शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

दल की दुर्दशा के लिए खुद हम ही जिम्मेदार

ऐरी बोले, उत्तराखंड क्रांति दल की दुर्दशा के लिए खुद हम ही जिम्मेदार


देहरादून। अब अगले विधानसभा चुनाव में उठाएंगे यह कदम उत्तराखंड क्रांति दल के नेता व पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने माना कि पार्टी की दयनीय हालत के लिए दल के रणनीतिकार ही जिम्मेदार हैं। साफ कहा कि हमें इस सच को स्वीकार करना ही होगा। यह भी कहा कि अब प्रदेशवासियों को भाजपा व कांग्रेस के इतर मजबूत विकल्प देने के लिए वामदलों व दक्षिणपंथियों के साथ ही जनांदोलनों से जुड़े सभी दलों को साथ लिया जाएगा।
उक्रांद के शीर्ष नेता ऐरी ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि तीन सप्ताह के भीतर नई कार्यकारिणी गठित कर ली जाएगी। ऐरी बोले कि उक्रांद की दयनीय स्थिति के लिए खुद हम ही जिम्मेदार हैं। इसे स्वीकार करना होगा। जनसमर्थन पर मंथन करना होगा। जनादेश ने पहले चार, तीन फिर एक विधायक उक्रांद से चुना।
यह भी माना कि जनता भाजपा कांग्रेस का विकल्प चाह रही। मगर सामने कौन है, ये बड़ी चुनौती है। मजबूत विकल्प देने के लिए अब सबक लेते हुए नई रणनीति पर अमल करेंगे। ऐरी ने यह भी साफ कर दिया कि उक्रांद को अब वामपंथी दक्षिणपंथी या अन्य छोटे दलों को साथ मोर्चा बनाने में कोई गुरेज नहीं है। उनका कहना था कि पार्टी के सभी नेता एकजुट हैं। उक्रांद को तीसरी ताकत के रूप में खड़ा किया जाएगा।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...