शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

बैखौफ सो रही महिला को दी मौत

घर में बेखौफ सो रही थी महिला, तेजधार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट
सोनीपत। हरियाणा मेें अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब रोहतक रोड स्थित चोपड़ा कॉलोनी में एक महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। महिला की हत्या उनके घर पर ही की गई। इस घटना के बाद असपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलने पर शहर थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को नागरिक अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। नीलम पत्नी स्व. बिजेंद्र सिंह अपने बच्चों के साथ शहर में चोपड़ा कॉलोनी में रहती थी। बुधवार की रात नीलम का बेटा सोनू एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में गया था। दूसरी बेटा वरुण अपने कमरे में जा कर सो गया। नीलम अलग कमरे में सो रही थी। रात करीब एक बजे सोनू घर लौटा तो नीलम लहूलुहान हालत में मृत मिली। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने बोर्ड से नीलम के शव का पोस्टमार्टम करवाया। नीलम के बेटे वरुण ने अपने ताऊ राजेंद्र पर उसकी मां की हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने वरुण की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से लाठ निवासी स्व. बिजेंद्र सिंह का परिवार करीब 20 साल से गोहाना में चोपड़ा कॉलोनी में रह रहा है। बिजेंद्र सिंह पंचायत विभाग में सचिव थे। लगभग 13 साल पहले बिजेंद्र सिंह की घर पर ही हत्या कर उनके शव को गांव कासंडी ले जाकर जला दिया गया था। वर्जन तेजधार हथियार से हमला करके नीलम की हत्या की गई थी। नीलम के बेटे वरुण की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वरुण ने अपने ताऊ राजेंद्र पर हत्या करने की आशंका जताई है।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...