शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

स्टील कारोबारी दंपत्ति पर आयकर छापा

स्टील कारोबारी दंपत्ति पर आयकर विभाग का छापा


रायपुर। राजधानी रायपुर में आयकर की टीम ने स्टील कारोबारी दंपत्ति के दफ्तरों पर दबिश देते हुए उनकी तीन कंपनियों के दस्तावेजों की जांच शुरू की है।आपको बता दें कि स्टील कारोबारी रोहित मित्तल व उनकी पत्नी के नाम पर तीन बड़ी स्टील फर्मों हनुमान स्टील, कपीश्वर स्टील व केशरीनंदन स्टील के मारुति लाइफस्टाइल व अविनाश लाइफ स्टाइल स्थित दफ्तरों में दोपहर से ही जांच कर सर्वे कर रही है। सर्वे छत्तीसगढ़ के अन्वेषण प्रमुख व प्रिंसिपल डायरेक्टर आलोक जौहरी के निर्देश पर किया जा रहा है, साथ ही उनके दो सहायक निदेशक भी दोनों सर्वे टीम को लीड कर रहे हैं।                    


रायपुर में 136 नए मामले हुए दर्ज

गुरुवार को मिले 1052 कोरोना मरीज, 554 डिस्चार्ज, 8 की मौत


रायपुर। प्रदेश देर रात 136 नए मामले सामने आए है। इसमें दुर्ग 45, राजनांदगांव 41, बालोद 14, रायपुर 11, ​कबीरधाम 8, धमतरी 7, रायगढ़ 4, कोरिया 3, कोरबा 2 और बिलासपुर से 1 मरीज शामिल है। इसी के साथ 20 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1052 हो गया है। साथ ही 554 मरीज डिस्चार्ज हुए है। वहीं 8 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।               


ताप्ती पर बगलामुखी महायज्ञ आयोजित

बलरामपुर। जय मां पीतांबरी साधना एंव दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पाण्डे गुरु जी की 36 दिवसीय साधना पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यहां पावन राप्ती नदी के तट पर लोकमंगल की कामना को लेकर मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु शामिल हुए। रिमझिम बारिश के बीच राप्ती नदी के तट पर कई घंटे तक चले दिव्य हवन में भक्तजनों को तमाम अलौकिक अनूभूतियां हुई। कुछ भक्तगणों ने बताया कि उन्हें इस पावन अवसर पर मां के साक्षात दर्शन हुए।इस दौरान गुरु जी ने हवन में उपस्थित एंव देश विदेश में बसे सभी भक्तजनों को स्वस्थ व सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया।


गौरतलब है कि जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी लोक मंगल की कामना को लेकर कोरोना काल में पिछले 6 माह से निरंतर निराहार कठोर साधनाएं कर रहे हैं। गुरु जी अपने आवास बहराइच में विगत 14 जुलाई से 36 दिवसीय निराहार साधना कर रहे थे , गुरु जी की साधना पूर्ण होने के अवसर पर बलरामपुर पावन राप्ती नदी के तट पर मां बगलामुखी जी का विशेष हवन यज्ञ आयोजित किया जाएगा।


कोरोना काल में गुरु जी द्वारा लोक मंगल की कामना को लेकर यह चौथी साधना की जा गई है इससे पूर्व गुरु जी द्वारा मध्य प्रदेश के दतिया धाम , श्रावस्ती के बागेश्वरी मंदिर में 36-36 दिवसीय साधनाएं के अलावा अपने आवास में गुरु जी 18 दिन की साधना कर चुके हैं। अपने संदेश में सत्य साधक श्री गुरु जी ने सभी भक्तों को कहा कि कोरोना रूपी आपदा काल में बिल्कुल भी हताश होने या घबराने की जरूरत नहीं है। गुरुजी ने कहा नियम संयम से रहें गौ सेवा करें ,गौ दुग्ध उत्पादों का सेवन करें , प्रातः व सांयकाल जगजननी मां पीतांबरा का स्मरण करें। हवन यज्ञ में सुरेंद्र नारायण ,साधू मिश्रा ,अजीत ,चेतराम ,संतोष ,विश्वनाथ पुजारी ,लक्ष्मी निषाद ,पुजारी ईशुलानंद ,आनंद स्वरूप पाण्डे ,श्रवण ,अम्बुज ,योगेंद्र कोशल समेत तमाम भक्तजन उपस्थित थे।                    


हॉस्पिटल में नौकरी के लिए लगा हुजूम

बरेली। 300 बेड हॉस्पिटल को कोविड अस्पताल बनाकर संचालित कराने के लिए नर्स, वार्ड ब्वाय, टेक्नीशियन, कंपाउंडर समेत अन्य पदों पर नौकरी निकाली गई हैं। इन्हीं पदों पर नौकरी पाने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में इंटरव्यू हो रहे हैं। इसमें भाग लेने के लिए कोरोना काल में ऐसी बेरोजगारों की भीड़ उमड़ी कि सारे नियम कायदे टूट गये।


डीएम, एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त, एडीएम सिटी इंटरव्यू ले रहे हैं। कुल 50 पद हैं, जिन पर भर्तियां हो रही हैं। जबकि 1200 से अधिक युवक-युवतियां इंटरव्यू देने आए हैं। यह पद अस्थाई रूप से भर्ती किए जा रहे हैं। इसमें डाक्टरों की संविदा पर नियुक्तियां की जा रही हैं। जबकि अन्य पदों पर हो रहीं भर्तियां अस्थाई हैं। डाक्टर पद के लिए डीएम इंटरव्यू ले रहे हैं।                       


मिहिर भोज की 1204 वीं जयंती मनाई

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने सम्राट मिहिर भोज की 1204 वी जयंती मनाई


सम्राट मिहिर भोज जी की जयंती पर हवन एवं भंडारा आयोजित किया गया


उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में बड़ी धूमधाम के साथ सम्राट में हीरो जी की जयंती मनाई 


अश्वनी उपाध्याय 


उत्तर पूर्वी दिल्ली। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा केंद्रीय कार्यालय पटपड़गंज कोटला एवं उत्तर प्रदेश के समस्त जिले मैं बड़ी धूमधाम के साथ सम्राट मिहिर भोज जी की 1204 वी जयंती मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर चौधरी जिले सिंह कपासिया ने की। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुर्जर सम्राट मिहिर भोज न केवल गुर्जर सम्राटों में सबसे महान थे, अपितु उपलब्धियों वह चरित्र की दृष्टि से इतिहास में किसी भी सम्राट से कम नहीं थे। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव  डॉक्टर  चौधरी जिले सिंह कपासिया ने बताया कि मिहिर भोज ने 836 ईस्वी से 888 तक कई राज्यों पर राज किया । इतिहास में मिहिर भोज को कई नामों से जाना जाता है। समाज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। दिनेश गुर्जर ने कहा कि गाजियाबाद जिले के किसी भी मार्ग का नाम गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के नाम पर रखने की उत्तर प्रदेश राज्य सरकार से मांग की। इस दौरान अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर जिले जिले सिंह कपासिया रामकेश चपराना दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष इंद्राज सिंह बिधूड़ी युवा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रितेश छावड़ी गजराज भाटी  पवन बंसल गोठड़ा दयाराम भाटी दिनेश गुर्जर बुलंदशहर राजपाल सिंह कसाना सुदेश बिधूड़ी डब्लू  सिंह एडवोकेट मनोज कपासिया प्रधान उमेश नागर मनोज गुर्जर सहित कई लोग मौजूद रहे।


लोनी गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती शुक्रवार को मनाई गई। लोनी प्रधान अरविंद बैसला  राहुल भाटी  हरेंद्र पहलवान  रिंकू पहलवान  के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई तथा फल वितरित किए गए। गुलाब वाटिका में चिकित्सा शिविर लगाया गया। गुर्जर दिवस के रुप में अवकाश घोषित करने की मांग की गई। इस दौरान प्रधान अरविंद बैसला पम्मी गुर्जर राहुल गुर्जर हरेंद्र पहलवान रिंकू पहलवान अमित धामा मनोज गुर्जर ऋषि गुर्जर विजयपाल भाटी जितेंद्र विकल मौजूद थे।


वसुंधरा सेक्टर 5 में पौधरोपण
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव  डॉक्टर जिले सिंह कपासिया के नेतृत्व में मिहिर भोज जयंती व गुर्जर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किए गए। कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा सेक्टर 5  में पौधरोपण किया। पटपड़गंज मंदिर परिसर में संगोष्ठी में सम्राट मिहिर भोज की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।                    


पिता ने बेरहमी से बेटी को जिंदा जलाया

मुंबई। दुनिया में पिता की एक ऐसा शख्स है जो अपनी बेटियों को उड़ान भरना सिखाता है। हमेशा पिता बच्चों के सामने मजबूत ढाल बने रहते है। कहते है कि बेटे मां के करीब होते है तो बेटियां पिता के सबसे ज्यादा करीब होती है। परिवार में सबसे कठोर दिल पापा का ही होता है लेकिन वो भी बेटी की विदाई पर फुट फुट कर रोता है। बेटिंया पिता को ही अपना मार्गदर्शक मानती है।
यहीं कारण है वे उनकी उंगली हमेशा ही पकड़े रहती है। आज हम आपको एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आपका पिता शब्द से विश्वास उठ जाएगा। आपके दिमाग में एक ही सवाल आएगा की पिता अपनी बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये मामला मुंबई से सामने आया है। हैरान कर देने वाली बात है कि यहां पर एक पिता ने अपनी बेटी की बेरहमी से जान ली है।क्योंकि वो अपने दोस्त से फोन पर बात कर रही थी। स्थानिय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक पिता शराब का आदी था रोज बेटी के साथ मारपीट करता था।
घटना वाले दिन भी जब वो घर आया तो बेटी अपने दोस्त से फोन पर बात कर रही थी। इस बात से गुस्सा होकर उसने बेटी को आग के हवाले कर दिया। आवाज सुनकर पड़ोसियों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की लेकिन वो पुरी तरह से झुलस गई थी। इस मामले में पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि आरोपी जितेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।               


1 सितंबर से खुलेंगे सभी अहम स्मारक

ताजमहल और आगरा फोर्ट को छोड़कर 1 सितंबर से खुलेंगे सभी अहम स्मारक


आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में अनलॉक के तहत एक सितंबर से स्मारकों को खोलने का फैसला जिला प्रशासन ने किया है। हालांकि अभी ताजमहल और आगरा फोर्ट को नहीं खोला जाएगा।लेकिन इन्हें छोड़कर सिकंदरा फतेहपुर सीकरी एतमद्दौला, महताब बाग  खेलने का आदेश डीएम ने जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार यूपी में सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार लॉकडाउन में शनिवार और रविवार को ये स्मारक बंद रहेंगे। आदेश में कहा किया कि पूर्व निर्धारित “बफर जोन”के आदेशों को संशोधित कर, साप्ताहिक बंदी शनिवार और रविवार को छोड़कर कोविड-19 के सुरक्षा मानक मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आगरा मे ताजमहल वे आगरा किला को छोड़कर अन्य समस्त स्मारक पूर्व निर्धारित समयानुसार 1 सितंबर 2020 से खोले जाएंगे।यहां आने के लिए जन सामान्य को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखना होगा।                ,


यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...