीफ ने पुलिस को दिए अपने प्राथमिक बयान में बताया है कि 24-25 अक्टूबर की रात दोनों के बीच एक हजार सेकंड से अधिक देर तक बात हुई थी। उसने कहा कि निकिता किसी और से शादी करने वाली थी। इसलिए उसने लड़की को मार दिया। तौसीफ निकिता के अपहरण के मामले में 2018 में जेल भी गया था। उसने कहा कि वह जेल जाने के कारण पढ़ नहीं पाया था। लिहाजा उसे इसका भी गुस्सा था।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि तौसीफ 12वीं तक निकिता के साथ पढ़ा था और दोस्ती के लिए दवाब डालता था। साल 2018 में उसने लड़की का अपहरण भी कर लिया था। लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। निकिता के परिवार ने कहा कि लड़के के परिवार ने काफी रिक्वेस्ट की थी। जिसके बाद उन्होंने मामला वापस ले लिया था। अब पिछले कुछ दिनों से तौसीफ लड़की पर शादी के लिए दवाब बना रहा था। फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने कहा कि इस जघन्य अपराध की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। राजपत्रित अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि जांच में जो साक्ष्य मिलेंगे, उनके आधार पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तौसीफ के दादा कबीर अहमद विधायक रह चुके हैं। तौसीफ का चचेरा भाई आफताब अहमद मेवात जिले की नूंह सीट से कांग्रेस विधायक है। आफताब के पिता खुर्शीद अहमद भी हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। तौसीफ के सगे चाचा जावेद अहमद भी नेता हैं और विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।                   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...